Rechercher dans ce blog

Sunday, June 25, 2023

दलल-महरषटर म 62 सल बद एक सथ आय मनसन: पचकल म कर सहत महल बह; MP-रजसथन समत 23 रज... - Dainik Bhaskar

  • Hindi News
  • National
  • Monsoon Rainfall Update; Rajasthan Mumbai | Madhya Pradesh Rain News, Assam Flood Situation

नई दिल्ली14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हरियाणा के पंचकूला में घग्गर नदी में कार सवार महिला पानी के तेज बहाव में बह गई। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद महिला को कार से बाहर निकाला।

दिल्ली और मुंबई में रविवार सुबह मानसून की एंट्री हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, 62 साल बाद दोनों जगह एकसाथ मानसून पहुंचा है। इससे पहले 21 जून 1961 को दोनों जगह एक ही दिन मानसून दाखिल हुआ था।

अगले दो दिनों में मानसून दिल्ली और मुंबई को कवर कर लेगा। मुंबई में कल से हो रही बारिश में जेजे फ्लाईओवर पर पानी भर गया। आज शहर के कुछ हिस्सों के लिए यलो और कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, देश के करीब 23 राज्यों में अगले चार दिन भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। इनमें झारखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, कोंकण और गोवा, छत्तीसगढ़, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, तटीय कर्नाटक और केरल शामिल हैं।

शनिवार की बारिश में मुंबई के जेजे फ्लाईओवर पर पानी भर गया।

शनिवार को 6 राज्यों में दाखिल हुआ मानसून
मानसून भले ही देश में 7 दिन की देरी से दाखिल हुआ, लेकिन शनिवार को एक दिन में यह छह राज्यों- मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में पहुंच गया। कई राज्यों में मानसून तय समय पर पहुंचा है। पूरे उत्तराखंड व हिमाचल में भी एक ही दिन में मानसून छा गया।

पश्चिमी घाट पर महाराष्ट्र के रत्नागिरी के पास 12 दिन से अटका मानसून आगे नागपुर तक पहुंच गया। अगले 24 से 48 घंटे में मानसून महाराष्ट्र में मुंबई तक, मप्र, उत्तर प्रदेश व हरियाणा में और आगे बढ़ेगा। दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब, पूूर्वी राजस्थान, गुजरात के कई हिस्सों में भी मानसून फैल जाएगा।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर करंट लगने से महिला की मौत

दिल्ली के प्रीत विहार की रहने वाली साक्षी आहूजा आज सुबह 5:30 बजे स्टेशन पहुंची थी, जहां करंट लगने से उसकी मौत हो गई।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बाहर करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान प्रीत विहार की रहने वाली साक्षी आहूजा के तौर पर हुई है। उसने पानी से बचने के लिए स्टेशन के बाहर एक बिजली का खंभा पकड़ लिया, जिससे उसे करंट लग गया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। पूरी खबर पढ़ें...

घटना के बाद स्टेशन के बाहर पुलिस की तैनाती की गई है। फोरेंसिक साइंस लैब घटनास्थन की जांच कर रही है।

मानसून की 10 तस्वीरें...

महाराष्ट्र के सोलापुर में शनिवार को हुई भारी बारिश के चलते सड़क पर पानी भर गया। राज्य के रायगढ़ और रत्नागिरी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

बारिश के चलते मुंबई-इंदौर अवंतिका एक्सप्रेस के सेकेंड एसी कोच की छत से पानी गिरने लगा।

मुंबई के घाटकोपर में राजवाड़ी कालोनी में एक इमारत का हिस्सा ढह गया। चार लोगों को रेस्क्यू किया गया है, दो को रेस्क्यू करने का ऑपरेशन जारी है।

हरियाणा के गुरुग्राम में रविवार सुबह हुई बारिश के बाद सड़क पर पानी भर गया। वाहन सवार लोगों को इस सड़क से निकलने में परेशानियों का सामना करना पड़ा।

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सुबह से बारिश जारी है। नैनीताल, पिथौरागढ़ समेत सात जिलों में कहीं-कहीं तेज बौछारों के साथ भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

असम के 19 जिले के करीब 5 लाख लोग अब भी बाढ़ से प्रभावित हैं। तस्वीर नलबाड़ी जिले की है, जहां बाढ़ का पानी भर जाने के बाद जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

दिल्ली में इंटरनेशनल डे अगेन्स्ट ड्रग अब्यूज पर वॉकाथॉन का आयोजन किया गया। लोगों ने बारिश में भीगते हुए इस इवेंट में भाग लिया।

मुंबई के ईस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे की तस्वीर। यहां शनिवार शाम को जोरदार बारिश हुई। मुंबई में आज के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

हरियाणा के गुरुग्राम में सिविल हॉस्पिटल के पास सड़क पर पानी गया है, जहां से गुजरने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

शनिवार रात हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में हुई भारी बारिश के चलते करीब आठ वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इन्हें पानी से बाहर निकालने के लिए क्रेन की मदद ली गई।

असम के 19 जिलों में पानी भरा
असम में बारिश और बाढ़ के चलते अब भी 19 जिलों में पानी भरा हुआ है। यहां के 4.89 लाख लोग इसके चलते प्रभावित हैं। इन इलाकों में ट्रांसपोर्टेशन की समस्या आ रही है, जिसके चलते सब्जियों की सप्लाई भी नहीं हाे पा रही है। ऐसे में गुवाहाटी में सब्जियों के दाम में इजाफा हुआ है।

राज्यों का हाल जान लीजिए...

