Rechercher dans ce blog

Tuesday, March 21, 2023

अजमेर में झूला गिरने का लाइव VIDEO: केबल टूटी, 30 फीट की ऊंचाई से नीचे आ गिरा झूला, 7 बच्चों समेत 15 घायल - Dainik Bhaskar

अजमेर3 घंटे पहले

अजमेर के कुंदन नगर में बने डिज्नीलैंड में मंगलवार को केबल टूटने से झूला अचानक 30 फीट की ऊंचाई से नीचे आ गिरा। हादसे में 7 बच्चों समेत 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। झूले में कुल 25 लोग बैठे थे। दुर्घटना के बाद मेले से झूला संचालक के साथ ही सभी दुकानदार फरार हो गए हैं। पुलिस जांच में जुटी है।

कुंदन नगर इलाके में फुस की कोठी के नजदीक 27 फरवरी को दरबार डिज्नीलैंड की शुरुआत हुई थी। इसका समापन 28 मार्च को होना था। मंगलवार की शाम करीब 7 बजे टावर झूला में 25 लोग बैठे थे। अचानक केबल टूटी और झूला ऊंचाई से नीचे आ गिरा। घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्हें जेएलएन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

बच्चों को गोद में लेकर हॉस्पिटल की ओर दौड़े परिवार वाले।

बच्चों को गोद में लेकर हॉस्पिटल की ओर दौड़े परिवार वाले।

केबल खुलने या टूटने से हुआ हादसा
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि झूला केबल के सहारे ऊपर चढ़ता है। उसी के सहारे नीचे उतरता है। ऐसी स्थिति में केबल के खुलने या टूटने के कारण यह हादसा हुआ है। वास्तविक कारण क्या है? इसका जांच के बाद ही खुलासा हो पाएगा।

ये हुए हैं घायल
हादसे में वैशाली नगर निवासी कोमल (33), पहाड़गंज निवासी वंशिका (13), सिविल लाइन निवासी भावेश (14), शीशा खान निवासी अर्शिन (12), गयासुद्दीन (35), शास्त्री नगर निवासी हर्षा (18), पुलिस लाइन निवासी सोनल अग्रवाल (20), डिग्गी बाजार निवासी आफरीन (7), किशनगढ़ निवासी नीतू (25), धोलाभाटा निवासी गीतांजलि (24), मलुसर रोड निवासी अंशु (37), वैशाली नगर निवासी लक्ष्य (9), कशिश (7), शीशाखान निवासी अम्मान (12) सहित कई लोग घायल हुए हैं।

हादसे में महिलाएं भी घायल हुईं हैं। उन्हें परिवार वाले तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे।

हादसे में महिलाएं भी घायल हुईं हैं। उन्हें परिवार वाले तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे।

अधिकारी बोले- झूले की फिटनेस ठीक थी
एडीएम सिटी भावना गर्ग ने कहा- मेले से संबंधित परमिशन ली गई थी। मेले में झूले लगाने की भी परमिशन मांगी गई थी। झूलों को लेकर मौके का निरीक्षण भी किया गया था। निरीक्षण में सही पाने के बाद परमिशन दे दी गई थी। मंगलवार को यह हादसा कैसे हुआ? हादसे का क्या कारण है? इसके जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

अजमेर के कुंदन नगर स्थित फुस की कोठी के नजदीक दरबार डिज्नीलैंड में हादसे के बाद तैनात पुलिसकर्मी। मंगलवार शाम 7 बजे 30 फीट की ऊंचाई से झूले का केबल टूट गया।

अजमेर के कुंदन नगर स्थित फुस की कोठी के नजदीक दरबार डिज्नीलैंड में हादसे के बाद तैनात पुलिसकर्मी। मंगलवार शाम 7 बजे 30 फीट की ऊंचाई से झूले का केबल टूट गया।

अचानक नीचे आ गिरा झूला
किशनगढ़ निवासी घायल वंशिका की चाची पूनम ने बताया- टावर झूला ऊपर गया। अचानक से धड़ाम से नीचे गिर गया। इस हादसे में उनकी भतीजी वंशिका खून से लथपथ हो गई। मौके पर हड़कंप मच गया था।

हादसे के बाद झूला सवार घायलों को बाहर निकाला गया। उन्हें हॉस्पिटल पहुंचाया गया है।

हादसे के बाद झूला सवार घायलों को बाहर निकाला गया। उन्हें हॉस्पिटल पहुंचाया गया है।

वैशाली नगर निवासी घायल लक्ष्य की मां लवीना ने बताया- बेटे को डिज्नीलैंड मेले में परिवार के साथ घुमाने ले गए थे। वहां पर बेटे को टावर झूले में बैठाया। झूला ऊपर गया। एकदम से नीचे गिर गया। झूले में कई बच्चे भी थे, जो काफी घायल हुए हैं।

