Rechercher dans ce blog

Saturday, July 3, 2021

कोरोना देश में: बीते दिन 42751 नए मरीज मिले, 51775 ठीक हुए और 932 ने जान गंवाई; लगातार तीसरे दिन नए मामलों ... - Dainik Bhaskar

  • Hindi News
  • National
  • Coronavirus Outbreak India Cases & Vaccination LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today Mumbai Delhi Coronavirus News

नई दिल्लीएक घंटा पहले

देश में शनिवार को कोरोना के 42,751 नए मरीजों की पहचान हुई। 51,775 ठीक हुए और 932 की मौत हो गई। इसके साथ ही एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 9,986 की कमी आई है। अब एक्टिव केस का आंकड़ा 5 लाख से कम हो गया है। वहीं, रोजाना आने वाले कोरोना के मामलों में लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है।

बुधवार को 48,606 नए केस आए थे। इसके बाद गुरुवार को 46,781 और शुक्रवार को 44,185 कोरोना के मामले सामने आए। शनिवार को भी इसमें कमी दर्ज की गई और केस 43 हजार से कम आए। देश में अब कुल 4.80 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं, नए मरीजों का आंकड़ा 9 दिन से लगातार 50 हजार से कम बना हुआ है।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 42,751
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 51,775
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 932
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.05 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 2.96 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 4.02 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 4.80 लाख

10 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 10 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

21 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियां के साथ छूट भी है। इनमें केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

प्रमुख राज्यों के हाल
1. महाराष्ट्र

यहां शनिवार को 9,489 लोग संक्रमित पाए गए। 8,395 लोग ठीक हुए और 371 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 60.88 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 58.45 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.22 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.16 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

2. छत्तीसगढ़
राज्य में शनिवार को 294 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 581 लोग ठीक हुए और 3 की मौत हो गई। अब तक 9.95 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.76 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,453 लोगों की मौत हो चुकी है। 5,330 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

3. उत्तर प्रदेश
यहां शनिवार को 111 लोग संक्रमित पाए गए। 204 लोग ठीक हुए और 6 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 17.06 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.81 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,622 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 2,461 मरीजों का इलाज चल रहा है।

4. राजस्थान
यहां शनिवार को 90 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 138 लोग ठीक हुए और 4 की मौत हुई। अब तक राज्य में 9.52 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.42 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,934 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 1,260 मरीजों का इलाज चल रहा है।

5. गुजरात
राज्य में शनिवार को 76 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 190 लोग ठीक हुए और 3 की मौत हो गई। यहां अब तक करीब 8.23 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.11 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,067 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 2,527 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

6. दिल्ली
दिल्ली में शनिवार को 86 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 106 लोग ठीक हुए और 5 की मौत हो गई। अब तक 14.34 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.08 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 24,988 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 1,016 मरीजों का इलाज चल रहा है।

7. मध्यप्रदेश
यहां शनिवार को 49 नए मामले सामने आए। 61 लोग ठीक हुए और 12 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 7.89 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.80 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,9001 लोगों की मौत हो गई। 490 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


कोरोना देश में: बीते दिन 42751 नए मरीज मिले, 51775 ठीक हुए और 932 ने जान गंवाई; लगातार तीसरे दिन नए मामलों ... - Dainik Bhaskar
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...