Rechercher dans ce blog

Saturday, December 31, 2022

दुनिया में नए साल की धूम: रूसी एस्ट्रोनॉट्स ने स्पेस में मनाया जश्न, न्यूजीलैंड में आतिशबाजी के साथ 2023 का... - Dainik Bhaskar

2 घंटे पहले

भारत में नए साल की शुरुआत होने में अभी कुछ घंटे बाकी हैं। लेकिन विश्व के कई देशों में नए साल का आगमन हो चुका है। न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर में नए साल यानी 2023 का जश्न मनाया गया। इस दौरान ऑकलैंड के सबसे फेमस स्काई टॉवर को जगमगाती लाइट्स से सजाया गया।

इधर, रूसी एस्ट्रोनॉट्स ने स्पेस में जश्न मनाया। रूस के तीन एस्ट्रोनॉट्स सर्गेई प्रोकोपिएव, एना किकिना और दिमित्री पेटेलिन ने नए साल का स्वागत करने के लिए इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन को सजाया।

तस्वीरों में देखें नए साल का सेलिब्रेशन...

नए साल 2023 को लेकर ऑकलैंड के सबसे फेमस स्काई टॉवर को अलग-अलग कलर की लाइट्स से सजाया गया।

इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन रूस के एस्ट्रोनॉट्स ने जीरो ग्रैविटी में डैकोरेशन किया।

ये तस्वीर ऑस्ट्रेलिया के सिडनी की है। यहां रात में आतिशबाजी हुई जिससे पूरा आसमान रोशन हो गया।

सिडनी हार्बर ब्रिज के पास 7,000 से ज्यादा पटाखे जलाए गए। इधर, ओपेरा हाउस के पास 2,000 से ज्यादा पटाखे जलाए गए।

हजारों कि संख्या में लोग नए साल के सेलिब्रेशन को देखने के लिए सिडनी हार्बर ब्रिज के आस-पास मौजूद रहे।

न्यूयॉर्क के टाइम स्क्वायर में भी 2022 के आखिरी दिन लोगों की भीड़ दिखी। ये सभी लोग नए साल के शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।

इंडोनेशिया के देनपसार शहर में सांस्कृतिक परेड के साथ नए साल का स्वागत किया जाएगा। ये तस्वीर पारंपरिक पोशाक पहनी डांसर्स की है।

चीन में कोरोना से बने नाडुक हालात के बीच लोग मास्क पहनकर नए साल का स्वागत कर रहे हैं। यहां सड़कों पर डैकोरेशन किया गया है।

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)

दुनिया में नए साल की धूम: रूसी एस्ट्रोनॉट्स ने स्पेस में मनाया जश्न, न्यूजीलैंड में आतिशबाजी के साथ 2023 का... - Dainik Bhaskar
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...