Rechercher dans ce blog

Tuesday, December 21, 2021

कश्मीर से उत्तर भारत तक कंपाने वाली ठंड PHOTOS में: घाटी में चिल्लई कलां शुरू, पंजाब में स्कूल बंद तो बिहार... - Dainik Bhaskar

  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Forecast Update; Severe Cold Conditions In Delhi Kashmir Gujarat Punjab, Haryana

नई दिल्ली5 घंटे पहले

पूरा उत्तर भारत कड़ाके की सर्दी से कांप रहा है। मैदानों में शीतलहर और पहाड़ों पर बर्फबारी जारी है। इधर, आज से कश्मीर में 40 दिन तक चलने वाला तीखी सर्दी का दौर चिल्लई कलां शुरू हो गया है। इस दौरान बर्फबारी काफी बढ़ जाती है। चिल्लई कलां की शुरुआत के साथ ही श्रीनगर की मशहूर डल झील भी जमनी शुरू हो गई है। इसके बाद घाटी में जनवरी के आखिर तक तापमान ज्यादातर माइनस में ही रहता है।

कश्मीर में मंगलवार सुबह 10 बजे तापमान 3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग ने बताया कि श्रीनगर में बीती रात पारा 2.8 डिग्री सेल्सियस पर था, जो रविवार के 5.8 डिग्री से 3 डिग्री कम है। यहां 18 दिसंबर को -6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था, जो इस सीजन में सबसे कम है।

लगातार बर्फबारी से कश्मीर घाटी में परेशानियों तो बढ़ी हैं, लेकिन इसने यहां की खूबसूरती को और बढ़ा दिया है। चिल्लई कलां शुरू होने से पारा और गिरने की आशंका है।

लगातार बर्फबारी से कश्मीर घाटी में परेशानियों तो बढ़ी हैं, लेकिन इसने यहां की खूबसूरती को और बढ़ा दिया है। चिल्लई कलां शुरू होने से पारा और गिरने की आशंका है।

बर्फबारी शुरू होते ही सबसे ज्यादा हलचल टूरिस्ट स्पॉट पर बढ़ती है। श्रीनगर से 51 किलोमीटर दूर गुलमर्ग में पर्यटकों का आना जारी है।

बर्फबारी शुरू होते ही सबसे ज्यादा हलचल टूरिस्ट स्पॉट पर बढ़ती है। श्रीनगर से 51 किलोमीटर दूर गुलमर्ग में पर्यटकों का आना जारी है।

पर्यटन स्थल दक्सुम की ओर जाने वाले रास्ते पर पहाड़ बर्फ से ढक गए हैं। बारिश और बर्फबारी ने इन रास्तों को खतरनाक बना दिया है।

पर्यटन स्थल दक्सुम की ओर जाने वाले रास्ते पर पहाड़ बर्फ से ढक गए हैं। बारिश और बर्फबारी ने इन रास्तों को खतरनाक बना दिया है।

उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले का सोनमर्ग भी सैलानियों को खूब पसंद आता है। इस इलाके में भी बर्फबारी का सिलसिला लगातार जारी है।

उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले का सोनमर्ग भी सैलानियों को खूब पसंद आता है। इस इलाके में भी बर्फबारी का सिलसिला लगातार जारी है।

आतंक की कई घटनाओं के बावजूद कश्मीर में पर्यटकों की संख्या काफी बढ़ी है। इससे होटल कारोबारियों को अच्छी कमाई की उम्मीद है।

आतंक की कई घटनाओं के बावजूद कश्मीर में पर्यटकों की संख्या काफी बढ़ी है। इससे होटल कारोबारियों को अच्छी कमाई की उम्मीद है।

घाटी में ठंड बढ़ने के साथ ही स्थानीय लोगों की जिंदगी मुश्किल हो जाती है। बर्फबारी की वजह से कोयले की खपत बढ़ गई है। अनंतनाग में कुछ लड़कियां कोयला ले जाते दिखीं।

