Rechercher dans ce blog

Wednesday, August 3, 2022

MP: मामूली क्लर्क के पास मिले 85 लाख नकद, EOW को देखते ही पी लिया बाथरूम क्लीनर - अमर उजाला

ख़बर सुनें

विस्तार

मध्यप्रदेश चिकित्सा शिक्षा विभाग के उच्च श्रेणी लिपिक हीरो केसवानी के घर पर बुधवार सुबह आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (आईओडब्ल्यू) ने छापा मारा। आईओडब्ल्यू ने उसके घर से 85 लाख रुपये नकद, करोड़ों की संपत्ति के दस्तावेज बरामद किए हैं। सुबह जैसे ही ईओडब्ल्यू की टीम केसवानी के घर पहुंची, उसने बाथरूम क्लीनर पी लिया। इससे उसका ब्लडप्रेशर बढ़ गया और अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। 

ईओडब्ल्यू की टीम ने बुधवार सुबह हीरो केसवानी के भोपाल में बैरागढ़ स्थित आवास पर छापा मारा। छापे का हीरो केसवानी और उसके परिजनों ने विरोध किया। हीरो ने तो बाथरूम क्लीनर पी लिया। इससे कुछ देर तक छापे की कार्यवाही भी बाधित हुई। हीरो केसवानी का ब्लड प्रेशर बढ़ गया तो उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती किया गया। डॉक्टर उसकी सेहत पर नजर रखे हुए हैं। इस बीच, टीम ने उसकी पत्नी और बड़ी बेटी की मौजूदगी में अपनी जांच शुरू की। ईओडब्ल्यू के एसपी राजेश मिश्रा ने बताया कि हीरो केसवानी के खिलाफ अनुपातहीन संपत्ति की शिकायत मिली थी। इसी की जांच के लिए छापा मारा गया। 85 लाख रुपये नगद व करोड़ों रुपये की संपत्ति के दस्तावेज मिले हैं। कार्यवाही अभी भी जारी है। केसवानी अभी भी हमीदिया अस्पताल में भर्ती है।  


 

चार हजार माह से शुरू की नौकरी
केसवानी ने अपनी नौकरी लगभग 4 हजार रूपये मासिक वेतन से प्रारंभ किया था। वर्तमान में इसे 7वें वेतन आयोग के उपरांत लगभग 50 हजार रूपये वेतन प्राप्त हो रहा है। हीरो केसवानी ने अधिकांश सम्पत्ति अपनी पत्नी के नाम खरीदी है तथा कई सम्पत्ति खरीदकर बेची गई है, जिसमें जीव सेवा संस्थान की बेशकीमती जमीन भी शामिल है। आरोपी का बड़ा बेटा प्राईवेट नौकरी करता है तथा छोटा बेटा कुछ माह पूर्व शासकीय नौकरी में क्लर्क के पद पर आया है।


जमीनों के सौंदों के दस्तावेज मिले
ईओडब्ल्यू से मिली जानकारी के अनुसार जांच में अब तक हीरो केसवानी के घर से लगभग 85 लाख रुपये नगद जब्त किये जा चुके हैं। इसके अलावा करोड़ों रुपये मूल्य की जमीन व मकान के दस्तावेज जब्त किए गए हैं। केसवानी के घर से जमीनों के सौदों के अनुबंध से संबंधित कई दस्तावेज भी मिले हैं। आरोपी के पास लगभग चार करोड़ रुपये की संपत्ति के दस्तावेज भी मिले हैं। इसका परीक्षण किया जा रहा है।
 
छत पर आलीशान पेंटहाउस
आरोपी का बैरागढ़ स्थित भवन ही लगभग 15 करोड़ रुपये मूल्य का है। हीरो केसवानी के तीन मंजिला आलीशान भवन तथा इसके प्रत्येक फ्लोर में सजावट के कार्य को देखकर ईओडब्ल्यू की टीम भी आश्चर्यचकित रह गई। इस भवन के प्रत्येक कमरे में पैनलिंग और वुडन वर्क कराया गया है। छत पर आलीशान पेंटहाउस बनाया है। हीरो केसवानी ने बैरागढ़ के आसपास विकसित हो रही कॉलोनियों में महंगे प्लॉट भी खरीदे हैं। 
 
बैंक खातों में भी लाखों रुपये
हीरो केसवानी व उसके परिजनों के बैंक खातों में भी लाखों रुपये जमा मिले हैं। आरोपी की पत्नी जिसकी आय का कोई स्वतंत्र साधन नहीं है, के बैंक खाते में लाखों रुपये मिले हैं। आरोपी के घर से लाखों रुपये के सोने के जेवर खरीदी से संबंधित रसीदें बरामद हुई है। आरोपी के घर तीन चार पहिया वाहन तथा एक एक्टिवा स्कूटर मिला है।
 

Adblock test (Why?)


