Rechercher dans ce blog

Tuesday, December 27, 2022

राजस्थान-दिल्ली समेत 5 राज्यों में आज कोल्ड डे: 31 दिसंबर से यहां माइनस में जा सकता है पारा; MP में अगले दो... - Dainik Bhaskar

  • Hindi News
  • National
  • Rajasthan Delhi Weather Update; Haryana Chandigarh | Bhopal Indore Weather Forecast

नई दिल्ली5 घंटे पहले

दिल्ली के कई इलाकों में मंगलवार को न्यूनतम पारा 7 डिग्री दर्ज किया गया।

देश के ज्यादातर हिस्सों में सर्दी बढ़ रही है। मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कई इलाकों में आज यानी मंगलवार को कोल्ड-डे या सीवियर कोल्ड-डे होगा। मौसम विभाग के मुताबिक, इन राज्यों के कई हिस्सों में 31 दिसंबर से 4 जनवरी तक सीजन के सबसे सर्द दिन हो सकते हैं। यहां पारा माइनस में पहुंच सकता है।

वहीं, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी UP में रात का तापमान 1 से 4 डिग्री के बीच रहेगा। उधर, मध्य प्रदेश में 27 और 28 दिसंबर को बहुत ज्यादा ठंड होगी, लेकिन उसके बाद मौसम सामान्य होने की संभावना है।

ये तस्वीर आगरा के ताजमहल की है। कोहरा ने इसे ढंक लिया।

ये तस्वीर आगरा के ताजमहल की है। कोहरा ने इसे ढंक लिया।

पहले समझिए कोल्ड डे क्या होता है...
अगर किसी भी जगह का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम हो और अधिकतम तापमान 4.5 से लेकर 6.4 डिग्री तक कम हो जाए तो उस दिन को कोल्ड डे कहते हैं।

अब सिलसिलेवार से राज्यों में मौसम के हाल जानिए...

1. दिल्ली: कुछ हिस्सों में शीतलहर, 7 डिग्री तक पहुंचा पारा

राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह शीतलहर के साथ घना कोहरा छाया रहा। यहां पालम में न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री पहुंच गया, जबकि सफदरजंग में पारा 7.8 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने कहा कि अगले 2 दिन शीतलहर चलेगी।

2. MP: ठंड बढ़ी, लेकिन यह सिर्फ 2 दिन की, 30-31 को चढ़ेगा पारा

मध्य प्रदेश में पहाड़ों से आई बर्फीली हवा और उत्तरी इलाके से आई सर्द हवा के कारण शहर में ठंड और बढ़ गई। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह ठंड सिर्फ दो दिन यानी 28 और 29 दिसंबर की है। फिर 30, 31 दिसंबर को तापमान थोड़ा बढ़ सकता है। एक जनवरी से फिर तेज ठंड का दौर आने की संभावना है।

नए साल में पहले या दूसरे दिन कोहरा भी छाने के आसार भी हैं। इधर, सोमवार को शहर में रात के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ। यह 11.5 डिग्री दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में इसमें सिर्फ 0.1 डिग्री की कमी आई। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि रात 11:30 बजे से सुबह 5 बजे तक पारा 11.5 डिग्री पर बना रहा। बादल छाने के कारण इसमें बदलाव नहीं हुआ। दिन का तापमान 23.8 डिग्री रहा।

3. राजस्थान: अगले 24 घंटे कड़ाके की ठंड, चूरू में तापमान 0.5 डिग्री पहुंचा

राजस्थान के चूरू में मंगलवार को तापमान 0.5 डिग्री तक पहुंच गया। सीकर में भी ऐसे हालात हैं। शीतलहर के चलते तापमान 9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, कल यहां पारा 0.5 डिग्री दर्ज किया गया था। नए साल का वेलकम भी कड़ाके की सर्दी से होगा।

2-3 दिन से उत्तरी हवाएं चलने से राजस्थान में के कुछ हिस्से शीत लहर की चपेट में हैं। कोल्ड-डे कंडिशन बनने के साथ पारा माइनस में चला गया है। सर्दी के ये तेवर अगले 24 घंटे तक रहेंगे। 29 दिसंबर से राज्य में फिर से तापमान बढ़ने लगेगा। इसके बाद 4 जनवरी से कड़ाके की सर्दी पड़ेगी।

4. UP: कई हिस्सों में घना कोहरा, विजिबिलिटी भी कम

उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में मंगलवार को घना कोहरा छाया हुआ है, तो वहीं विजिबिलिटी भी कम दर्ज की गई है। मुरादाबाद में घने कोहरे और ठंड के चलते तापमान 6 डिग्री पहुंच गया है। बरेली में भी सुबह धुंध छाई रही। यहां पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक रहेगा। कोहरे और ठंड से ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो गई है। सोमवार को नौचंदी, सरयू यमुना, सद्भावना और सुपर एक्सप्रेस सहित 19 ट्रेन सहारनपुर में देरी से पहुंची।

दिसंबर के 26 दिनों में 11 डिग्री तक पहुंचा पारा, जाने 3 बड़ी वजहें ...

इस बार सर्दियों ने दस्तक देने में कुछ देर कर दी है। यूं तो दिसंबर के पहले हफ्ते में ही देश के अधिकांश इलाकों में न्यूनतम पारा 10 डिग्री से नीचे आ जाता है। लेकिन इस बार दिसंबर के 26 दिनों में 16 बड़े शहरों का औसत न्यूनतम पारा 11 डिग्री और अधिकतम पारा 25 डिग्री दर्ज किया गया है।

पहली वजह: पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ना है। वैसे दिसंबर मध्य तक पश्चिमी विक्षोभ मजबूत हो जाता है, पर इस बार आर्कटिक ऑसिलेशन (हवाओं का ऐसा प्रेशर, जिसने पश्चिमी विक्षोभ की दिशा प्रभावित करके उसे कमजोर कर दिया) के कारण कमजोर पड़ गया।

दूसरी वजह: एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन है। पूरे देश में जो मानसून 15 अक्टूबर तक चला जाता था, इस बार 23 अक्टूबर को गया। फिर पश्चिमी हिस्सों में एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनना शुरू हो गया। इसमें गर्म हवाएं नीचे आती हैं, जिनमें नमी नहीं होती। इससे गर्मी बढ़ती है और इसे जाने में भी महीनों लगते हैं।

तीसरी वजह: ला-नीना का असर है। इससे औसत से भी कम बारिश हुई और औसत से ज्यादा तापमान रहा। 15 दिसंबर तक पंजाब, हरियाणा, UP, राजस्थान और दिल्ली में सूखा और गर्म मौसम बना रहा। सर्दियां खिसकने से सबसे ज्यादा असर रबी की फसलों पर पड़ता है।

दिसंबर में औसत अधिकतम पारा 25 डिग्री

शहर अधिकतम न्यूनतम
रायपुर 28° 14°
भोपाल 26° 11°
दिल्ली 22°
जयपुर 24°
लखनऊ 24°
देहरादून 22°
चंडीगढ़ 21°
श्रीनगर 10° -2°
खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


राजस्थान-दिल्ली समेत 5 राज्यों में आज कोल्ड डे: 31 दिसंबर से यहां माइनस में जा सकता है पारा; MP में अगले दो... - Dainik Bhaskar
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...