Rechercher dans ce blog

Tuesday, September 7, 2021

भारत ने एक और कीर्तिमान हासिल किया, 70 करोड़ COVID-19 वैक्सीन की खुराक लगाई - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

नई दिल्ली, प्रेट्र। कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान में भारत में अब तक वैक्सीन की 70 करोड़ से ज्यादा डोज लगाई जा चुकी हैं। आखिरी की 10 करोड़ डोज तो महज 13 दिन में ही लगाई गईं। इस दौरान तीन बार ऐसा मौका आया जब एक दिन में एक-एक करोड़ से ज्यादा डोज लगाई गईं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि टीकाकरण से ही कोरोना महामारी पर जीत मिलेगी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कोरोना टीकाकरण उच्च स्तर पर। अब तक 70 करोड़ डोज लगाई गईं।'

इस उपलब्धि के लिए उन्हें सभी स्वास्थ्यकर्मियों और लोगों को बधाई भी दी। बता दें कि भारत को पहले 10 करोड़ टीके लगाने में 85 दिन लगे थे। उसके बाद धीरे-धीरे के वैक्सीन की उपलब्धता बढ़ने के साथ ही टीकाकरण की रफ्तार भी बढ़ती गई। 10 से 20 करोड़ टीके लगाने में महज 45 दिन लगे और उसके बाद 30 करोड़ टीके के स्तर तक पहुंचने में मात्र 29 दिन ही लगे थे। 50 से 60 करोड़ के स्तर तक पहुंचने में 19 दिन लगे थे। जबकि आखिरी के 10 करोड़ टीके यानी 60 करोड़ से 70 करोड़ टीके का लक्ष्य मात्र 13 दिन में ही हासिल कर लिया गया। आंकड़ों के मुताबिक कुल 70 करोड़ टीके में 54 करोड़ पहली और 16 करोड़ दूसरी डोज शामिल हैं। 18-44 वर्ष आयुवर्ग के लोगों को सबसे ज्यादा 35 करोड़ से ज्यादा टीके लगाए गए हैं।

भारत में टीकाकरण अभियान की शुरुआत 16 जनवरी को हुई थी। शुरू में सिर्फ स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर को ही टीके लगाए जा रहे थे। उसके बाद धीरे-धीरे में इसमें अन्य वर्ग के लोगों को भी शामिल किया गया। एक मई के बाद से 18 साल से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण अभियान शुरू हुआ था। फिर 21 जून के बाद महाभियान शुरू हुआ, जिसके बाद टीकाकरण की रफ्तार तेज हुई। वर्तमान में प्रतिदिन औसतन 70 लाख टीके लगाए जा रहे हैं।

मंगलवार शाम 06:00 बजे तक किस राज्य में कितने टीके

उत्तर प्रदेश 11.47 लाख

बिहार 5.86 लाख

महाराष्ट्र 5.16 लाख

गुजरात 4.53 लाख

राजस्थान 2.47 लाख

मध्य प्रदेश 2.10 लाख

दिल्ली 1.71 लाख

हरियाणा 1.51 लाख

झारखंड 1.09 लाख

जम्मू-कश्मीर 1.00 लाख

पंजाब 0.83 लाख

उत्तराखंड 0.65 लाख

छत्तीसगढ़ 0.58 लाख

हिमाचल 0.22 लाख (आंकड़े को-विन प्लेटफार्म के)

पीएम मोदी ने बताया, 'भारत आज एक दिन में सवा करोड़ टीके लगाकर रिकार्ड बना रहा है। जितने टीके भारत आज एक दिन में लगा रहा है, वो कई देशों की पूरी आबादी से भी ज्यादा है। भारत के टीकाकरण अभियान की सफलता, प्रत्येक भारतवासी के परिश्रम और पराक्रम की पराकाष्ठा का परिणाम है।'

jagran ads

Adblock test (Why?)


भारत ने एक और कीर्तिमान हासिल किया, 70 करोड़ COVID-19 वैक्सीन की खुराक लगाई - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...