MP: मामूली क्लर्क के पास मिले 85 लाख नकद, EOW को देखते ही पी लिया बाथरूम क्लीनर - अमर उजाला
Read More

BREAKING| Centre Withdraws Personal Data Protection Bill From Lok Sabha; New Bill Proposed - Live Law - Indian Legal News

The Central Government on Wednesday withdrew the Personal Data Protection Bill from the Lok Sabha to present a new bill for the protection of personal data in online space.

Union Minister for Electronics and Information Technology Ashwini Vaishnaw moved a motion in the Lok Sabha to withdraw the Bill. The motion was passed in a voice-vote and the Bill was withdrawn.

The Bill was intended to provide for a law for protection of personal data. The Bill was introduced on 11 December, 2019. The Bill was referred to the Joint Committee of the Houses for examination and report and the report of the Joint Committee was presented to Lok Sabha on 16.12.2021.

The Bill has been withdrawn to provide for a new bill in the light of the recommendations made by the Joint Committee of Parliament. The Minister stated the following reason for the withdrawal of the Bill :

"The Personal Data Protection Bill 2019 was deliberated in great detail by the Joint Committee of Parliament. 81 amendments were proposed and 12 recommendations were made towards comprehensive legal framework on digital ecosystem. Considering the report of JCP, a comprehensive legal framework is being worked upon. Hence, in the circumstances, it is proposed to withdraw "The Personal Data Protection Bill 2019" and present a new Bill that fits into the comprehensive legal framework",

Adblock test (Why?)


BREAKING| Centre Withdraws Personal Data Protection Bill From Lok Sabha; New Bill Proposed - Live Law - Indian Legal News
Read More

UP: कंधे पर बेटे का शव और 25 किमी दूर घर, इस पिता की बेबसी देखिए - Aaj Tak

उत्तर प्रदेश में संगम नगरी के नाम से मशहूर प्रयागराज में मानवता को शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है. 14 साल के लड़के की मौत के बाद उसके शव को ले जाने के लिए एंबुलेंस नहीं मिली. ऐसे में मजबूर पिता को अपने कंधे पर ही बेटे के शव को 25 किलोमीटर तक ले जाना पड़ा.

यह मामला प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल का है. मंगलवार को पिता अपने बेटे का इलाज कराने के लिए पहुंचा था. इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई. बच्चे की मौत के बाद परिजन उसके शव को वापस घर ले जाने की तैयारी करने लगे, लेकिन अस्पताल में एंबुलेंस उपलब्ध नहीं थी. लाख मिन्नतें करने के बाद भी अस्पताल प्रशासन की ओर से एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं कराई गई. 

आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण परिवार निजी एंबुलेंस का खर्चा नहीं उठा सकता था. ऐसे में पिता ने अस्पताल से करछना थाना क्षेत्र के अपने गांव तक बेटे के शव को कंधे पर ही लेकर 25 किलोमीटर का सफर तय किया. इस दौरान कंधे पर बच्चे की लाश लेकर जाते पिता का कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया.

इस मामले में प्रयागराज के कमिश्नर विजय विश्वास पंत ने इसकी उच्च स्तरीय जांच कराने की बात कही है. उन्होंने कहा कि इसमें दोषी पाए जाने वाले लोगों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी.

 

Adblock test (Why?)


UP: कंधे पर बेटे का शव और 25 किमी दूर घर, इस पिता की बेबसी देखिए - Aaj Tak
Read More

China Taiwan Crisis 2022: ताइवान में छिड़ी जंग तो मुश्किल में फंस जाएंगी कार और मोबाइल कंपनियां - Aaj Tak

स्टोरी हाइलाइट्स

  • सेमीकंडक्टर के मामले में ताइवान पर दुनिया निर्भर
  • ताइवान करता है आधे से ज्यादा सेमीकंडक्टर सप्लाई

चीन और ताइवान के बीच दशकों से जारी खींचतान (China Taiwan Crisis 2022) पिछले कुछ दिनों से चरम पर है. अमेरिकी स्पीकर नैन्सी पेलोसी (US Speaker Nancy Pelosi) की हालिया ताइवान यात्रा (Nancy Pelosi Taiwan Visit) ने संकट को एक बार फिर से उभार दिया है. चीन इस यात्रा की खबर सामने आने के बाद से ही लगातार चेतावनी दे रहा था और अब इस बात की आशंका गहरा गई है कि कहीं ताइवान की खाड़ी (Taiwan Straight) में जंग की शुरुआत न हो जाए. इन सब घटनाक्रमों के बीच दुनिया को एक अन्य चिंता सता रही है. पहले ही ऑटो (Auto Industry) से लेकर स्मार्टफोन इंडस्ट्री (Smartphone Industry) तक चिप शॉर्टेज (Chip Shoratge) से परेशान हैं. ताइवान में स्थिति बिगड़ने पर यह संकट और गंभीर हो सकता है क्योंकि यह छोटा देश सेमीकंडक्टर (Semiconductor) के मामले में दुनिया की फैक्ट्री है.

