Rechercher dans ce blog

Tuesday, April 25, 2023

Parkash Singh Badal: पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल का निधन, मोहाली के अस्पताल में ली आखिरी सांस - अमर उजाला

11:20 PM, 25-Apr-2023

जेल में साथ-साथ रहे थे बादल और ढींडसा
सुखदेव ढींडसा ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन का लंबा समय प्रकाश सिंह बादल के साथ बिताया और उस दौरान की अनेक मीठी और कड़वी यादें आज तक ताजा हैं। ढींडसा ने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि हमने पंथ और पंजाब के हितों के लिए एक साथ लंबा समय जेलों में गुजारा और साथ-साथ कई संघर्ष लड़े। बादल के साथ उन्होंने पंजाबी सूबा मोर्चा, कपूरी मोर्चा और धर्मयुद्ध मोर्चा में सक्रिय रूप से भाग लिया। 

11:20 PM, 25-Apr-2023

बादल के निधन से सिख पंथ, देश और पंजाब को बड़ी क्षति: ढींडसा
शिरोमणि अकाली दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखदेव सिंह ढींडसा ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि बादल के निधन से सिख पंथ, देश और पंजाब को बड़ी क्षति हुई है, जिसकी कभी भरपाई नहीं हो सकती। अपने शोक संदेश में सुखदेव सिंह ढींडसा ने कहा कि प्रकाश सिंह बादल अकाली दल के अलग अस्तित्व को बनाए रखने और देश में क्षेत्रीय दलों को सशक्त बनाने के हिमायती रहे। उन्हें दुनिया भर में सबसे शक्तिशाली सिख नेता के रूप में जाना जाता है। उन्होंने कहा कि वाहेगुरु से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें।

11:20 PM, 25-Apr-2023

अमरिंदर सिंह ने जताया गहरा शोक
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अनुभवी राजनेता और राज्य के पांच बार के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उनके बेटे और शिअद (बादल) के अध्यक्ष सुखबीर बादल को भेजे अपने शोक संदेश में कैप्टन अमरिंदर ने कहा कि वह इस अपूरणीय क्षति पर परिवार से दुख साझा करते हैं। यह न केवल परिवार के लिए बल्कि पूरे राज्य और देश के लिए क्षति है। सरदार बादल एक कद्दावर नेता थे, जिनका सभी राज्यों और सभी दलों में सम्मान था। उनकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी और जो खालीपन पैदा हुआ है उसे भरना मुश्किल होगा। 

विज्ञापन

11:20 PM, 25-Apr-2023

पंजाब के विकास में बादल का योगदान अतुलनीयः राज्यपाल
पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने प्रकाश सिंह बादल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। एक शोक संदेश में राज्यपाल पुरोहित ने कहा कि प्रकाश सिंह बादल भारतीय राजनीति में एक महान शख्सियत और ऐसे नेता थे, जिन्होंने विशिष्टता के साथ पंजाब के लोगों की सेवा की। बादल ईमानदार, ज्ञान और करुणामय व्यक्ति थे, जिन्होंने अपना जीवन हमारे लोगों की सेवा के लिए समर्पित कर दिया। वह पंजाब के सच्चे सपूत थे, जिन्होंने राज्य और यहां के लोगों के हितों को बढ़ावा देने के लिए अथक प्रयास किया। 

पंजाब की बढ़ोतरी और विकास में उनका योगदान अतुलनीय है और उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। राज्यपाल ने कहा, ‘मैं प्रकाश सिंह बादल के परिवार और दोस्तों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। इस कठिन समय में मेरे विचार और प्रार्थना उनके साथ है। प्रकाश सिंह बादल की आत्मा को शांति मिले।’ वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने भी बादल के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि बादल के जाने से पंजाब ही नहीं देश की राजनीति को झटका लगा है।

10:58 PM, 25-Apr-2023

भगवंत मान ने कही यह बात
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर ट्वीट कर शोक जताया। उन्होंने लिखा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन का दुखद समाचार मिला... वाहेगुरु दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और परिवार को दुख सहने की शक्ति दें।

10:30 PM, 25-Apr-2023

अस्पताल पहुंचे हरियाणा सीएम मनोहर लाल
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने भी प्रकाश सिंह बादल के निधन पर शोक व्यक्त किया। वह रात में ही मोहाली के फोर्टिस अस्पताल पहुंचे और परिवार के साथ दुख साझा किया। अस्पताल में बिक्रम सिंह मजीठिया और सुखबीर सिंह बादल मौजूद हैं। वहीं अकाली नेताओं का पहुंचना जारी है। बादल के पैतृक गांव में शोक की लहर है। 

विज्ञापन

10:29 PM, 25-Apr-2023

चंडीगढ़ में आखिरी दर्शन को रखा जाएगा पार्थिव शरीर
प्रकाश सिंह बादल का पार्थिव शरीर चंडीगढ़ के सेक्टर -28 के शिअद कार्यालय में बुधवार सुबह 10:00 से 12:00 दोपहर तक दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद उनके पैतृक गांव ले जाया जाएगा। जहां 27 अप्रैल को दोपहर 1:00 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा। यह जानकारी शिअद चंडीगढ़ अध्यक्ष हरदीप सिंह ने दी।

08:50 PM, 25-Apr-2023

Parkash Singh Badal: पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल का निधन, मोहाली के अस्पताल में ली आखिरी सांस

पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार को मोहाली के निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 95 साल के थे। पिछले कई दिनों से वह अस्पताल में भर्ती थे। प्रकाश सिंह बादल पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे हैं। प्रकाश सिंह बादल का जन्म आठ दिसंबर 1927 को पंजाब के छोटे से गांव अबुल खुराना के जाट सिख परिवार में हुआ था। प्रकाश सिंह बादल की पत्नी सुरिंदर कौर का भी देहांत हो चुका है। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल उनके बेटे हैं। 

आजादी के साल राजनीति में रखा था कदम
प्रकाश सिंह बादल ने 1947 में राजनीति में पदार्पण किया था। 1957 में पहला विधानसभा चुनाव जीता था। 1969 में प्रकाश सिंह बादल दोबारा विधायक बने थे। वहीं प्रकाश सिंह बादल 1970–71, 1977–80, 1997–2002 तक पंजाब के मुख्यमंत्री रहे। वहीं 1972, 1980 और 2002 में नेता विपक्ष भी रहे थे। प्रकाश सिंह बादल सांसद भी रह चुके हैं। केंद्र में मंत्री भी रह चुके थे। एक मार्च 2007 से 2017 उन्होंने दो बार मुख्यमंत्री का दायित्व संभाला था। 

Adblock test (Why?)


Parkash Singh Badal: पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल का निधन, मोहाली के अस्पताल में ली आखिरी सांस - अमर उजाला
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...