Rechercher dans ce blog

Sunday, September 4, 2022

भास्कर अपडेट्स: महाराष्ट्र विधानपरिषद के लिए उद्धव सरकार के भेजे 12 नाम शिंदे सरकार ने पलटे, राज्यपाल ने मं... - Dainik Bhaskar

  • Hindi News
  • National
  • Bhaskar Live News Updates Latest News, Actor Kamal R Khan Arrested In Sexual Abuse Case, Court Sent To 14 Days Judicial Custody

नई दिल्लीएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र विधानपरिषद के लिए उद्धव सरकार की तरफ से भेजे गए 12 विधायकों के नाम को शिंदे सरकार ने वापस ले लिया है। इसकी अनुमति राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने दे दी है। यह लिस्ट पिछली महाविकास अघाड़ी सरकार ने 2020 में भेजी थी। शिंदे की सरकार ने राज्यपाल को सूचना दी है कि जल्द ही नई सूची भेजी जाएगी।

आज की अन्य बड़ी खबरें...

लखनऊ के लेवाना होटल में आग, दो की मौत; खिड़कियां तोड़कर 18 लोगों को बाहर निकाला

UP की राजधानी लखनऊ में सोमवार को लेवाना होटल में आग लग गई। इस अग्निकांड में 2 लोगों की मौत हो गई है। यहां कई लोग फंसे हैं, इन्हें खिड़की तोड़कर निकालने की कोशिशें जारी हैं। अब तक 18 लोगों को निकाला गया है। 15 के भीतर फंसे होने की खबर है। पूरी खबर पढ़ें...

बिहार के पटना में गंगा नदी में नाव डूबी; 55 लोग सवार थे, 10 लोग लापता

बिहार के पटना में गंगा नदी में एक नाव डूब गई। नाव में 55 लोग सवार थे, जिसमें से करीब 10 लोग लापता हैं। हादसा रविवार रात शाहपुर के शेरपुर घाट पर हुआ। शाहपुर पुलिस ने गंगा नदी में सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है। SDRF और गांववाले मिलकर लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं।

कनाडा के सस्केचेवान प्रांत में दो समुदाय भिड़े; 10 लोगों की मौत, 15 घायल

कनाडा पुलिस ने दो संदिग्धों की तस्वीर जारी की है।

कनाडा पुलिस ने दो संदिग्धों की तस्वीर जारी की है।

कनाडा के सस्केचेवान प्रांत में दो समुदाय के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान दोनों समुदायों ने एक-दूसरे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस का कहना है कि दो संदिग्ध आरोपियों की तलाश की जा रही है। पूरी खबर यहां पढ़ें...

अमेरिका के वर्जीनिया में गोलीबारी, 2 लोगों की मौत 5 घायल

अमेरिका राज्य वर्जीनिया के नॉरफॉक शहर में रविवार रात को गोलीबारी हुई। इसमें 2 लोगों की मौत हो गई और नॉरफॉक स्टेट यूनिवर्सिटी के छात्रों सहित 5 लोग घायल हो गए। नॉरफॉक पुलिस ने बताया कि किलम एवेन्यू के 5000 ब्लॉक में करीब 12 बजे गोलीबारी हुई, इसमें 4 महिलाओं और 3 पुरुषों को गोली लगी। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया।

झारखंड विधानसभा में सोरेन सरकार आज पेश करेगी विश्वास मत का प्रस्ताव

झारखंड विधानसभा में सोरेन सरकार आज विश्वास मत का प्रस्ताव पेश करेगी। इससे पहले झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ऑफिस ऑफ प्रॉफिट मामले में फैसले को लेकर असमंजस्यता के बीच सोमवार 5 सितंबर को विधानसभा के विस्तारित मॉनसून सत्र की एकदिवसीय बैठक बुलाई गई है।

5 दिनों के लिए मंगोलिया और जापान दौरे पर जाएंगे रक्षामंत्री

देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज पांच दिनों की विदेश यात्रा के लिए रवाना होंगे। वे मंगोलिया और जापान की यात्रा करेंगे। उनकी इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के साथ भारत के रक्षा और सुरक्षा संबंधों का विस्तार करना है।

दिल्ली में चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन के पास एक बिल्डिंग में लगी आग

दिल्ली में चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन के पास एक बिल्डिंग में आग लग गई है। दमकल विभाग को घटना की सूचना रात 10.40 के आसपास मिली थी। फिलहाल दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर हैं, आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं।

यौन शोषण मामले में एक्टर कमाल आर खान गिरफ्तार, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

2019 के यौन शोषण के मामले में एक्टर कमाल आर खान यानी केआरके को वर्सोवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं कोर्ट ने केआरके को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। पुलिस के मुताबिक केआरके पर सेक्सुअल फेवर मांगने का आरोप है। केआरके पहले से ही एक मामले में मुंबई पुलिस की गिरफ्त में हैं। उन्होंने साल 2020 में इरफान खान और ऋषि कपूर के निधन के बाद कुछ विवादित ट्वीट्स किए थे।

पंजाब के मोहाली के दशहरा ग्राउंड में झूला टूटा, 50 लोग घायल

पंजाब के मोहाली स्थित दशहरा ग्राउंड में रविवार रात झूला टूटकर गिर गया। इससे झूला पर बैठे करीब 50 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। फिलहाल किसी की हालत गंभीर होने की जानकारी नहीं मिली है।

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


भास्कर अपडेट्स: महाराष्ट्र विधानपरिषद के लिए उद्धव सरकार के भेजे 12 नाम शिंदे सरकार ने पलटे, राज्यपाल ने मं... - Dainik Bhaskar
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...