उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में तेज बुखार और अकड़न की शिकायत पर रविवार को जिला अस्पताल में भर्ती हुई किशोरी से दो युवकों ने दुष्कर्म किया। स्वास्थ्य में सुधार होने पर बुधवार शाम परिजनों को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी पर स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बयान लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गाजीपुर थाने एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी की मां ने तबियत बिगड़ने पर रविवार रात उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। उसी रात वीगो लगाने के कुछ ही देर बाद हाथ में सूजन आ गई। महिला वार्ड के स्टाफ नर्स का कक्ष बंद होने पर किशोरी को नीचे इमरजेंसी कक्ष में लाने के लिए कहा गया। रात करीब दो बजे बेटी को लेकर मां इमरजेंसी पहुंची। यहां दो युवक किशोरी को डाक्टर रूम के सामने ट्रीटमेंट कक्ष में ले गए।
मां के अनुसार, युवकों ने पानी लाने के लिए उसे बाहर भेज दिया और दोनों ने किशोरी के साथ रेप किया। मां के लौटने पर बेटी बेहोश मिली। युवकों ने उसकी हालत ठीक बताकर वापस वार्ड में भेज दिया। बुधवार शाम कुछ ठीक होने पर किशोरी ने अपनी बहन को पूरी घटना बताई। बहन ने जिला अस्पताल पुलिस चौकी में जाकर शिकायत की।
चौकी प्रभारी अवधेश सिंह यादव ने बताया कि किशोरी के बयान दर्ज किए गए हैं। रविवार को ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को पहचान के लिए बुलाया है, जल्द मामला स्पष्ट हो जाएगा।
फतेहपुर में हैवानियत : अस्पताल में भर्ती नाबालिग लड़की से दो युवकों ने किया गैंगरेप - Hindustan
Read More
No comments:
Post a Comment