Rechercher dans ce blog

Monday, September 6, 2021

कोरोना देश में: 24 घंटे में 30164 नए मरीज मिले और 42946 ठीक हुए; एक्टिव केस में लगातार दूसरे दिन गिरावट, 14... - Dainik Bhaskar

  • Hindi News
  • National
  • Coronavirus Cases India State Wise LIVE Update; Delhi Bhopal Indore Mumbai Delhi | Coronavirus Outbreak | Rajasthan Haryana Kerala West Bengal COVID Vaccination Latest News

नई दिल्ली2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

देश में कोरोना के आंकड़े सोमवार को राहत देने वाले रहे। बीते 24 घंटे में 30,164 नए केस दर्ज किए गए। 42,946 मरीज ठीक हो गए और 290 संक्रमितों की मौत हो गई। इसके साथ ही एक्टिव केस में 13,086 की कमी दर्ज की गई। यह लगातार दूसरा दिन था जब इसमें कमी आई। अभी 3.85 लाख लोगों का इलाज चल रहा है। नए केस की बात करें तो रविवार को बीते 14 दिन में सबसे कम मामले दर्ज किए गए। इससे पहले 23 अगस्त को 24,794 संक्रमितों की पहचान हुई थी।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में...

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 30,164
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 42,946
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 290
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.30 करोड़
अब तक ठीक हुए: 3.22 करोड़
अब तक कुल मौतें: 4.41 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 3.85 लाख

अपडेट्स

  • महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण एक बार फिर पैर पसारता नजर आ रहा है। मुंबई में 6 दिनों के अंदर कोरोना के मामलों में 28% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बृहन्मुम्बई महानगरपालिका (BMC) ने डेटा जारी कर यह जानकारी दी है।
  • अमेरिका में कोरोना संक्रमण का शिकार होने वाले लोगों की तादाद 4 करोड़ के पास हो गई है। वहां संक्रमण से अब तक 6 लाख से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं।
  • कोरोना से संक्रमित होने वाले मरीजों की इम्युनिटी अलग-अलग रिएक्ट करती हैं। इस पर अमेरिका के वैज्ञानिकों ने रिसर्च की है। 200 कोरोना मरीजों पर की गई रिसर्च नेचर बायोटेक्नोलॉजी पेपर में प्रकाशित हुई है। इसमें बताया गया है कि इन आंकड़ों के जरिए पता लगाया जा सकता है कि संक्रमित होने वाले किस मरीज की मौत होने के चांस ज्यादा हैं।
  • कर्नाटक शिक्षा मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक कोरोना संक्रमण के बीच वहां 6वीं से 8वीं तक के 35.64% स्टूडेंट्स स्कूल पहुंचे। बता दें कि कर्नाटक में कक्षा 6वीं से 8वीं तक के स्कूल कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए 6 सितंबर से खुल गए हैं।
  • रूस की फेडरल मेडिकल-बायोलॉजिकल एजेंसी (FMBA) ने एक ऐसा डिवाइस बनाया है, जो 27 मिनट के अंदर संक्रमण का टेस्ट कर रिजल्ट बता देता है।

प्रमुख राज्यों का हाल:

1. केरल
यहां रविवार को 19,688 लोग संक्रमित पाए गए। 28,561 लोग ठीक हुए और 135 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 42.27 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 39.66 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 21,631 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 2.38 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

2. महाराष्ट्र
यहां रविवार को 3,626 लोग संक्रमित पाए गए। 5,988 लोग ठीक हुए और 37 की मौत हो गई। यहां अब तक 64.89 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 63 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.37 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 47,695 मरीजों का इलाज चल रहा है।

3. उत्तर प्रदेश
यहां रविवार को 12 लोग संक्रमित पाए गए और 15 लोग ठीक हुए। 5 पीड़ितों की मौत भी हुई। अब तक राज्य में 17.09 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.86 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,861 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 227 मरीजों का इलाज चल रहा है।

4. दिल्ली
दिल्ली में रविवार को 32 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 16 लोग ठीक हुए। अब तक 14.37 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.12 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,082 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 367 मरीजों का इलाज चल रहा है।

5. राजस्थान
यहां रविवार को 8 कोरोना संक्रमित पाए गए, 4 ठीक हुए। अब तक राज्य में 9.54 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.45 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,954 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 86 मरीजों का इलाज चल रहा है।

6. मध्यप्रदेश
यहां रविवार को 11 नए मामले सामने आए और 8 ठीक हुए। अब तक राज्य में 7.92 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.81 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,516 लोगों की मौत हो गई। 125 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


कोरोना देश में: 24 घंटे में 30164 नए मरीज मिले और 42946 ठीक हुए; एक्टिव केस में लगातार दूसरे दिन गिरावट, 14... - Dainik Bhaskar
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...