Rechercher dans ce blog

Tuesday, August 17, 2021

Gorakhpur Weather News: आज कई इलाकों में हल्‍की बारिश, मिलेगी उमस से राहत - दैनिक जागरण

गोरखपुर, जागरण संवाददाता : बारिश की गति धीमी होते ही उमस का असर दिखने लगा है। लोग उमस से बेचैन देखे गए। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि उमस बरकरार रहेगी। जिले के एक चौथाई हिस्से में हल्की बारिश हो सकती है। दिन का अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।

झांकती धूप के चलते लोगों ने उमस की भारी महसूस

सोमवार को जिले में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। इस बादलों के बीच झांकती धूप के चलते लोगों ने भारी उमस महसूस की। दिन का अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने कहा कि अगले कुछ दिनों तक यही स्थिति रहने वाली है। जिले के करीब एक चौथाई हिस्से में बारिश की संभावना है। 75 से करीब 88 फीसद नमी रह सकती है, इसके चलते उमस अधिक रहेगी।

जानिए कैसा रहेगा सप्ताह भर का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार से आगामी 22 अगस्त तक अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा। न्यूनतम तापमान 24 से 27 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। मंगलवार से 20 अगस्त तक आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। कुछ स्‍थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

हालांकि इससे पहले मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया था कि तीन दिनों तक बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश हो सकती है। पिछले दिनों रुक-रुककर बारिश हो रही थी। मौसम विभाग के मुताबिक यह स्थिति मंगलवार तक रहनी थी। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने कहा कि सुबह उत्तर पूर्व से हवा बहेगी। दोपहर बाद दक्षिण पश्चिम की तरफ से हवा चल सकती है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। आद्रर्ता अधिकतम 73 से 87 फीसद रह सकती है। पछुआ हवाएं चलने से लोगों को उमस से राहत रहेगी।

Adblock test (Why?)


Gorakhpur Weather News: आज कई इलाकों में हल्‍की बारिश, मिलेगी उमस से राहत - दैनिक जागरण
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...