Rechercher dans ce blog

Tuesday, July 4, 2023

आज क मनसन बलटन: आध रजसथन म भर बरश क अलरट; जयपर म 42MM बरसत गरफकस म दख मसम ... - Dainik Bhaskar

जयपुर3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

यह है आज का मानसून बुलेटिन। इसमें आपको रोजाना मिलेगी अपने शहर, राज्य और देश में हुई बारिश की पूरी जानकारी। अगले 12 और 24 घंटों में कहां-कितनी बारिश होगी, यह भी आपको बताएंगे। बांधों का वाॅटर लेवल कितना है, यह भी आपको मिलेगा।

सबसे पहले जानिए, राजस्थान में कितनी हुई बारिश?

कैसे रहेंगे अगले 24 घंटे: कल 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

राजस्थान में पिछले 24 घंटे के दौरान जयपुर, उदयपुर, राजसमंद, दौसा, सवाई माधोपुर, अलवर, भीलवाड़ा और सीकर में हल्की से मध्यम बारिश हुई। शेष राज्य में कल मौसम शुष्क रहा और पारा चढ़ने से गर्मी तेज रही। राज्य में कल 6 शहरों का दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ। सबसे ज्यादा गर्मी गंगानगर जिले में रही, जहां का अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

मौसम केन्द्र जयपुर ने आज भी पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, टोंक, दौसा, अलवर, करौली और सवाई माधोपुर में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई है। जबकि शेष राज्य में मौसम शुष्क रहने और धूप निकलने की संभावना जताई है। राज्य में आज भी पश्चिमी राजस्थान के जिलों में गर्मी तेज रहने और कुछ शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर जाने की संभावना जताई है।

प्रदेश के 5 बड़े शहरों में मौसम का हाल

जयपुर : जयपुर में कल दिनभर मौसम शुष्क रहा और धूप रही। कल दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा। देर शाम मौसम में बदलाव के बाद ग्रामीण इलाके सांगानेर, चाकसू, कोटखावदा, बस्सी, जमवारामगढ़, पावटा में अच्छी बरसात हुई। सबसे ज्यादा बारिश बस्सी में 42MM दर्ज हुई। मौसम विभाग ने आज भी जयपुर में दिन में मौसम साफ रहने और धूप निकलने के साथ तेज उमस रहने की संभावना जताई है।

जोधपुर : जोधपुर में कल दिनभर मौसम शुष्क रहा और गर्मी तेज रही। जोधपुर में बीती रात न्यूनतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस जबकि कल का अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने जयपुर में आज भी मौसम शुष्क रहने और तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जताई है।

उदयपुर : उदयपुर में कल दिन में मौसम शुष्क रहा और दोपहर बाद छितराए बादल छाए। इससे शहर के आउट एरिया में हल्की बारिश हुई। उदयपुर के बडगांव में 11 और गोगुंदा में 2MM बारिश दर्ज हुई। शहर में कल दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने आज उदयपुर में मौसम पूरी तरह शुष्क रहने और तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है।

कोटा : कोटा में कल दिनभर मौसम शुष्क रहा। यहां दोपहर में कुछ जगह हल्के बादल छाए। इस दौरान दर्रा कॉलोनी, गांधी सागर समेत कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। कोटा में बीती रात न्यूनतम तापमान 28.7 जबकि कल का दिन का अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने आज कोटा में मौसम शुष्क रहने और धूप निकलने के साथ गर्मी-उमस बढ़ने की संभावना जताई है।

अजमेर : अजमेर में कल दिनभर में मौसम शुष्क रहा और धूप निकली। उमस और गर्मी के कारण कल अजमेर में दिन का अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने आज अजमेर में पूरे दिन मौसम शुष्क रहने और तापमान 36 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जताई है।

पहली ही बारिश में ओवरफ्लो हुए डैम...

उदयपुर से करीब 34 किलोमीटर दूर स्थित टीडी डैम छलक गया है। इस क्षेत्र में पिछले दिनों हुई अच्छी बारिश के बाद से बांध में पानी की आवक तेजी से हुई। इससे मंगलवार को टीडी डैम ओवरफ्लो हो गया।

संभागवार जिलों में बारिश

देश के सभी राज्यों में कब-कब होगी बारिश

साउथ : देश के दक्षिणी राज्यों में अगले पांच दिन तेज बारिश की संभावना है। केरल में 4 और 5 जुलाई को ज्यादा बारिश होगी। वहीं कर्नाटक में 4 जुलाई को तेज बारिश की संभावना है।

वेस्ट : महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा में अगले पांच दिन बारिश का अलर्ट है। गुजरात में 6 और 7 जुलाई को बारिश होगी।

ईस्ट और नॉर्थईस्ट : 4 जुलाई को मेघालय में भारी बारिश होगी। ओडिशा में 5 से 7 जुलाई के बीच काफी बारिश होने की संभावना है। वहीं अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड और मणिपुर में भी अगले पांच दिन बारिश होगी।

नॉर्थवेस्ट : उत्तराखंड में अगले पांच दिन बारिश की संभावना है। उत्तर प्रदेश में 4 और 5 जुलाई को तेज बारिश होगी। हिमाचल प्रदेश में 5 और 6 जुलाई को बारिश का अलर्ट है।

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


आज का मानसून बुलेटिन: आधे राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट; जयपुर में 42MM बरसात, ग्राफिक्स में देखें मौसम ... - Dainik Bhaskar
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...