Rechercher dans ce blog

Tuesday, August 1, 2023

Supermoon 2023 Live: आज रात दिखेगा आम दिनों से कई गुना बड़ा चांद, जानें भारत में किस समय देख सकेंगे सुपरमून - Jansatta

Live

Supermoon 2023 Live: वैज्ञानिकों के अनुसार, आज दिखने वाला सुपरमून अन्य सुपरमून की तुलना में काफी बड़ा होगा, क्योंकि यह धरती के बेहद पास होगा। जानिए सुपरमून के बारे में हर एक अपडेट

Supermoon 2023 Live In India। Sturgeon Moon Date।
आज यानी 1 अगस्त को पहला सुपरमून दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही 30 अगस्त की रात दूसरा नजर आएगा। जानिए स्टर्जन मून के बारे में हर एक बात (PC-FREEPIK)

Supermoon 2023 Live In India: अंतरिक्ष में कभी-कभी कई अद्भुत और खूबसूरत घटनाएं होती है। जिनका हर किसी को बेसब्री से इंतजार होता है। ऐसे ही खगोलीय घटनाओं के लिए अगस्त माह काफी खास होने वाला है, क्योंकि इस बार आसमान में एक नहीं बल्कि दो बार  सुपर मून नजर आने वाला है। जिसमें से पहला सुपरमून आज यानी 1 अगस्त 2023 को नजर आने वाला है। बता दें कि हर एक सुपरमून पूर्णिमा के दिन होता है। जब चंद्रमा अपनी कला से परिपूर्ण होता है। आज दिखने वाला सुपरमून अन्य की तुलना में काफी अलग और बड़ा होने वाला है, क्योंकि यह पृथ्वी के काफी नजदीक होगा। वैज्ञानिकों के अनुसार, आज आज पृथ्वी के चारों ओर चंद्रमा की कक्षा करीब 5 डिग्री के कोण में झुकी हुई होती है। इसी के कारण आज नजर आने वाले मून को ‘स्टर्जन मून’ कहा जा कहा है।  पढ़ें सुपरमून संबंधी हर एक अपडेट।

Live Updates

16:33 (IST) 1 Aug 2023

क्या है न्यू मून

ज्योतिष अनुसार चंद्रमा सूर्य के प्रकाश को परावर्तित करता है और जब प्रकाश चांद के पिछले हिस्से पर पड़ता है तो यह नहीं दिखता। इस घटना को अमावस्या या न्यू मून कहते हैं।

16:13 (IST) 1 Aug 2023

कोलकाता में इस समय दिखेगा चंद्रोदय? (Supermoon In Kolkata)

कोलकाता में आज चंद्रमा शाम 6 बजकर 17 मिनट को उदय होगा। अगर आसमान साफ रहा, तो आसानी से इस दुर्लभ नजारे को देखा जा सकता है।

16:03 (IST) 1 Aug 2023

कब दिखेगा सुपर मून? (Supermoon Timing In India)

Space.com के अनुसार, 1 अगस्त का सुपरमून लगभग 9 बजकर 30 मिनट EDT (2 अगस्त को 12.01 बजे IST) पर उदय होगा। इसके साथ ही बुधवार को सुबह 5 बजकर 11 मिनट EDT (2 अगस्त को 2.41 बजे IST) पर अस्त हो जाएगा।

15:57 (IST) 1 Aug 2023

सुपर मून का राशियों पर असर (Supermoon Effect On Zodiac Sign)

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, सुपर मून के समय चंद्रमा मकर राशि में होगा। ऐसे में कुछ राशि के जातकों के लिए यह चुनौतियां बढ़ा सकता है। हालांकि, रिश्ते, वित्तीय स्थितियों के लिए यह अच्छा साबित हो सकता है। सुपर मून के समय कुछ राशियों की भावनाएं तेज हो सकती है। ऐसे में थोड़ा संभलकर रहें, क्योंकि ऐसे में कुछ गुप्त बातें उजागर हो सकती है।

14:04 (IST) 1 Aug 2023

सुपर मून किस समय चरम में होगा?(When Will Supermoon Reach Its Peak)