ऐसे हुई सेमीकंडक्टर क्रांति की शुरुआत

सेमीकंडक्टर के मामले में ताइवान के उभार की शुरुआत हुई साल 1985 में. ताइवान की सरकार ने Morris Chang को अपने देश में उभरती सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री को डेवलप करने के लिए खाका तैयार करने का काम सौंपा. इसके बाद साल 1987 में ताइवान सरकार, Morris Chang, Chang Chun Moi और Tseng Fan Cheng ने मिलकर 'ताइवान सेमीकंडक्टर मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी (Taiwan Semiconductor Manufacturing Company) की स्थापना की. आज यह दुनिया की सबसे बड़ी सेमीकंडक्टर कंपनी है. सेमीकंडक्टर के मामले में इस कंपनी के दबदबे का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि TSMC एक समय ग्लोबल मार्केट की 92 फीसदी डिमांड को पूरा कर रही थी. वहीं दूसरे स्थान पर काबिज दक्षिण कोरिया की कंपनी सैमसंग की हिस्सेदारी महज 8 फीसदी पर सीमित थी.

ताइवान पर निर्भर हैं दुनिया की दिग्गज कंपनियां

साल 2020 में कोरोना महामारी की शुरुआत के बाद ताइवान की सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री पर काफी बुरा असर हुआ. हालांकि इसके बाद भी सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री में ताइवान का दबदबा बरकरा ही है. ताइपेई स्थित रिसर्च फर्म ट्रेंडफोर्स के आंकड़ों के अनुसार, साल 2020 में सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री के टोटल ग्लोबल रेवेन्यू में ताइवान की कंपनियों की हिस्सेदारी 60 फीसदी से अधिक रही. इसमें सबसे ज्यादा योगदान TSMC का ही रहा. TSMC अभी भी दुनिया की सबसे बड़ी सेमीकंडक्टर कंपनी है और Apple, Qualcomm, Nvidia, Microsoft, Sony, Asus, Yamaha, Panasonic जैसी दिग्गज कंपनियां उसकी क्लांइट हैं.

इन चीजों में होता है सेमीकंडक्टर का इस्तेमाल

आपको बता दें कि सेमीकंडक्टर का इलेक्ट्रॉनिक्स, कम्प्यूटर, स्मार्टफोन, कारों के सेंसर में बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होता है. सेमीकंडक्टर का प्रोडक्शन एक जटिल काम है, जिसमें डिजाइन करने वाली कंपनियों से लेकर बनाने वाली कंपनियां तक शामिल होती हैं. इसके अलावा सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री के नेटवर्क में टेक्नोलॉजी सप्लाई करने से लेकर सामग्रियों और मशीनरी की आपूर्ति करने वाली कंपनियां तक शामिल होती हैं. ताइवान की अग्रणी सेमीकंडक्टर कंपनी TSMC मुख्य तौर पर मैन्यूफैक्चरिंग पर फोकस करती है. TSMC के महत्व को इस बात से भी समझा जा सकता है कि वह सैमसंग के साथ दुनिया की उन दो चुनिंदा कंपनियों में से है, जो सबस उन्नत 5-नैनोमीटर चिप्स बनाती है.

सेमीकंडक्टर के मामले में चीन से मीलों आगे है ताइवान

वहीं चीन की बात करें तो वह ताइवान से मीलों पीछे है. साल 2020 में रेवेन्यू के लिहाज से ताइवान की TSMC पहले पायदान पर थी. दूसरे नंबर पर भी ताइवान की ही एक अन्य कंपनी UMC का कब्जा था. तीसरे स्थान पर दक्षिण कोरिया की कंपनी सैमसंग थी. उसके बाद चौथे स्थान पर अमेरिकी कंपनी Global Foundries कायम थी. चीन की कंपनी SMIC सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री में पांचवें नंबर की कंपनी थी. अभी कोरोना महामारी के दौरान चिप शॉर्टेज होने के बाद टीएसएमएसी कई अन्य देशों में भी प्लांट लगा रही है. इसके लिए ताइवान की इस कंपनी ने Wafer Tech, Acer, WSMC, Apple जैसी कंपनियों के साथ समझौते किए हैं.

Adblock test (Why?)


