उत्तर प्रदेश : सप्ताहांत लॉकडाउन दो और दिनों के लिए बढ़ाकर बृहस्पतिवार तक किया गया है. हरियाणा : यहां तीन मई से सात दिनों के लिए लॉकडाउन है. इससे पहले नौ जिलों में सप्ताहांत कर्फ्यू लगाया गया था. ओडिशा : पूरे राज्य में पांच मई से 19 मई तक 14 दिनों का लॉकडाउन लगाया गया है.
राजस्थान : 17 मई तक लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लागू हैं. कर्नाटक : 27 अप्रैल की रात से 12 मई तक लॉकडाउन लगा है. झारखंड : 22 अप्रैल से छह मई तक लॉकडाउन है. छत्तीसगढ़ : यहां जिलाधिकारियों को लॉकडाउन 15 मई तक बढ़ाने की अनुमति है, जो पांच मई को समाप्त हो रहा है. पंजाब : यहां सप्ताहांत लॉकडाउन जैसे उपायों के अलावा व्यापक पाबंदियां हैं और 15 मई तक रात्रि कर्फ्यू लागू रहेगा. मध्यप्रदेश : यहां सात मई तक ‘‘कोरोना कर्फ्यू’’ लागू है जिसमें केवल आवश्यक सेवाओं को अनुमति है. गुजरात : 29 शहरों में रात्रि कर्फ्यू जारी है. इसके अलावा आवाजाही एवं सार्वजनिक स्थलों पर एकत्रित होने से मनाही है. महाराष्ट्र : इसने पांच अप्रैल को निषेधाज्ञा के साथ कर्फ्यू जैसा लॉकडाउन और लोगों की आवाजाही पर पाबंदियां लगाई थीं. पाबंदियां बाद में 15 मई तक बढ़ा दी गईं. गोवा : चार दिवसीय लॉकडाउन सोमवार को समाप्त हो गया. लेकिन कलानगुटे और उत्तर गोवा के कैंडोलिम जैसे पर्यटक स्थलों पर लॉकडाउन जारी रहेगा. सरकार ने कहा है कि कोविड-19 के कारण पाबंदियां दस मई तक जारी रहेंगी जिस दौरान विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे जबकि राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों पर प्रतिबंध रहेगा. तमिलनाडु : राज्य ने 20 मई तक सभी राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों पर रोक सहित व्यापक पाबंदियां लगाई हैं. केरल : यहां चार मई से नौ मई तक लॉकडाउन जैसी कड़ी पाबंदियां लगाई गई हैं. पुडुचेरी : यहां दस मई तक लॉकडाउन बढ़ाया गया है.
कोरोना का कहर! बिहार-दिल्ली समेत कई राज्यों में लॉकडाउन, जानें अपने प्रदेश का हाल - News18 हिंदी
Read More
No comments:
Post a Comment