स्टर्जन मून 2 अगस्त को सुबह 12 बजकर 02 मिनट पर अपने चरम पर पहुंचेगा। सुपरमून का पूरा चरण पूरी रात देखा जाएगा। चंद्रोदय सूर्यास्त के समय होगा और अगले सूर्योदय तक आकाश में रहेगा।

13:27 (IST) 1 Aug 2023

क्या भारत में दिखेगा सुपर मून? (Supermoon Visible In India)

हां, सुपर मून भारत के हर हिस्से में दिखाई देगा।

11:54 (IST) 1 Aug 2023

कब दिखेगा ब्लू मून 2023 ( Blue Moon 2023 Date)

30 अगस्त के दिन चंद्रमा पृथ्वी के और भी ज्यादा नजदीक आ जाएगा और इनके बीच का फासला सिर्फ 357,344 किमी का रह जाएगा। यह अगस्त माह का दूसरा फूल मून है। इसी के कारण इसे ब्लू माना जा रहा है।

10:39 (IST) 1 Aug 2023

क्या है स्टर्जन मून का मतलब? (What Is Sturgeon Moon)

01 अगस्त 2023 को स्टर्जन चंद्रमा दिखेगा पारंपरिक रूप से अगस्त माह में पड़ने वाले इस सुपर मून को स्टर्जन चंद्रमा को कहा जाता है। बता दें कि स्टर्जन एक तरह की मछली होती है। कहा जाता है कि बहुत साल पहले अगस्त के महीने में उत्तरी अमेरिका की ग्रेट झीलों यानी ग्रेट लेक्स और लेक चम्पलेन में स्टर्जन नाम की मछली की तादाद काफी ज्यादा बढ़ जाती थी। यहीं से इस नाम की उत्पत्ति हुई।

09:34 (IST) 1 Aug 2023

क्या है सूपर मून? (What Is Supermoon)

सुपर मून चांद से संबंधित एक दुर्लभ घटना है। सुपर मून के दौरान चंद्रमा आम दिनों से कई अधिक बड़ा दिखता है। वैज्ञानिकों के अनुसार, आज यानी 1 अगस्त को चंद्रमा पृथ्वी से सिर्फ 357,530 किमी दूर होगा। इसलिए इसे सुपर मून कहा जा रहा है।

09:24 (IST) 1 Aug 2023

कई गुना अधिक बड़ा दिखेगा चंद्रमा

वैज्ञानिकों के अनुसार, आज दिखने वाला सुपरमून आम दिनों में दिखने वाले चंद्रमा से करीब 14 प्रतिशत बड़ा दिख सकता है और अधिक चमकदार होगा।

https://twitter.com/JonathanFoulds/status/1686222133293129728/

08:27 (IST) 1 Aug 2023

अमेरिया, लंदन सहित अन्य देशों में कब दिखेगा सुपरमून (Supermoon Timing Country wise)

  • संयुक्त राज्य अमेरिका में स्टर्जन चंद्रमा दोपहर 2 बजकर 31 पर उदय होगा और 5 बजकर 11 मिनट पर अस्त होगा।
  • यूके में स्टर्जन चंद्रमा शाम 7 बजकर 31 मिनट पर अपने चरम पर होगा।
  • लंदन में चंद्रमा शाम 6 बजकर 33 मिनट पर अपने चरम पर होगा।
  • ऑस्ट्रेलिया में सुपरमून 2 अगस्त को सुबह 4 बजकर 32 मिनट के आसपास अपने चरम पर होगा।
  • संयुक्त अरब अमीरात में सुपरमून 1 अगस्त 2023 को रात 10 बजकर 32 मिनट परअपने चरम पर दिखाई देगा।

08:25 (IST) 1 Aug 2023

किस समय दिखेगा सुपरमून ( Supermoon 2023 Time)

सुपरमून 1 अगस्त 2023 यानी आज होगा। भारत में सुपरमून 1 अगस्त 2023 को देर रात 12 बजकर 02 बजे चरम पर होगा।

Adblock test (Why?)


Supermoon 2023 Live: आज रात दिखेगा आम दिनों से कई गुना बड़ा चांद, जानें भारत में किस समय देख सकेंगे सुपरमून - Jansatta
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...