China Taiwan Crisis 2022: ताइवान में छिड़ी जंग तो मुश्किल में फंस जाएंगी कार और मोबाइल कंपनियां - Aaj Tak
Read More

आज का राशिफल: कर्क राशि वालों के आज अटके काम होंगे पूरे, जानें अपना हाल? - TV9 Bharatvarsh

कर्क राशि के लोगों के लिए दिनचर्या को व्यवस्थित बनाकर रखना जरूरी है. ताकि कोई भी योजना बनाने से पहले उस पर गंभीरता से विचार जरूर करें, अन्यथा कुछ गलतियां हो सकती हैं.

आज की तारीख 3 अगस्त, 2022 और दिन बुधवार है. आपके लिए आज का दिन कैसा गुजरेगा? वे कौन-से उपाय हैं, जिन्हें करने से आप अपने दिन को बेहतर बना सकते हैं. यहां हम आपको कुछ ऐसी टिप्स देंगे, जिन्हें फॉलो कर आप अपने दिन को शुभ और सफल बना सकते हैं. आज के राशिफल में हम आपको कुछ असरदार बातें भी बताएंगे, जिसकी मदद से आप आज होने वाले नुकसान को भी कम कर सकते हैं. आइए, जानते हैं बुधवार, 3 अगस्त का राशिफल.

मेष राशिफल

मेष राशि के लोगों को कोई भी काम करने से पहले उसकी पूरी जानकारी हासिल करना और तैयारी करना आपको निश्चित ही सफल करेगा. अपनी किसी कमजोरी पर भी उसे हासिल करने में सक्षम रहेंगे. नजदीकी संबंधों और मित्रों के साथ गेट-टुगेदर होने से विशेष मामलों पर चर्चाएं भी होगी.

अपने बजट पर ध्यान रखें और जरूरत के अनुसार ही पैसा खर्च करें. युवा वर्ग आलस और मौज मस्ती में ज्यादा समय व्यतीत ना करें.विरोधी पक्ष के लिए कोई परेशानी खड़ी कर सकते हैं, लेकिन आपके व्यक्तित्व के सामने टिक भी नहीं पाएंगे.

वृषभ राशिफल

वृषभ राशि के लोगों को दोपहर बाद अप्रत्याशित लाभदायक स्थितियां बनेंगी. वहीं, परिवार के किसी वरिष्ठ व्यक्ति द्वारा महत्वपूर्ण सलाह मिलेगी जो कि आपके लिए काफी फायदेमंद रहेगी. धार्मिक और आध्यात्मिक क्षेत्र में आपका रुझान बढ़ने से आपकी सोच भी पॉजिटिव और संतुलित होगी.

आपके खर्चों की अधिकता रहेगी. परंतु साथ ही आय के साधन भी बनेंगे इसलिए चिंता ना करें. अपनी योजनाओं को लेकर तुरंत एक्शन लें, ज्यादा सोच-विचार करने से उपलब्धियां आपके हाथ से निकल भी सकती हैं.

मिथुन राशिफल

मिथुन राशि के लोगों को परिवार के सुख सुविधाओं से जुड़ी वस्तुओं के लिए शॉपिंग आदि हो सकती है. अचानक ही किसी घनिष्ठ व्यक्ति से मुलाकात सबको खुशी देगी. विद्यार्थियों की पढ़ाई व कैरियर से संबंधित कोई समस्या का समाधान मिलने से तनावमुक्त महसूस करेंगे.

इस समय आर्थिक कशमकश जारी रहेगी. अपने अंदर अहम की भावना ना आने दे. इसकी वजह से रिश्तों में खटास भी आ सकती है. युवा वर्ग मौज मस्ती में अपना समय बेकार ना करके अपने करियर पर ज्यादा ध्यान दें.

कर्क राशिफल

कर्क राशि के लोगों को पिछले कुछ समय से रुके हुए और अटके हुए काम पूरे होंगे. कोई नया वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो समय अनुकूल है. आप कई प्रकार की गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे और सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा.

इस समय दिनचर्या को व्यवस्थित बनाकर रखना जरूरी है. ताकि कोई भी योजना बनाने से पहले उस पर गंभीरता से विचार जरूर करें, अन्यथा कुछ गलतियां हो सकती हैं. निगेटिव तरह के लोगों की गलत सलाह आपको आपके लक्ष्य से भटका सकती हैं.

सिंह राशिफल

सिंह राशि के लोग पर्सनल कामों के साथ-साथ परिवार से जुड़ी गतिविधियों में भी आपका योगदान रहने से संतुष्टि रहेगी. आज सपने साकार करने का दिन है कठिन से कठिन काम भी आप अपने आत्मविश्वास से पूरी करने की क्षमता रखेंगे.