घाटी में ठंड बढ़ने के साथ ही स्थानीय लोगों की जिंदगी मुश्किल हो जाती है। बर्फबारी की वजह से कोयले की खपत बढ़ गई है। अनंतनाग में कुछ लड़कियां कोयला ले जाते दिखीं।

बर्फबारी के दौरान टूरिस्ट घुड़सवारी का मजा भी लेते हैं। इससे कई लोगों को रोजगार मिलता है। पयर्टकों के इंतजार में घोड़ा पालने वाले भी तैयार हैं।

बर्फबारी के दौरान टूरिस्ट घुड़सवारी का मजा भी लेते हैं। इससे कई लोगों को रोजगार मिलता है। पयर्टकों के इंतजार में घोड़ा पालने वाले भी तैयार हैं।

स्की डेस्टिनेशन गुलमर्ग में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। देश भर से इस गेम के शौकीन सर्दियों में यहां आते हैं।

स्की डेस्टिनेशन गुलमर्ग में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। देश भर से इस गेम के शौकीन सर्दियों में यहां आते हैं।

क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए बड़ी संख्या में लोग गुलमर्ग पहुंचे हैं। इस दौरान हुई बर्फबारी ने उनका मजा दोगुना कर दिया है।

क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए बड़ी संख्या में लोग गुलमर्ग पहुंचे हैं। इस दौरान हुई बर्फबारी ने उनका मजा दोगुना कर दिया है।

बर्फबारी से होने वाली एक समस्या जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे का बंद हो जाना है। यह हाईवे ट्रैफिक के बंद कर दिया गया है। इससे ट्रकों की कतार लग गई है।

बर्फबारी से होने वाली एक समस्या जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे का बंद हो जाना है। यह हाईवे ट्रैफिक के बंद कर दिया गया है। इससे ट्रकों की कतार लग गई है।

कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से पारा शून्य के करीब पहुंच गया है। फोटो- रउफ डार

कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से पारा शून्य के करीब पहुंच गया है। फोटो- रउफ डार

टूरिस्ट के स्वागत के लिए डल झील में शिकारे सज गए हैं। इनके मालिकों को उम्मीद है कि इस बार उनकी ठीक कमाई हो जाएगी।

टूरिस्ट के स्वागत के लिए डल झील में शिकारे सज गए हैं। इनके मालिकों को उम्मीद है कि इस बार उनकी ठीक कमाई हो जाएगी।

मध्यप्रदेश के कुछ इलाकों में ठंड से मामूली राहत

उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं की रफ्तार धीमी पड़ने से मध्यप्रदेश के कुछ इलाकों में ठंड से मामूली राहत मिली है। ज्यादातर इलाकों में रात का पारा 6 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। लगभग सभी शहरों में रात का पारा 10 डिग्री से कम पर बना हुआ है। प्रदेश का ज्यादातर हिस्सा शीतलहर की चपेट में है। मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि अगले 24 घंटे में मौसम में बदलाव होगा। इससे कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिल सकती है।

UP में मेरठ सबसे ठंडा, पारा 2.8°C पहुंचा; प्रयागराज में 7°C

उत्तर प्रदेश में सोमवार के मुकाबले मंगलवार को ठंड कुछ कम है। हवा की रफ्तार भी कम हुई है। इसके बावजूद पूरा उत्तर भारत कोल्ड वेव की चपेट में है। पूर्वांचल के शहरों में 9 किमी प्रति घंटे और पश्चिमी UP के शहरों में 4 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवा बह रही है। मंगलवार को मेरठ सबसे ठंडा शहर रहा। यहां का तापमान 2.8°C तक पहुंच गया। इसके बाद सहारनपुर 5°C, लखनऊ में 6°C, झांसी में 6.2°C, प्रयागराज में 7°C, कानपुर में 7.4°C और वाराणसी में 8°C तापमान रहा।

