Rechercher dans ce blog

Sunday, August 22, 2021

Kalyan Singh Live: अंतिम यात्रा में पहुंचे अमित शाह, पैतृक गांव अतरौली में होगा अंतिम संस्कार - अमर उजाला - Amar Ujala

12:13 PM, 23-Aug-2021

भाजपा को हमेशा खलेगी कल्याण सिंह की कमी: अमित शाह

अतरौली पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने पत्रकारों से कहा कि जिस दिन राम मंदिर का शिलान्यास हुआ था, उसी दिन मेरी बाबूजी (कल्याण सिंह) से बात हुई थी। उन्होंने कहा था कि मेरे जीवन का लक्ष्य पूरा हो गया। बाबू जी का पूरा जीवन यूपी के विकास व गरीबों के लिए समर्पित रहा। देश को बेहतर गति एवं दिशा दी। प्रदेश का विकास किया। 

उन्होंने अपने कार्यों की गहरी छाप छोड़ी है। बाबूजी के जाने से भाजपा में जो रिक्तता आई है, उसकी लंबे समय तक भरपाई नहीं हो सकती। बाबूजी लंबे समय से सक्रिय राजनीति में नहीं थे। लेकिन उनको उनके उम्र के साथ-साथ युवाओं का भी साथ मिला। वह हमेशा भाजपा के प्रेरणा श्रोत रहेंगे।

12:05 PM, 23-Aug-2021

कल्याण सिंह के बेटे को शाह ने दी सांत्वना

पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि देने पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह को देख कल्याण सिंह के बेटे फफट कर रो पड़े। इस दौरान शाह ने उन्हें गले से लगाकर सांत्वना दी।


 

11:52 AM, 23-Aug-2021

श्रद्धांजलि देने पहुंचे शिवराज सिंह चौहान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अतरौली के एनेक्सी भवन में पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी।

11:33 AM, 23-Aug-2021

एनेक्सी भवन में जनता दर्शन के लिए रखा गया पार्थिव शरीर

कल्याण सिंह की शव यात्रा स्टेडियम से होती हुई अतरौली के एनेक्सी भवन पहुंच गई है। यहां जनता दर्शन के लिए दो घंटे तक पार्थिव शरीर को रखा जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री के अंतिम दर्शन करने को हजारों लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा है। सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

11:15 AM, 23-Aug-2021

अंतिम यात्रा में पहुंचे अमित शाह

कल्याण सिंह की अंतिम यात्रा में आज गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे। रविवार को लखनऊ में अंतिम दर्शन के लिए शाह नहीं पहुंच पाए थे। गृहमंत्री ने पुष्प चक्र अर्पित कर कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि दी।
 

10:25 AM, 23-Aug-2021

स्टेडियम में भी अंतिम दर्शन के लिए आते रहे लोग

अलीगढ़ में सूर्य प्रताप शाही, संतोष गंगवार, रामशंकर कठेरिया सहित कई विधायक और सांसद सुबह सवेरे स्टेडियम में कल्याण सिंह का अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंचे।

10:24 AM, 23-Aug-2021

एक लाख से अधिक लोगों के आने की संभावना

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के अंतिम संस्कार में एक लाख से अधिक लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। इसके लिए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। 

10:01 AM, 23-Aug-2021

कल्याण सिंह के नाम पर हो सकता है अलीगढ़ एयरपोर्ट 

संभावना जताई जा रही है कि अलीगढ़ एयरपोर्ट का नाम भी पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम पर रखा जा सकता है। 

09:50 AM, 23-Aug-2021

वैदिक रीति रिवाज से होगा अंतिम संस्कार

कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार वैदिक रीति रिवाज से किया जाएगा। आचार्यों में रणधीर शास्त्री, दीपक शास्त्री, आचार्य अविनाश शास्त्री, महेंद्र देव हिमांशु, मवासी सिंह शास्त्री, नरपत सिंह, सुभाष कुमार आर्य, मनोज कुमार शास्त्री, जनेश कुमार, सत्यप्रकाश शामिल रहेंगे।

09:42 AM, 23-Aug-2021

कल्याण सिंह के नाम पर होगी राम जन्मभूमि की सड़क

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को घोषणा की कि अयोध्या में राम जन्मभूमि की ओर जाने वाली एक सड़क का नाम पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम पर रखा जाएगा। इसके अलावा लखनऊ, प्रयागराज, बुलंदशहर और अलीगढ़ में भी एक एक सड़क का नाम उनके नाम पर रखा जाएगा।
 

09:32 AM, 23-Aug-2021

25 किलो चंदन की लकड़ी की व्यवस्था की गई

बुलंदशहर के नरौरा में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के दाह संस्कार के लिए 25 किलो चंदन की लकड़ी की व्यवस्था की गई है। आर्य समाज के 11 आचार्य अंतिम संस्कार वैदिक रीति रिवाज से सम्पन्न कराएंगे। बताया गया है कि चंदन, ढक, पीपल व आम की लकड़ी का उपयोग किया जाएगा।

09:16 AM, 23-Aug-2021

Kalyan Singh Live: अंतिम यात्रा में पहुंचे अमित शाह, पैतृक गांव अतरौली में होगा अंतिम संस्कार

पैतृक गांव के लिए रवाना हुआ काफिला
अलीगढ़ में महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम से पार्थिव शरीर को लेकर काफिला पैतृक गांव अतरौली के लिए रवाना हो चुका है। मुख्यमंत्री योगी भी काफिले के साथ ही चल रहे हैं।

Adblock test (Why?)


Kalyan Singh Live: अंतिम यात्रा में पहुंचे अमित शाह, पैतृक गांव अतरौली में होगा अंतिम संस्कार - अमर उजाला - Amar Ujala
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...