Rechercher dans ce blog

Sunday, January 8, 2023

Bihar 26 जनवरी से कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की होगी शुरूआत प्रखंड के नेताओं को मिली जिम्मेदारी.. - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Sunil RajPublish Date: Sun, 08 Jan 2023 10:29 PM (IST)Updated Date: Sun, 08 Jan 2023 10:29 PM (IST)

पटना, राज्य ब्यूरो: बिहार कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के बीच पार्टी ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की जिम्मेदारी गांव और प्रखंड स्तर के नेताओं को सौंपी है। 26 जनवरी से यह अभियान प्रारंभ होगा। पार्टी के वरिष्ठ नेता बीच-बीच में गांव, प्रखंड जाएंगे और अभियान का हिस्सा बनेंगे।

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष डा. अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में चलने वाला हाथ से हाथ जोड़ो अभियान प्रखंड स्तर के नेता और कार्यकर्ताओं की देखरेख में चलेगा। जिला अध्यक्ष और प्रखंड अध्यक्ष अपने क्षेत्र में इस कार्यक्रम की योजना निर्धारित करेंगे। टीमें गठित कर गांव और ब्लाक स्तर पर अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा।

अभियान का फोकस गांव और ब्लाक स्‍तर पर

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता असितनाथ तिवारी ने बताया कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान तीन स्तर गांव, ब्लाक व जिला स्तर पर चलेगा। पार्टी का सर्वाधिक फोकस गांव और ब्लाक स्तर पर है। अभियान के तहत गांव-गांव में कांग्रेस का झंडा फहराकर पद यात्राएं आयोजित होगी। प्रत्येक गांव में कांग्रेसजन एक बैठक करेंगे और स्थानीय लोगों से उनकी समस्याओं पर बात करेंगे। इस दौरान पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का पत्र भी वितरित किया जाएगा।

डोर टू डोर करेंगे कैंपेन

नेता-कार्यकर्ता घर-घर डोर टू कैंपेंन करेंगे और लोगों को मोदी सरकार के खिलाफ चार्जशीट देंगे। गांव के प्रत्येक हर घर के दरवाजे पर भारत जोड़ो यात्रा का स्टीकर चिपकाया जाएगा। साथ ही भारत जोड़ो यात्रा के वीडियो प्रदर्शित किए जाएंगे। एनएसयूआइ, युवा कांग्रेस के नेता बाइक रैली भी आयोजित करेंगे।

अभियान के दौरान जिला स्तर पर जहां कार्यकर्ता मेले आयोजित होंगे वहीं जिला मुख्यालय में कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और इनफ्लुएंसर्स का सम्मेलन भी होगा। इस आयोजन में प्रदेश अध्यक्ष, विधानमंडल दल के नेता व वरिष्ठ कांग्रेसजन भाग लेंगे। राज्य स्तर पर कार्यकर्ता महासंगम होगा। जहां अभियान का समापन कांग्रेस की महारैली में होगा। इस रैली को राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष व राष्ट्रीय स्तर के नेता संबोधित करेंगे।

यह भी पढ़ें- Bihar: प्रजनन दर को लेकर नीतीश कुमार के बयान को BJP ने बताया सड़क छाप, पूछा- भाषाई मर्यादा भी भूल गए क्या?

Edited By: Prateek Jain

जागरण फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

Adblock test (Why?)


Bihar 26 जनवरी से कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की होगी शुरूआत प्रखंड के नेताओं को मिली जिम्मेदारी.. - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...