वक्त के साथ एक्टिव रहना जरूरी है. आलस की वजह से दूसरों पर काम डालने का प्रयास ना करें. बेहतर होगा कि महत्वपूर्ण काम खुद ही निपटाए. आधा आत्म केंद्रित होना और सिर्फ अपने बारे में सोचना नजदीकी संबंधों में कटुता ला सकता है.

कन्या राशिफल

कन्या राशि के लोगों के लिए दोपहर बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में बहुत ही अनुकूल रहेंगे. इसलिए दिन की शुरुआत में ही अपने कामों की रूपरेखा बना ले. आज कोई लाभदायक सूचना मिल सकती है. घर में कुछ समय से चल रही गलतफहमियां आपकी मध्यस्था से हल हो जाएंगी.

भाइयों के साथ किसी पारिवारिक मुद्दे लेकर वाद-विवाद की स्थिति बन रही है. हालांकि आप अपने उचित व्यवहार द्वारा परिस्थितियां संभाल लेंगे. विद्यार्थियों को एडमिशन से जुड़े कामों में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं

तुला राशिफल

तुला राशि के लोगों को चुनौतियों स्वीकार करना आपके लिए उन्नति के मार्ग खोलेगा, इसलिए पूरी ऊर्जा के साथ अपने कामों के प्रति ध्यान केंद्रित रखें. अगर कोर्ट केस से जुड़ी कोई कार्यवाही चल रही है, तो उसका फैसला आपके पक्ष में होने की प्रबल संभावना है.

संतान की कोई निगेटिव गतिविधि चलने से चिंता रहेगी, लेकिन आपकी समझदारी और सूझबूझ से समस्या का हल भी निकल जाएगा. किसी पड़ोसी अथवा संबंधियों के मामले में हस्तक्षेप ना करें.

वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशि के लोग इस समय किसी भी काम को जल्दबाजी की बजाए सहज तरीके से करने का प्रयास करें. कुछ अनुभवी और सीनियर लोगों के मार्गदर्शन में बहुत कुछ सीखने को मिलेगा. किसी धार्मिक अथवा आध्यात्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम भी बन सकता है.

रिस्क के कामों में पैसा ना लगाएं, नुकसान हो सकता है. यात्रा करते समय अनजान व्यक्तियों से संपर्क ना बनाएं, कोई आपको भावनात्मक रूप से इस्तेमाल कर सकता है. पारिवारिक और सामाजिक गतिविधियों में भी ध्यान देना जरूरी है

धनु राशिफल

धनु राशि के लोग इस साल आपने अपनी किसी कमजोरी पर काबू करने का प्रण किया है. इसका सुखद परिणाम आपके आज पर पड़ेगा. बच्चों से जुड़ी समस्या का भी समाधान मिलेगा. किसी भी महत्वपूर्ण फैसले में बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए मददगार रहेगी. कई काम भी पूरे होंगे.

गलत कामों और दोस्तों के प्रति झुकाव होना आपकी मानहानि कर सकता है. खास तौर पर युवाओं का इस बात के प्रति सजग रहना बहुत जरूरी है. घर के किसी सदस्य के वैवाहिक जीवन में समस्याएं आ सकती है. विवेक और सूझबूझ से फैसला लेना जरूरी है.

मकर राशिफल

मकर राशि के पढ़ाई कर रहे लोगों के लिए समय सफलता दायक है. ऑनलाइन कंपटीशन में जरूर शामिल होना चाहिए. कोई भी काम प्लानिंग से करना और पॉजिटिव सोच रखना आपको नई दिशा प्रदान करेंगे. रुके हुए कामों में भी गति आएगी और समय अनुसार पूरे भी हो जाएंगे.

इस समय किसी भी तरह की आवाजाही करना समय का नुकसान ही है. अनावश्यक खर्चों पर काबू पाए. वर्तमान परिस्थितियों की वजह से आर्थिक दिक्कतें आ सकती हैं. किसी के साथ वाद-विवाद अथवा कहासुनी जैसी स्थिति न पैदा होने दें.

कुंभ राशिफल

कुंभ राशि के लोगों को कोई शुभ समाचार मिलने से दिन बहुत ही खुशनुमा व्यतीत होगा. घर में नजदीकी रिश्तेदारों के आगमन से प्रसन्नता मिलेगी. फाइनेंस से जुड़े कामों में पॉजिटिव परिणाम मिलेंगे. इस समय लाभदायक परिस्थितियां बन रही हैं.

अपनी ऊर्जा और क्षमता का भरपूर सदुपयोग करें और लापरवाही और आलस जैसी बातें अपने ऊपर हावी ना होने दें. बहुत अधिक सोच-विचार करने से कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हाथ से निकल भी सकती है. सामाजिक गतिविधियों में अपना उपस्थिति बनाए रखें.

