Rechercher dans ce blog

Sunday, August 8, 2021

कोरोना : बीते 24 घंटे में 39 हजार से ज्यादा नए मरीज मिले, 491 लोगों ने गंवाई जान - अमर उजाला - Amar Ujala

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में उतार चढ़ाव जारी है। बीते 24 घंटे में 39 हजार कोरोना मरीज पाए गए हैं, जबकि 491 लोगों की मौत हुई है। वहीं, 43,910 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं।  शनिवार को कोरोना के 38 हजार मामले सामने आए थे। वहीं, 43,910 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। देश में अब भी एक्टिव मरीजों की संख्या 4,06,822 है। 
विज्ञापन

  महाराष्ट्र-केरल में बढ़े मामले
केरल, महाराष्ट्र और कर्नाटक में कोरोना के बढ़ रहे मामले से अब केंद्र और राज्य सरकारें भी चिंतित हैं।  स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या धीरे-धीरे कम हो रही है। वहीं, अब तक देश में कुल 50 करोड़ लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है। 

कोरोना ने बरपाया था कहर
गौरतलब है कि भारत में बीते साल कोरोना ने कहर बरपाया था। 7 अगस्त को 2020 को 20 लाख मरीज मिले थे।  जबकि धीरे-धीरे आंकड़े बढ़ते चले गए थे। 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख को पार कर गया था। वहीं, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख , 29 अक्टूबर को 80 लाख , 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ 4 मई को दो करोड़ और 23 जून को तीन करोड़ तक संख्या पहुंच गई थी। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन की कमी हो गई थी।  
 

Adblock test (Why?)


कोरोना : बीते 24 घंटे में 39 हजार से ज्यादा नए मरीज मिले, 491 लोगों ने गंवाई जान - अमर उजाला - Amar Ujala
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...