Rechercher dans ce blog

Thursday, March 17, 2022

बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान असानी, स्टैंड बाई पर तीनों सेनाएं, गृह मंत्रालय ने की तैयारियों की .. - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

नई दिल्‍ली, एएनआइ/पीटीआइ। इस साल का पहला चक्रवात दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ है। ऐसे में शुक्रवार से अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में भारी बारिश होने की आशंका है। हालांकि, पूर्वी तटीय इलाकों में बारिश नहीं होगी। समाचार एजेंसी पीटीआइ की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) ने कहा कि गत मंगलवार को बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में बना निम्न दबाव का क्षेत्र 19 मार्च की सुबह तक पूर्व और उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ेगा। इसके बाद उत्तर की ओर बढ़ेगा और 20 मार्च तक अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह तक पहुंचेगा।

कम दबाव का क्षेत्र शनिवार तक अच्छी तरह से चिह्नित निम्न दबाव वाले क्षेत्र में, फिर और बढ़कर रविवार तक अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह पर 65 से 75 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं के साथ एक दबाव में बदल जाएगा। आइएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि आगामी सोमवार को चक्रवाती तूफान दस्तक दे सकता है। इस बार चक्रवात का नाम असानी रखा जाएगा। यह नाम श्रीलंका द्वारा सुझाया गया है।

वहीं समाचार एजेंसी एएनआइ की रिपोर्ट के मुताबिक केंद्रीय गृह सचिव (Union Home Secretary) ने इस तूफान को लेकर केंद्रीय मंत्रालयों, एजेंसियों और अंडमान निकोबार के प्रशासन की तैयारियों की समीक्षा की।केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अपने आधिकारिक बयान में बताया कि इस तूफान के खतरे को देखते हुए पोर्ट ब्लेयर में एनडीआरएफ की एक टीम तैनात की गई है। यही नहीं अतिरिक्त टीमों को भी तैयार रहने को कहा गया है। जरूरत पड़ने पर इन टीमों को एयरलिफ्ट किया जाएगा।

केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अंडमान-निकोबार प्रशासन इस तूफान को लेकर तैयारियां कर ली हैं। तूफान के खतरे को देखते हुए मछली पकड़ने, पर्यटन और शिपिंग की गतिविधियों को रोक दिया गया है। मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के मुताबिक सेना, नौसेना, वायु सेना और भारतीय तटरक्षक बल को स्टैंड बाई पर रखा गया है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय गृह सचिव ने केंद्रीय मंत्रालयों और एजेंसियों को नियमित निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। यही नहीं इनसे अंडमान निकोबार प्रशासन के संपर्क में रहने को भी कहा गया है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि इस साल का पहला चक्रवात बंगाल की खाड़ी में विकसित होने वाला है। राहत की बात यह है कि बांग्लादेश और उत्तरी म्यांमार की ओर बढ़ने के कारण इसका भारत की मुख्‍य भूमि पर ज्‍यादा असर नहीं पड़ने की संभावना है। 

Edited By: Krishna Bihari Singh

Adblock test (Why?)


बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान असानी, स्टैंड बाई पर तीनों सेनाएं, गृह मंत्रालय ने की तैयारियों की .. - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...