Rechercher dans ce blog

Sunday, October 23, 2022

भास्कर अपडेट्स: कारगिल पहुंचे PM मोदी, यहां जवानों के साथ मनाएंगे दिवाली - Dainik Bhaskar

  • Hindi News
  • National
  • Breaking News LIVE Updates | Rajasthan Delhi MP Uttar Pradesh Maharashtra Mumbai News | Coronavirus Vaccine Today Latest

41 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जवानों के साथ दिवाली मनाने की अपनी परंपरा को बरकरार रखते हुए कारगिल पहुंच गए हैं। 2014 में पहली बार उन्होंने सैनिकों के साथ दिवाली मनाई थी। इसके बाद से हर साल वे देश के रक्षा में अपने घर से दूर रह रहे जवानों के साथ ही दीप पर्व मनाते आए हैं।

आज की अन्य बड़ी खबरें...

सोमालिया के किसमायो में होटल पर हमला, 9 लोगों की मौत, 47 घायल

सोमालिया के किसमायो शहर में रविवार को बंदूकधारियों ने एक होटल पर हमला कर दिया। हमले में 9 लोगों की मौत हो गई और 47 लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, विस्फोटकों से भरी हुई एक कार होटल के गेट से टकराई और जमकर धमाका हुआ। इसके बाद तीन हमलावरों ने होटल में हमला कर दिया।

अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा बल मौके पर मौजूद हैं। जल्द ही हमलावरों को पकड़ लिया जाएगा।

मणिपुर के थौबल में भूकंप का झटका, रिक्टर स्केल पर 3.3 रही तीव्रता

मणिपुर के थौबल में रविवार की रात करीब 11.41 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.3 मापी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने इस बात की जानकारी दी गई। फिलहाल भूकंप से किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

मुंबई में एक बिल्डिंग की तीसरी मंजिल में लगी आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंची

मुंबई के लोअर परेल इलाके के ए टू जेड इंडस्ट्रियल एस्टेट में भीषण आग लग गई। घटना रविवार देर रात 11 बजे की है। बीएमसी के मुताबिक, एक बिल्डिंग की तीसरी मंजिल में आग लगी है। मौके पर फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां पहुंच गई हैं। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

मुंबई में DRI ने 15 करोड़ की ड्रग्स की बरामद, 3 अरेस्ट

मुंबई में DRI ने 1.9 किलो एम्फैटेमिन ड्रग्स बरामद की है। इंटरनेशनल मार्केट में इसकी कीमत 15 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। मामले में नाइजीरियाई नागरिक सहित 3 लोगों को अरेस्ट किया गया है।

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


भास्कर अपडेट्स: कारगिल पहुंचे PM मोदी, यहां जवानों के साथ मनाएंगे दिवाली - Dainik Bhaskar
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...