Rechercher dans ce blog

Sunday, January 1, 2023

देश में नए साल की धूम: PM मोदी ने देशवासियों की अच्छी सेहत की कामना की, सिद्धिविनायक में साल की पहली आरती - Dainik Bhaskar

  • Hindi News
  • National
  • Happy New Year 2023| New Year’s Eve 2023 Celebrated Around The India, Happy New Year 2023,

2 घंटे पहले

नया साल 2023 का आगाज हो चुका है। महाराष्ट्र के सिद्धिविनायक मंदिर, वाराणसी के अस्सी घाट में सुबह होते ही साल की पहली आरती हुई। ऐतिहासिक स्थलों और टूरिस्ट स्पॉट पर लोगों की काफी भीड़ रही। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक नए साल के स्वागत का उत्साह इतना था कि लोगों में कोरोना का खौफ तक नहीं दिखा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यू ईयर के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा- 2023 आप सभी के लिए आशा, खुशी, अच्छी सेहत और कामयाबी से भरा हो। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी देश के लोगों और विदेश में रह रहे भारतीयों को नए साल की बधाई दी है।

अब देखिए देशभर में नए साल के स्वागत का जश्न....

धर्मस्थलों में आस्था का मेला

वाराणसी के घाट पर गंगा आरती देखने के लिए वैसे तो रोज ही भीड़ रहती है, लेकिन नए साल की पहली आरती के दर्शन के लिए लोगों में उत्साह बहुत ज्यादा रहा।

उज्जैन में ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के दरबार में भव्य भस्म आरती के साथ हुई। भस्म आरती के दर्शन करने के लिए देशभर के श्रद्धालु पहुंचे थे। रविवार को यहां 5 लाख श्रद्धालुओं के दर्शन करने पहुंचने की संभावना है।

यह वीडियो चेन्नई के वाडापलानी मुरुगन मंदिर का है। सुबह होते हुए पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालु कतार पर लग गए। आज यहां दिन भर में हजारों की भीड़ आने की संभावना है।

ओडिशा स्थित जगन्नाथ मंदिर में दर्शन करने के लिए हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंदिर के आसपास 20 से अधिक प्लाटून पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।

महाराष्ट्र के सिद्धिविनायक मंदिर में पुजारियों ने सुबह की आरती की, जिसका सीधा प्रसारण उनकी आधिकारिक वेबसाइट और फेसबुक पेज पर किया गया।

चेन्नई स्थित सेंट ल्यूक चर्च में नए साल में श्रद्धालु प्रेयर करने पहुंचे। चर्च में नए साल को लेकर क्रिसमस से ही तैयारियां चलने लगी थीं।

अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में बीते शाम हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने अकाल तख्त पर माथा टेका।

ऐतिहासिक स्थलों से जश्न के नजारे

दिल्ली के इंडिया गेट पर इस कदर भीड़ उमड़ी की लोग कोरोना का डर ही भूल गए।

गेटवे ऑफ इंडिया तिरंगे की रोशनी से नहाया हुआ है। इसकी छटा देखने के लिए लोग काफी संख्या में एकत्र हुए।

आगरा में ताजमहल के पीछे महिलाओं इन युवतियों ने कुछ इस अंदाज में नए साल का स्वागत किया।

पर्यटन स्थलों पर भी भीड़

कश्मीर के गुलमर्ग में पहुंचे पर्यटकों ने बर्फ पर नए साल की शुभकामनाएं उकेरी।

शिमला का रिज मैदान, यहां देश-दुनिया से लोग बर्फबारी का मजा लेने आए हैं। मैदान में इतनी भीड़ है कि यहां पैर रखने की जगह भी नहीं है।

कोच्चि में समुद्र की लहरों के बीच सेंटा क्लाज के स्टेच्यू पर लोगों ने नए साल की शुभकामनाओं का मैसेज दिया।

कोलकाता के बाजारों को बिजली की रोशनी से सजाया गया है।

यूपी के मुरादाबाद की महिलाओं ने सरसों के खेत में नए साल की शुभकामनाओं का संदेश दिया।

भोपाल की बड़ी झील पर नए साल की पूर्व संध्या पर रोज की अपेक्षा ज्यादा भीड़ रही।

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)

देश में नए साल की धूम: PM मोदी ने देशवासियों की अच्छी सेहत की कामना की, सिद्धिविनायक में साल की पहली आरती - Dainik Bhaskar
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...