मीन राशिफल

मीन राशि के लोगों केपरिवार में चल रही किसी उलझन का आपके सहयोग से उचित समाधान मिल सकता है. शॉपिंग आदि में भी खुशनुमा समय व्यतीत होगा. परंतु किसी जरूरी काम को करने से पहले उसके बारे में छानबीन अवश्य कर लें, आप अपने कामों को बेहतरीन अंजाम दे पाएंगे.

रिश्तो में मर्यादा का भी ध्यान रखना जरूरी है. दूसरों पर ज्यादा डिसिप्लिन ना रखकर अपने व्यवहार में लचीलापन लाएं. घर के वरिष्ठ सदस्य के सानिध्य में कुछ समय जरूर व्यतीत करें, इससे आपको बेहतर जानकारियां मिलेंगी.

सभी राशियों के आज का राशिफल यहां देखें

लेखक के बारे में: डॉ. अजय भांबी, ज्योतिष का एक जाना-पहचाना नाम हैं. डॉ. भांबी नक्षत्र ध्यान के विशेषज्ञ और उपचारकर्ता भी हैं. एक ज्योतिषी के रूप में पंडित भांबी की ख्याति दुनिया भर में फैली है. इन्होंने अंग्रेजी और हिंदी भाषा में कई किताबें लिखी हैं. साथ ही वह कई भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय समाचार पत्र-पत्रिकाओं के लिए लेख लिखते हैं. उनकी हालिया किताब प्लैनेटरी मेडिटेशन- ए कॉस्मिक अप्रोच इन इंग्लिश, काफी प्रसिद्ध हुई है. थाईलैंड के उप प्रधानमंत्री द्वारा बैंकाक में उन्हें World Icon Award 2018 से सम्मानित किया गया. उन्हें अखिल भारतीय ज्योतिष सम्मेलन में लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड भी मिल चुका है.

Adblock test (Why?)


आज का राशिफल: कर्क राशि वालों के आज अटके काम होंगे पूरे, जानें अपना हाल? - TV9 Bharatvarsh
Read More

Tuesday, August 2, 2022

महंगाई पर वित्त मंत्री सीतारमण की दलीलें चिंता बढ़ाती हैं या कम करती हैं - BBC हिंदी

  • आलोक जोशी
  • वरिष्ठ पत्रकार, बीबीसी हिंदी के लिए

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में सोमवार को महंगाई पर सरकार का पक्ष रखा

इमेज स्रोत, SansadTV

लोकसभा में महंगाई पर बहस का जवाब देने वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने विपक्ष पर पहला ही तीर दागा यह कहकर कि विपक्ष की तरफ से उठाई गई बातों में महंगाई के आंकड़ों के साथ चिंता के बजाय उसके राजनीतिक पक्ष की चर्चा ज्यादा थी. और ' इसीलिए मेरा जवाब भी मैं पॉलिटिकली देने की कोशिश कर रही हूं …राजनीतिक भाषण सुनना ही पड़ेगा.'

विपक्ष को जो सुनना पड़ा वो तो बाद में, लेकिन उत्तर प्रदेश में कन्नौज के एक स्कूल में पहली क्लास में पढ़नेवाली बच्ची ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जो पत्र लिखा है उसमें सिर्फ एक आंकड़ा और दो चिंताएं थीं.

छह साल की कृति दुबे ने बताया कि दुकानदार ने उसे मैगी का छोटा पैकेट नहीं दिया क्योंकि उसके पास सिर्फ पांच रुपए थे और यह पैकेट अब सात रुपए का हो गया है. उसने यह भी लिखा कि आपने पेंसिल और रबर भी महंगे कर दिए हैं. मेरी मां पेंसिल मांगने पर मारती है, मैं क्या करूं, दूसरे बच्चे मेरी पेंसिल चोरी कर लेते हैं.

पता नहीं वित्तमंत्री को इसकी खबर मिली या नहीं, मगर कृति के सवाल का जवाब तो नहीं मिला है.

कृति की तरह लाखों बच्चे और करोड़ों बड़े भी शायद ऐसे ही सवालों के साथ जवाब का इंतज़ार कर रहे हैं.

मगर वित्त मंत्री को लगा कि विपक्ष महंगाई पर राजनीति कर रहा है तो उन्हें क्यों नहीं करनी चाहिए. उन्होंने बात की शुरुआत में ही इसका साफ एलान भी कर दिया.

हालांकि इसके पहले कॉग्रेस के सांसद मनीष तिवारी भी चावल, दही और पनीर के साथ ही बच्चों के पेंसिल और शार्पनर पर जीएसटी बढ़ाने पर सवाल उठा चुके थे.

साथ में उन्होंने यह आंकड़ा भी गिनाया कि पिछले चौदह महीनों से देश में महंगाई की दर दो अंकों में है जो पिछले 30 साल में सबसे ज्यादा है.