वैशाली नगर निवासी घायल कंचन के पति राजकुमार ने बताया- उनकी पत्नी कंचन अपने दोस्तों के साथ डिज्नीलैंड मेले में घूमने के लिए गई थीं। झूला अचानक गिरने से उनकी पत्नी घायल हो गई। उनकी कमर में काफी चोट आई है। वह हॉस्पिटल में एडमिट है।

हादसे में गंभीर घायल कंचन अजमेर के वैशाली नगर की रहने वाली हैं।

हादसे में गंभीर घायल कंचन अजमेर के वैशाली नगर की रहने वाली हैं।

एडिशनल एसपी सुशील कुमार ने बताया- हादसे में किसी के जानलेवा चोट नहीं लगी है। सभी घायलों को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। कारणों की जानकारी की जा रही है। उधर, सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस के साथ ही एडिशनल एसपी सुशील कुमार, पुलिस उप अधीक्षक इस्लाम खान, रामअवतार सिंह सहित पुलिस के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। एडीएम सिटी भावना गर्ग भी हॉस्पिटल पहुंचीं।

इसी झूले में 25 लोग सवार हुए थे। मंगलवार शाम 7 बजे अचानक केबल टूट गई और 30 फीट की ऊंचाई से झूला नीचे आ गिरा।

इसी झूले में 25 लोग सवार हुए थे। मंगलवार शाम 7 बजे अचानक केबल टूट गई और 30 फीट की ऊंचाई से झूला नीचे आ गिरा।

रेजिडेंट हड़ताल पर, सीनियर डॉक्टर ने संभाला मोर्चा
मेले में हुए हादसे के बाद सभी घायल जेएलएन हॉस्पिटल पहुंचे। एक साथ बड़ी संख्या में घायलों के हॉस्पिटल पहुंचने पर वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया। हॉस्पिटल के रेजिडेंट्स हड़ताल पर हैं। ऐसे में सीनियर डॉक्टरों ने मोर्चा संभाला। मौके पर हॉस्पिटल के डॉक्टरों से एडीएम सिटी भावना गर्ग ने बात की और घायलों का हाल जाना।

मेला आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज

सिविल लाइन थाना प्रभारी दलबीर सिंह ने बताया- मेला आयोजक और झूला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। झूले को अपने कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।

झूले पर सवार वंशिका गुरनानी भी गंभीर रूप से घायल हुई हैं। अजमेर के जेएलएन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

झूले पर सवार वंशिका गुरनानी भी गंभीर रूप से घायल हुई हैं। अजमेर के जेएलएन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

2 गंभीर घायलों से मिलने पहुंचे विधायक देवनानी

हादसे में किशनगढ़ निवासी वंशिका गुरनानी और वैशाली नगर निवासी कंचन गंभीर रूप से घायल हुए हैं। ये दोनों हॉस्पिटल में एडमिट हैं। बाकी सभी घायलों को छुट्टी दे दी गई है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद अजमेर उत्तर के विधायक वासुदेव देवनानी घायलों से मिलने के लिए हॉस्पिटल पहुंचे।

विधायक ने की कार्रवाई की मांग
देवनानी ने कहा- इस हादसे में जिसका झूला है, उसकी पूरी तरह से प्रशासन के द्वारा चेकिंग की गई या नहीं। यह जांच का विषय है। मैं मांग करता हूं कि घायलों को निशुल्क ट्रीटमेंट दिया जाए। साथ ही, प्रशासन झूले वाले और मेला संचालक के खिलाफ जांच करवाए। जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती है, मेले को बंद रखा जाए।

​​​​​​ये खबरें भी पढ़ें:

दुकान में घी चोरी करती पकड़ी गई महिला, VIDEO:बोली- मैं IAS हूं, सभी अधिकारियों के साथ जानकारी है; फिर भाग निकली

जयपुर के पॉश इलाके मालवीय नगर में एक महिला के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया गया है। महिला को जब दुकान मालिक ने चोरी करने पर टोका तो खुद को आईएएस अधिकारी बताया। महिला का रुतबा देख दुकान मालिक ने उसे छोड़ दिया। उसके जाने के बाद सीसीटीवी के आधार पर मानवीय नगर थाने में केस दर्ज करवाया। (पूरी खबर पढ़ें)

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


अजमेर में झूला गिरने का लाइव VIDEO: केबल टूटी, 30 फीट की ऊंचाई से नीचे आ गिरा झूला, 7 बच्चों समेत 15 घायल - Dainik Bhaskar
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...