Rechercher dans ce blog

Friday, August 6, 2021

कोरोना देश में: 38696 नए मरीज मिले और 40020 ठीक हुए, एक्टिव केस में लगातार 3 दिन की बढ़त के बाद 1951 की कमी... - Dainik Bhaskar

  • Hindi News
  • National
  • 38696 New Patients Were Found And 40020 Were Cured, After 3 Consecutive Days Increase In Active Cases Decreased By 1951

नई दिल्ली3 घंटे पहले

देश में कोरोना के केस में शुक्रवार को मामूली राहत दी है। बीते 24 घंटे में 38,696 नए मरीज मिले और 40,020 ठीक हुए, जबकि 616 की मौत हुई। इस तरह एक्टिव केस में 1,951 की कमी आई है। इससे पहले बीते तीन दिन से एक्टिव केस में बढ़ोतरी हो रही थी।

रोजाना के केस में सबसे आगे चल रहे केरल में भी शुक्रवार को रोजाना के केस में मामूली गिरावट देखी गई। यहां 19,948 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई, 19,480 ठीक हुए और 187 संक्रमितों ने महामारी से दम तोड़ दिया।

केरल में दोगुने मामले आने की आशंका
केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने कहा है कि अगले कुछ दिनों में राज्य में कोरोना के मामले दोगुने हो सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां के कई जिलों में R-वैल्यू 1 से ज्यादा आ रही है। इस वैल्यू का मतलब यह है कि 1 मरीज 1 व्यक्ति को संक्रमित कर सकता है। राज्य में पहले से ही हर दिन करीब 20,000 मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 38,696
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 40,020
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 616
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.19 करोड़
अब तक ठीक हुए: 3.10 करोड़
अब तक कुल मौतें: 4.27 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 4.06 लाख

8 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

23 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियों के साथ छूट भी है। इनमें छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

प्रमुख राज्यों के हाल

1. केरल
यहां शनिवार को 19,948 लोग संक्रमित पाए गए। 19,480 लोग ठीक हुए और 187 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 35.13 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 33.17 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 17,115 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.78 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

2. महाराष्ट्र
यहां शनिवार को 5,539 लोग संक्रमित पाए गए। 5,859 लोग ठीक हुए और 187 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 63.41 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 61.30 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.33 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 74,483 मरीजों का इलाज चल रहा है।

3. दिल्ली
दिल्ली में शनिवार को 44 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान 41 लोग ठीक हुए और 5 मरीजों की मौत हुई। यहां अब तक 14.36 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.11 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,060 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 516 मरीजों का इलाज चल रहा है।

4. उत्तर प्रदेश
यहां शनिवार को 40 लोग संक्रमित पाए गए। इस दौरान 79 लोग ठीक हुए और 1 की मौत भी हुई। अब तक राज्य में 17.08 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.85 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,771 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 619 मरीजों का इलाज चल रहा है।

5. गुजरात
राज्य में शनिवार को 23 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए] 24 मरीज ठीक हुए और एक की मौत हो गई। यहां अब तक करीब 8.25 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.14 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,077 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 204 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

6. मध्यप्रदेश
यहां शनिवार को 18 नए मामले सामने आए और 12 मरीज ठीक हुए। अब तक राज्य में 7.91 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.81 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,514 लोगों की मौत हो गई। 158 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

7. राजस्थान
यहां शनिवार को 20 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इस दौरान 18 मरीज ठीक हुए। अब तक राज्य में 9.53 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.44 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,954 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 233 मरीजों का इलाज चल रहा है।

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


कोरोना देश में: 38696 नए मरीज मिले और 40020 ठीक हुए, एक्टिव केस में लगातार 3 दिन की बढ़त के बाद 1951 की कमी... - Dainik Bhaskar
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...