ज़ाहिर है, राजनीति के साथ आंकड़े भी थे. राजनीति के दावे के बावजूद वित्तमंत्री अपने जवाब में भी आंकड़े लाईं.

उन्होंने दावा किया कि तमाम मुसीबतों के बावजूद देश में महंगाई का आंकड़ा 7% से नीचे रखने में सरकार कामयाब रही है.

यही नहीं उन्होंने याद दिलाया कि यूपीए सरकार के दौरान पूरे 22 महीने महंगाई का आंकड़ा 9% से ऊपर रहा औऱ नौ महीने तो ऐसे रहे जब महंगाई 10% से ऊपर यानी दो अंकों में पहुंच चुकी थी.

यहां शायद वो यह बताना भूल गईं कि जिस दौरान महंगाई इस ऊंचाई पर थी तब देश की तरक्की की रफ्तार क्या थी.

2020 से और खासकर कोरोना के बाद तरक्की की रफ्तार पर जिस तरह से ब्रेक लगा है उसे देखकर बहुत से लोग यह चिंता जताने लगे हैं कि कहीं भारत स्टैगफ्लेशन की चपेट में तो नहीं जा रहा है. यानी ऐसी स्थिति जहां आर्थिक गतिविधियां धीमी हो जाती हैं या रुक जाती हैं और महंगाई काफी तेज़ी से बढ़ती है.

आम आदमी की नज़र से देखें तो यह कंगाली में आटा गीला वाली स्थिति है. एक तरफ कारोबार कमज़ोर, कमाई बढ़ने के बजाय घटने का डर और दूसरी तरफ सुरसा के मुंह की तरह बढ़ती महंगाई.

अच्छी बात है कि वित्तमंत्री ने इस आशंका को पूरी तरह बेबुनियाद बताया और कहा कि भारत में ऐसा होने या मंदी आने का कोई डर नहीं है.

वित्तीय कारोबार से जुड़े लोग इस बात की पुष्टि भी कर रहे हैं कि बाज़ार में मांग लौटती दिख रही है और कंपनियां बड़े पैमाने पर नई फैक्टरियां या नई मशीनरी लगाने की तैयारी में हैं.

लेकिन जब वित्तमंत्री भारत की तुलना दूसरे देशों से करती हैं और उनके मुकाबले भारत के हालात को बेहतर बताती हैं तो फिर सवाल उठना लाजमी है कि आखिर तस्वीर पूरी क्यों नहीं दिखाई जा रही.

खुदरा महंगाई का आंकड़ा 7% से नीचे होने का दावा तो ठीक है लेकिन पिछले तीन महीनों में लगातार यह आंकड़ा 7% से ऊपर ही रहा है. और थोक महंगाई का हाल देखें तो आगे का हाल भी बेहतर नहीं दिख रहा है.

खाने के तेल पर ड्यूटी खत्म करके उसे तो आसमान से कुछ नीचे लाने में सरकार सफल रही है लेकिन महंगाई बढ़ाने में सबसे बड़ी भूमिका निभानेवाले पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज कम करने के मामले में नौ दिन चले अढ़ाई कोस वाला ही हाल है.

इस वक्त तो अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में भी कच्चा तेल खास सस्ता नहीं है, लेकिन जब था तब भी वर्षों सरकार ने उसका इस्तेमाल बस अपना खजाना भरने के लिए ही किया.

और जब महंगाई का हाल अच्छा बताने के लिए यह कहा जाए कि अमेरिका में महंगाई का आंकड़ा इस वक्त नौ परसेंट के ऊपर है जबकि भारत में बस 7%, और इसके साथ यह भी बताया जाए कि दस साल पहले पिछली सरकार के वक्त तो अमेरिका में यह आंकड़ा पौने दो परसेंट ही था जबकि भारत में दस के ऊपर.

लेकिन पूरी तस्वीर एक साथ देखें तो पिछले दस सालों में अमेरिका में महंगाई बढ़ने की रफ्तार का औसत सालाना 2.6% ही रहा है जबकि भारत में यही औसत 5.6% रहा है.

यानी बागों में बहार जैसा हाल तो नहीं ही है. आगे का हाल भी चिंताजनक है इसीलिए बाज़ार में ज्यादातर जानकार अनुमान लगा रहे हैं कि रिजर्व बैंक एक बार फिर 0.35 से 0.50% तक की बढ़ोत्तरी ब्याज दरों में कर सकता है.

निर्मला सीतारमण

इमेज स्रोत, Sansadtv

साफ है कि उसे अभी महंगाई काबू में नहीं दिख रही है, और आगे भी इसे रोकने के लिए कदम उठाने ज़रूरी लग रहे हैं.