बिहार में पटना सहित 14 जिलों में शीतलहर का अलर्ट

बिहार में मौसम विभाग ने पटना, गया और नालंदा सहित राज्य के करीब 14 जिलों में आने वाले 48 घंटे में शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य में एक-दो जगहों पर शीतलहर चलने की आशंका है। ठंड को देखते हुए पटना, गया सहित दूसरे जिलों के जिला मजिस्ट्रेट ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। ठंड ऐसे ही बढ़ती रही तो जनवरी में स्कूलों को ठंड के कारण बंद करना पड़ सकता है।

राजस्थान में पाले के कारण बर्फ जमी

राजस्थान के कई इलाकों में पाला पड़ रहा है। ठंड इतनी ज्यादा है कि पानी जम जा रहा है।

राजस्थान के कई इलाकों में पाला पड़ रहा है। ठंड इतनी ज्यादा है कि पानी जम जा रहा है।

राजस्थान में कई जगह पाला पड़ने के कारण बर्फ जम गई है। तापमान शून्य से नीचे आ गया है। चित्तौड़गढ़ में कई साल बाद दिसंबर में तापमान 5 डिग्री से कम हुआ है। इस बार सर्दी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। मौसम विभाग ने जिले में पाला पड़ने का अलर्ट जारी किया है। किसानों को इससे बचाव के लिए निर्देश भी दिए गए हैं।

तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से कम होने पर पाला पड़ने की आशंका होती है। ठंड इतनी ज्यादा है कि लोग गर्म कपड़े पहनने के बावजूद अलाव का सहारा ले रहे हैं।

तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से कम होने पर पाला पड़ने की आशंका होती है। ठंड इतनी ज्यादा है कि लोग गर्म कपड़े पहनने के बावजूद अलाव का सहारा ले रहे हैं।

राज्य के चूरू, झुंझुनूं, सीकर, जयपुर, चित्तौड़गढ़, करौली, भीलवाड़ा और हनुमानगढ़ जिले में कुछ दिनों से पाला पड़ रहा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हालात को देखते हुए 8 जिलों में फसलों को पाले से बचाने के लिए कृषि विभाग को प्रचार की जिम्मेदारी दी है। ऊर्जा विभाग को सिंचाई करने के लिए पर्याप्त मात्रा में बिजली देने के निर्देश दिए हैं।

पंजाब में सर्दी की छुट्टियां, 24-31 दिसंबर तक स्कूल बंद रहेंगे

सुबह में ठंड काफी बढ़ जा रही है। लोग जगह-जगह पर अलाव तापते देखे जा सकते हैं।

सुबह में ठंड काफी बढ़ जा रही है। लोग जगह-जगह पर अलाव तापते देखे जा सकते हैं।

पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से पंजाब में ठंड बढ़ने के साथ कोहरे का असर भी बढ़ गया है।

पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से पंजाब में ठंड बढ़ने के साथ कोहरे का असर भी बढ़ गया है।

पंजाब में हाड़ कंपाने वाली ठंड का असर दिखना शुरू हो गया है। सरकार ने सर्दियों की छुट्टियों का ऐलान किया है। हर साल की तरह से इस बार भी राज्य में 8 दिन तक स्कूल बंद रहेंगे। निदेशक, स्कूल शिक्षा ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। पत्र में कहा गया है कि पंजाब में सरकारी, अर्द्ध सरकारी, मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूलों में 24 दिसंबर से लेकर 31 दिसंबर तक सर्दियों की छुट्टियां रहेंगी। राज्य में हर दिन ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। धुंध और स्मॉग के बीच बच्चों को स्कूल भेजने में अभिभावक भी कतराते हैं।

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


कश्मीर से उत्तर भारत तक कंपाने वाली ठंड PHOTOS में: घाटी में चिल्लई कलां शुरू, पंजाब में स्कूल बंद तो बिहार... - Dainik Bhaskar
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...