Rechercher dans ce blog

Sunday, August 7, 2022

अचानक आई बाढ़ में बही 13 लग्जरी कारें, VIDEO: इंदौर के परिवार बड़वाह में नदी किनारे मना रहे थे पिकनिक; सैला... - Dainik Bhaskar

बड़वाह3 घंटे पहले

खरगोन जिले के बड़वाह के पास काटकूट नदी में अचानक आई बाढ़ में 13 लग्जरी कारें डूब गई। इनमें से 3 कारें बहकर काफी आगे चली गई। दरअसल इंदौर से आए कुछ परिवार नदी में पानी कम होने पर किनारे पर पिकनिक मना रहे थे। कोई टेबल कुर्सी पर खाना खा रहा था, तो कोई खाली नदी में कार घुमा रहा था। तभी अचानक नदी में जलस्तर बढ़ गया। अचानक आई बाढ़ ने इन्हें संभलने का मौका ही नहीं दिया। सब अपने सामान नदी में छोड़कर भाग गए। पानी के तेज बहाव में इनकी कारें और सामान तिनकों की तरह बह गए।

घटना रविवार दोपहर करीब 3.30 बजे की है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने इन लोगों की मदद की। ट्रैक्टर और रस्सियों की मदद से नदी में फंसी कारों को निकाला। अच्छी बात ये रही कि सभी लोग सुरक्षित हैं।

नदी में जलस्तर बढ़ने से कारें डूब गई। हालांकि कार सवार सुरक्षित हैं।

नदी में जलस्तर बढ़ने से कारें डूब गई। हालांकि कार सवार सुरक्षित हैं।

बलवाड़ा टीआई एसआर चौहान ने बताया कि सुबह से इंदौर के लोग, महिलाओं और बच्चों के साथ पार्टी करने यहां आए थे। इसी दौरान ऊपरी क्षेत्र से अचानक नदी में पानी बढ़ गया। लोगों को कार निकालने का मौका नहीं मिला। 3 गाड़ी बह गई हैं। अब तक 4 गाड़ी निकाली जा चुकी हैं। 6 गाड़ियों को निकालने का प्रयास जारी है।

बाढ़ में फंसे वाहनों को रस्सियों और ट्रैक्टर की मदद से ग्रामीणों ने बाहर निकाला।

बाढ़ में फंसे वाहनों को रस्सियों और ट्रैक्टर की मदद से ग्रामीणों ने बाहर निकाला।

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


अचानक आई बाढ़ में बही 13 लग्जरी कारें, VIDEO: इंदौर के परिवार बड़वाह में नदी किनारे मना रहे थे पिकनिक; सैला... - Dainik Bhaskar
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...