
भोजपुरी जगत की जानीमानी अभिनेत्री और मॉडल आकांक्षा दुबे की खुदकुशी की खबर को लोग पचा नहीं पा रहे हैं। सोशल मीडिया पर आकांक्षा दुबे का नाम ट्रेंड कर रहा है। उनके कई फैंस खुदकुशी पर सवाल भी उठा रहे हैं। आकांक्षा दुबे के वीडियो को शेयर कर लोग श्रद्धांजलि भी दे रहे हैं। आकांक्षा दुबे मूल रूप से वाराणसी से सटे भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र के बदहवा गांव निवासी थी। वो अपना माता-पिता के साथ मुंबई रहती थी। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में भोजपुरी फिल्मों में अभिनय और एलबम में डांस के अलावा आकांक्षा दुबे इंस्टाग्राम पर रील्स की दुनिया में भी खूब अटेंशन पाती थीं। आकांक्षा आए दिन ही अपने यूट्यूब पर ट्रेंडिंग म्यूजिक एल्बम्स को लेकर चर्चा में रहती थी। उन्होंने पवन और समर सिंह के साथ कई ट्रेंडिंग वीडियोज में काम किया। रविवार अलसुबह सुपरस्टार पवन सिंह के साथ आकांक्षा दुबे का नया गाना 'ये आरा कभी नहीं हारा' रिलीज हुआ। इसके कुछ घंटे उनके खुदकुशी की खबर सामने आई। सूचना फैलते ही पूरी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूब गई।
आकांक्षा दुबे ने पवन सिंह, समर सिंह, खेसारी यादव, रितेश पांडेय, अरविंद अकेला कल्लू, अंकुश राजा और राकेश मिश्रा समेत कई अन्य कलाकारों के साथ भोजपुरी के फिचर्ड गाने में काम किया।
समर सिंह के साथ 'छगलवा बाजता राजा', 'टिकुलिया पे', 'नमरिया कमरिया मे खोस देब' और 'ककरी भइल बा कमरिया लपक के' आदि गानों में आकांक्षा दुबे ने डांस किया था। इन गानों ने जबरदस्त धमाल मचाया था।
Akanksha Dubey: आकांक्षा ने पवन और समर सिंह के साथ कई Trending Song में किया काम, वो पांच गाने जिसने किया धमाल - अमर उजाला
Read More
No comments:
Post a Comment