Rechercher dans ce blog

Saturday, September 4, 2021

World Teachers Day 2021: अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस कब मनाया जाता है, जानिए इतिहास - दैनिक जागरण

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। भारत के प्रथम उप-राष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती 5 सितंबर को होती है, उन्हीं की याद में हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। शिक्षक दिवस को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मनाया जाता है, लेकिन उनके लिए अलग-अलग दिन निर्धारित हैं। कुछ देशों में इस दिन छुट्टी रहती है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह 5 अक्टूबर को मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य शिक्षकों के महत्व और उनके योगदान को सम्मान दिलाना है। जिस तरह भारत में 'शिक्षक दिवस' शिक्षकों को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है उसी तरह 'अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस' सारी दुनिया में शिक्षकों की भूमिका और उसकी जिम्मेदारियों को समझाने के लिए मनाया जाता है।

विश्व शिक्षक दिवस का इतिहास:

1966 में यूनेस्को और अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन की एक बैठक हुई जिसमें शिक्षकों के अधिकारों, जिम्मेदारियों, रोजगार और आगे की शिक्षा के साथ गाइडलाइन बनाने की बात कही गई थी। संयुक्त राष्ट्र में विश्व शिक्षक दिवस को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मनाने के लिए साल 1994 में 100 देशों के समर्थन से यूनेस्को की सिफारिश को पारित कर दिया गया। इसके बाद 5 अक्टूबर 1994 से अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस मनाया जाने लगा। वैसे अलग-अलग देशों में अलग तारीखों को शिक्षक दिवस मनाया जाता है।

विश्व शिक्षक दिवस का महत्व:

अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस का उद्येश्य दुनिया भर के शिक्षकों की सराहना करना, मूल्यांकन और सुधार पर लोगों का ध्यान केंद्रित करना है। विश्व में शिक्षकों की जिम्मेदारी, उनके अधिकार और आगे की पढ़ाई के लिए उनकी तैयारी को महत्व दिया जाता है।

विश्व शिक्षक दिवस 2021 की थीम:

इस साल विश्व शिक्षक दिवस 2021 की थीम है – शिक्षकः बढ़ते संकट के बीच भविष्य की नई कल्पना। अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस यूनिसेफ, अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन और अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा के साथ साझेदारी में मनाया जाता है।

Edited By: Shahina Noor

jagran ads

Adblock test (Why?)


World Teachers Day 2021: अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस कब मनाया जाता है, जानिए इतिहास - दैनिक जागरण
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...