Rechercher dans ce blog

Thursday, November 2, 2023

दिल्ली की हवा जहरीली हुई, AQI 400 पार: अगले 15 दिन बेहद अहम; मुंबई में HP और टाटा पावर को प्रोडक्शन आधा करने के आदेश - Dainik Bhaskar

  • Hindi News
  • National
  • Mumbai Delhi Air Pollution Level Report | Air Quality Index (AQI) Delhi Air Quality

नई दिल्ली31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
दिल्ली की एयर क्वालिटी बीते एक हफ्ते से लगातार गिर रही है। 2 नवंबर को यहां हवा की गुणवत्ता (AQI) 402 दर्ज की गई। - Dainik Bhaskar

दिल्ली की एयर क्वालिटी बीते एक हफ्ते से लगातार गिर रही है। 2 नवंबर को यहां हवा की गुणवत्ता (AQI) 402 दर्ज की गई।

दिल्ली की हवा गुरुवार (02 नवंबर) को जहरीली हवा की कैटेगरी में पहुंच गई। SAFAR इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, शाम 5 बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 402 दर्ज किया गया। भारतीय वैज्ञानिकों ने इसके और बढ़ने की आशंका जताई है।

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि अगले 15 दिन राज्य के लिए बेहद अहम हैं। सरकार पॉल्यूशन कंट्रोल करने के लिए जरूरी कदम उठा रही है। वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राज्य के सभी सरकारी और प्राइवेट प्राइमरी स्कूल को अगले 2 दिनों तक बंद रखने का आदेश दिया है।

उधर, मुंबई के हालात भी ठीक नहीं हैं। यहां भी हवा की क्वालिटी बेहद खराब कैटेगरी में चल रही है। मुंबई एयर पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने इसे लेकर एक एडवाइजरी जारी की है। उसमें हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HP), टाटा पावर समेत अन्य कंपनियों से अपना प्रोडक्शन आधा (50%) करने को कहा गया है।

प्रदूषण के बढ़ने का एक कारण पराली जलाने को भी मना जाता है।

प्रदूषण के बढ़ने का एक कारण पराली जलाने को भी मना जाता है।

हवा सुधारने के लिए दिल्ली में GRAP-3 लागू
राज्य में बढ़ते एयर पॉल्यूशन को कंट्रोल करने के लिए ग्रेडेड एक्शन रिस्पॉन्स सिस्टम (GRAP) का तीसरा चरण लागू कर दिया गया है। इसके तहत सभी गैर-जरूरी निर्माण और तोड़फोड़ के कामों पर रोक लगा दी गई है। BS-III पेट्रोल और BS-VI डीजल वाहनों की दिल्ली में एंट्री बैन कर दी गई है।

3 साल बाद अक्टूबर में दिल्ली की हवा की क्वालिटी सबसे खराब रही
दिल्ली में 3 साल बाद अक्टूबर में हवा की क्वालिटी सबसे खराब दर्ज की गई है। SAFAR इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक अक्टूबर के आखिरी दिन राजधानी का एयर क्वालिटी इंडेक्स 327 दर्ज किया गया।

सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के डेटा के मुताबिक अक्टूबर 2020 में दिल्ली का औसत AQI 257 दर्ज किया गया था। इसके अलावा अक्टूबर 2021 में AQI 173 और अक्टूबर 2022 में 210 AQI दर्ज किया गया था।

कम बारिश और पराली जलाना पॉल्यूशन बढ़ने की बड़ी वजह
वैज्ञानिकों ने बढ़ते पॉल्यूशन को लेकर चिंता जताई है। उनके मुताबिक कम बारिश होना पॉल्यूशन बढ़ने की बड़ी वजह है। इस साल अक्टूबर में सिर्फ एक दिन 5.4 मिमी बारिश हुई। जबकि अक्टूबर 2022 में 6 दिन 129 मिमी और अक्टूबर 2021 में 7 दिन 123 मिमी बारिश हुई थी।

प्रदूषण को कम करने के दिल्ली के कुछ हिस्सों में एंटी-स्मॉग गन से पानी का छिड़काव किया जा रहा है।

प्रदूषण को कम करने के दिल्ली के कुछ हिस्सों में एंटी-स्मॉग गन से पानी का छिड़काव किया जा रहा है।

पंजाब-हरियाणा में पराली जल रही, हवा दिल्ली की बिगड़ रही
दिल्ली के आसपास के राज्यों में पराली जलाने को भी प्रदूषण बढ़ने का एक मुख्य कारण माना जा रहा है। हरियाणा, पंजाब समेत देश के उत्तरी हिस्सों में पराली जलाना अभी भी जारी है। इसके कारण दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और आस-पास के इलाकों में हवा में धुंध बढ़ रही है।

इस साल अब तक 2500 से ज्यादा पराली जलाने के मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि खेत में आग लगने की संख्या पिछले दो सालों की तुलना में कम है।

पंजाब ने पराली जलाने का डेटा, तो हरियाणा ने दो नक्शे जारी किए

हरियाणा सरकार ने NASA के हवाले से 25 और 26 अक्टूबर के दो नक्शे जारी किए थे।

हरियाणा सरकार ने NASA के हवाले से 25 और 26 अक्टूबर के दो नक्शे जारी किए थे।

26 अक्टूबर को पंजाब सरकार ने राज्य में पराली जलाने के मामलों में कमी बताई थी। उन्होंने इसे लेकर आंकड़े जारी करते हुए बताया था कि 2022 की तुलना में 2023 में 15 सितंबर से 25 अक्टूबर के बीच पराली जलाने के मामलों में 53 प्रतिशत की कमी आई थी। इस पीरियड में पराली जलाने के मामले 5798 से घट कर 2704 हो गए थे।

वहीं, हरियाणा सरकार ने अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA के हवाले से 25 और 26 अक्टूबर के दो नक्शे जारी किए थे। CM के OSD जवाहर यादव ने कहा था कि हरियाणा के मुकाबले पंजाब में आग आग जलाने के ज्यादा मामले सामने आए हैं। इससे जुड़ा हुआ डेटा NASA ने जारी किया है।

ये खबरें भी पढ़ें...

दिल्ली में AQI 250 तो मुंबई में 139 पहुंचा:25 साल पहले देश के 30% इलाकों में प्रदूषण नहीं था, अब ऐसे इलाके सिर्फ 9%

मौसम के सर्द होने के साथ हवा में स्मॉग दिखने लगा है। गुरुवार सुबह दिल्ली में AQI (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 256 और मुंबई में AQI 139 दर्ज किया गया। ये आंकड़े सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फॉरकास्टिंग एंड रिसर्च ने जारी किए हैं। पूरी खबर पढ़िए...

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


दिल्ली की हवा जहरीली हुई, AQI 400 पार: अगले 15 दिन बेहद अहम; मुंबई में HP और टाटा पावर को प्रोडक्शन आधा करने के आदेश - Dainik Bhaskar
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...