एक औऱ आंकड़ा जो वित्तमंत्री ने उत्साह जगाने के लिए गिनाया वो दरअसल चिंता बढ़ाने का कारण बन सकता है.

उन्होंने कहा कि जुलाई में जीएसटी वसूली में 28% की बढ़ोत्तरी हुई और 1.49 लाख करोड़ रुपए जीएसटी में जमा हुए जो अभी तक की दूसरी सबसे बड़ी रकम है.

लेकिन अगर सिर्फ कृति दुबे के मैगी के पैकेट का ही दाम देख लें तो इसका कारण आसानी से समझ में आ जाएगा.

अगर पैकेट का दाम 40% बढ़ गया तो उसपर जीएसटी भी 40% ज्यादा ही आएगा.यानी जीएसटी वसूली में उछाल बिक्री बढ़ने या अर्थव्यवस्था में रफ्तार आने का नहीं महंगाई बढ़ने का सबूत भी है सकता है.

अब देखना यह है कि मंगलवार को राज्यसभा मैं इसी मसले पर वित्तमंत्री क्या कोई नई बात सामने लाएँगी जिससे लोगों की चिंता बढ़ने के बजाय कम होने की तरफ बढ़ेगी.

Adblock test (Why?)


महंगाई पर वित्त मंत्री सीतारमण की दलीलें चिंता बढ़ाती हैं या कम करती हैं - BBC हिंदी
Read More

मनी लॉन्ड्रिंग केस : ईडी ने नेशनल हेराल्ड अखबार के दफ्तर समेत 10 जगहों पर मारा छापा, हाल ही में सोनिया गांधी से हुई थी पूछताछ - NDTV India

मनी लॉन्ड्रिंग केस : ईडी ने नेशनल हेराल्ड अखबार के दफ्तर समेत 10 जगहों पर मारा छापा, हाल ही में सोनिया गांधी से हुई थी पूछताछ

नेशनल हेराल्ड अखबार के कार्यालयों सहित लगभग दस ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की है. (फाइल फोटो)

नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़े एक कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछताछ के कुछ दिनों बाद, आज नेशनल हेराल्ड अखबार कार्यालयों सहित लगभग दस ठिकानों पर छापेमारी की. ईडी ने पिछले महीने सोनिया गांधी से तीन दिनों तक इस मामले में 100 से अधिक प्रश्न पूछे थे. उसके पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से पांच दिनों तक ईडी ने पूछताछ की थी, जिसमें राहुल गांधी से करीब 150 सवाल पूछे गए थे. बता दें कि सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध में कांग्रेस ने देश भर में धरना दिया था.कांग्रेस का आरोप है कि चुनावों में राजनीतिक लाभ पाने और विपक्षी दलों के नेताओं को परेशान करने के लिए मोदी सरकार ईडी का इस्तेमाल कर रही है.  

यह भी पढ़ें

भारत के पहले प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा स्थापित नेशनल हेराल्ड अखबार चलाने वाली कंपनी एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) के यंग इंडियन के अधिग्रहण से जुड़े "नेशनल हेराल्ड केस" में गांधी परिवार से ईडी ने पूछाताछ की है. प्रवर्तन निदेशालय का कहना है कि यंग इंडियन ने एजेएल की संपत्ति में ₹800 करोड़ से भी अधिक के हरेफेर किया है. आयकर विभाग के अनुसार, इसे यंग इंडियन के शेयर धारकों सोनिया गांधी और राहुल गांधी की संपत्ति माना जाना चाहिए, जिसके लिए उन्हें कर का भुगतान करना चाहिए.

कांग्रेस ने राज्यसभा में कहा, बदले की भावना से प्रेरित है कार्रवाई
नेशनल हेराल्ड मामले में ED के सर्च ऑपरेशन पर राज्यसभा में कांग्रेस सांसद नासिर हुसैन ने एनडीटीवी से कहा कि महंगाई और दूसरी समस्याओं से ध्यान भटकाने के लिए सरकार यह कार्रवाई कर रही है. नेशनल हेराल्ड मामला एक ओपन एंड शट केस है. ना किसी से कोई पैसा लिया गया ना किसी को कोई पैसा दिया गया. नासिर हुसैन का आरोप है कि यह बदले कि यह कार्रवाई बदले की भावना से की जा रही है. उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य सभा में महंगाई पर हो रही चर्चा में भाग ले और हमारे सवालों का जवाब दें.

 ये भी पढ़ें:

राज्‍यसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव, हंगामे के बीच सरकार ने पारित करवाए दो बिल

Adblock test (Why?)


मनी लॉन्ड्रिंग केस : ईडी ने नेशनल हेराल्ड अखबार के दफ्तर समेत 10 जगहों पर मारा छापा, हाल ही में सोनिया गांधी से हुई थी पूछताछ - NDTV India
Read More

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...