राजस्थान: प्री-मानसून बारिश जारी, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा और उदयपुर संभाग के 21 जिलों में बरसात

मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि मानसून 2-4 दिन के अंदर राजस्थान में प्रवेश कर सकता है।

राजस्थान में मानसून के आने में अभी कुछ दिन और लगेंगे, लेकिन प्री-मानसून बारिश का दौर शुरू हो गया है। बीती रात पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हुई। जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर और अजमेर संभाग के 21 से ज्यादा जिलों में बारिश दर्ज हुई। मौसम विभाग ने इस माह के अंत तक प्रदेश में मानसून की एंट्री होने का अनुमान जताया है। पूरी खबर यहां पढ़ें...

मध्यप्रदेश: 28-29 जून तक पूरे राज्य को कवर कर लेगा मानसून

इंदौर में पहली बारिश में ही पातालपानी का नजारा इस तरह दिखा। नीमच में सड़कें पानी में डूब गईं।

मंडला से मध्यप्रदेश में एंट्री कर चुका मानसून 28-29 जून तक पूरे प्रदेश को कवर कर लेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। रविवार को रीवा, शहडोल और नर्मदापुरम में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। पूरी खबर यहां पढ़ें...

उत्तर प्रदेश: 72 घंटे में बारिश और बिजली गिरने से 7 मौतें

नोएडा सेक्टर 10,11 में देर रात से रुक-रुककर बारिश हो रही है।

उत्तर प्रदेश में शनिवार रात मानसून ने दस्तक दे दी। इसके चलते लखनऊ, वाराणसी, अयोध्या, आजमगढ़, नोएडा और प्रयागराज में देर रात तक भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज 43 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, बारिश और बिजली गिरने से 72 घंटे में 7 लोगों की मौत हो गई है। पूरी खबर यहां पढ़ें...

हरियाणा: 5 जिलों में बारिश; घग्गर नदी में फंसी कार, महिला सुरक्षित निकाली

हरियाणा के पहाड़ी क्षेत्रों में भी झमाझम बारिश जारी है। मौसम विभाग ने 34 शहरों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है।

हरियाणा में प्री-मानसून बारिश से पंचकूला में घग्गर नदी उफान पर चल रही है। नदी के तेज बहाव में एक कार फंस गई, जिसमें सवार महिला चालक को बमुश्किल स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। कालका-शिमला रेल ट्रैक पर चलने वाली सभी ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।

भूस्खलन और पेड़ गिरने के चलते ट्रैक बाधित हुआ है। कालका से सुबह चलने वाली दो ट्रेनें आधे रास्ते से लौटीं है। ट्रैक से मलबा हटाने का काम जोरों पर चल रहा है। पूरी खबर यहां पढ़ें...

बिहार: गर्मी का असर, 29 जून तक पटना में स्कूल बंद

प्रदेश के अधिकतर जिलों में धूप खिली हुई है। पश्चिमी चंपारण में बारिश का अलर्ट है।

बिहार में मानसून की एंट्री तो हो गई है। लेकिन कई जगह पर बारिश नहीं हो रही है। नमी अधिक होने के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी परेशान कर रही है। इसका प्रभाव मानसून पर भी पड़ रहा है। पटना में स्कूल खुलने का फैसला 30 जून को लिया जाएगा। 12वीं तक के स्कूल और आंगनबाड़ी 26 जून से खुलने थे। पूरी खबर यहां पढ़ें...

छत्तीसगढ़: पूरे राज्य में मानसून सक्रिय, लेकिन 71% कम बारिश से खेती में 15 दिन की देरी

अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी।

छत्तीसगढ़ में इस साल मानसून के देरी से आने के कारण जून में कोटे की बारिश करीब 71 फीसदी तक कम हुई है। 24 जून तक राज्य में 126.9 मिमी बारिश होनी चाहिए। अभी सिर्फ 37.2 मिमी बारिश हुई है। इसका असर कृषि पर हुआ है। 10 से 15 जून तक मानसून की बारिश शुरू होने पर खेतों में बुआई का काम शुरू हो जाता है। इस साल 15 दिन की देरी हो गई है। पूरी खबर यहां पढ़ें...

हिमाचल: मानसून की एंट्री के साथ भारी बारिश, मंडी-कुल्लू में बाढ़, गाड़ियां बहीं

नाले में आई बाढ़ से लगभग 100 सड़कें और 300 से ज्यादा बिजली के ट्रांसफार्मर ठप हो गए।

हिमाचल में मानसून की एंट्री के साथ ही मूसलाधार बारिश शुरू हो गई है। अधिकतर क्षेत्रों में बीती रात से ही भारी बारिश हो रही है। इससे मंडी जिले की सराज घाटी में काफी नुकसान हुआ है। सराज के तुंगाधार में भारी बारिश के चलते आई बाढ़ में कई वाहन बह गए। उधर, पानी डेंजर लेवल के पास पहुंचने पर पंडोह बांध के फ्लड गेट खोल दिए गए हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें...

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


दिल्ली-महाराष्ट्र में 62 साल बाद एक साथ आया मानसून: पंचकुला में कार सहित महिला बही; MP-राजस्थान समेत 23 राज... - Dainik Bhaskar
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...