Rechercher dans ce blog

Saturday, January 14, 2023

पहाड़ी इलाकों में दो दिन से लगातार बर्फबारी: माउंट आबू में पारा -4 डिग्री; हिमाचल में 276 सड़कें बंद - Dainik Bhaskar

  • Hindi News
  • National
  • Mercury Dropped By 12 Degree Celsius In Rajasthan; Second Wave Of Cold Wave Started In Bihar

दिल्ली/जम्मू/पटना/भोपाल/लखनऊएक घंटा पहले

जम्मू-कश्मीर में गांदरबल के सरबल इलाके में एवलांच हुआ। इसमें अभी किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के पहाड़ों पर दो दिन से बर्फबारी का दौर जारी है, जिससे मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। जम्मू-कश्मीर के 12 जिलों में बर्फीले तूफान की चेतावनी जारी की गई है। उत्तराखंड के चमाेली, जाेशीमठ और बद्रीनाथ में भी बर्फ पड़ी। हिमपात से हिमाचल प्रदेश में चार हाइवे समेत 276 सड़कें बंद हैं। उत्तर भारत के मैदानी इलाके भी शीतलहर की चपेट में हैं।

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के कई इलाके शीतलहर की चपेट में हैं। राजस्थान के माउंट आबू में पारा -4 डिग्री रहा, जबकि फतेहपुर में पारा -3.5 डिग्री दर्ज किया गया। घने कोहरे के कारण फ्लाइट्स लेट हो रही हैं, ट्रेन रद्द हो रही हैं। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 दिन तक दिल्ली, पंजाब, हरियाणा समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड और घना कहोरा छाए रहने की संभावना है।

श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर बर्फबारी से सड़क पर सफेद चादर बिछ गई। बुलडोजर की मदद से बर्फ को हटाया गया।

श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर बर्फबारी से सड़क पर सफेद चादर बिछ गई। बुलडोजर की मदद से बर्फ को हटाया गया।

अब राज्यों में मौसम का हाल जानिए...

हिमाचल में पहाड़ों पर बिछी बर्फ की चादर, 276 सड़कें बंद

हिमाचल के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी जारी है। इस कारण NH समेत 276 सड़कें बंद हैं। राज्य के केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नारकंडा में -4.8, कुकुमसरी में -4.2 और कुफरी में -1.2 न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाने व शीतलहर चलने का येलो अलर्ट जारी किया है।

चंबा के खज्जर में ताजा बर्फबारी से पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी है।

चंबा के खज्जर में ताजा बर्फबारी से पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी है।

मौसम विभाग के मुताबिक,। 18 और 19 को फिर बारिश-बर्फबारी होने की संभावनाएं बन रही हैं। बेशक कम बारिश-बर्फबारी हुई हो, मगर प्रदेश की खेतीबाड़ी, बागवानी और पर्यटन उद्योग के लिए यह टॉनिक का काम करेगी। इसके बाद आज वीकेंड पर सैलानियों के भी काफी संख्या में शिमला व आसपास के क्षेत्रों में पहुंचने की उम्मीद है। पूरी खबर पढ़ें....

जम्मू-कश्मीर के12 जिलों में बर्फीले तूफान की चेतावनी

शोपियां जिले में तैनात सीआरपीएफ के जवानों ने ताजा बर्फबारी के बाद वॉलीबॉल का आनंद लिया।

शोपियां जिले में तैनात सीआरपीएफ के जवानों ने ताजा बर्फबारी के बाद वॉलीबॉल का आनंद लिया।

जम्मू-कश्मीर के बर्फबारी का दौर जारी है। बीते दिन गांदरबल के सरबल इलाके में एवलांच हुआ और बांदीपोरा जिले के गुरेज में बर्फीला तूफान आया। जिला प्रशासन ने बताया कि इससे कोई नुकसान नहीं हुआ है। पिछले कुछ दिनों से घाटी में बर्फीला तूफान आ रहे हैं। दो दिन पहले सोनमर्ग में भी एवलांच हुआ था, इसमें दो लोगों की मौत हो गई थी।

श्रीनगर में आज पारा -1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, जम्मू में 5 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 12 जिलों में बर्फीले तूफान की चेतावनी जारी की गई है और लोगों से सतर्क रहने के लिए कहा है।

दिल्ली में आज पारा 3 डिग्री दर्ज

निजामुद्दीन में ठंड से बचने के लिए अलाव के पास बैठे लोग।

निजामुद्दीन में ठंड से बचने के लिए अलाव के पास बैठे लोग।

दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के मुताबिक, 16 जनवरी और 18 जनवरी के बीच शीतलहर चलेगी। 17 और 18 जनवरी को रिज और आयानगर न्यूनतम तापमान 3 डिग्री के आसपास जा सकता है।

दिल्ली में बढ़ती शीतलहर के चलते बेघर लोगों के लिए शेल्टर होम खुल गए हैं। दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (DUSIB) दांडी पार्क, यमुना बाजार के पास एक रैन बसेरे में टीवी, किताबें, वॉशरूम, मुहल्ला क्लीनिक जैसी सुविधाएं दे रहा हैं।

राजस्थान: एक ही दिन में 12 डिग्री सेल्सियस गिरा पारा

यह तस्वीर फतेहपुर की है। यहां खेत में लगी तार में ओस की बूंदें जमी हैं।

यह तस्वीर फतेहपुर की है। यहां खेत में लगी तार में ओस की बूंदें जमी हैं।

प्रदेश में दाे दिन से लगातार चल रही सर्द हवाओं से पारा गिर गया है। फतेहपुर, चूरू में रात का पारा 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। माउंट आबू में पारा -4 डिग्री रहा, जबकि फतेहपुर में एक ही रात में 11.6 डिग्री लुढ़ककर -3.5 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा चूरू में -0.7 डिग्री रहा। बीते 24 घंटे में 9 शहरों में रात का पारा 5 डिग्री से नीचे दर्ज हुआ।

माैसम विभाग के मुताबिक, 18 जनवरी तक 18 से ज्यादा जिलाें में शीतलहर का येलाे और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दाैरान झुंझुनूं, अलवर, सीकर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, नागौर और पाली में तेज शीतलहर चलने से कड़ाके की ठंड पड़ेगी। पूरी खबर पढ़ें...

बिहार: 16 से शीतलहर की सेकेंड वेव, 3 से पांच डिग्री तक गिरेगा पारा

यह तस्वीर शनिवार की सुबह मोहनियां एनएच की है। कोहरे की वजह से वाहन चालकों को दिक्कत हुई।

यह तस्वीर शनिवार की सुबह मोहनियां एनएच की है। कोहरे की वजह से वाहन चालकों को दिक्कत हुई।

बिहार में ठंड का सेंकेंड वेब शुरु होने वाला है। पांच दिनों तक मौसम सामान्य रहने के बाद 16 जनवरी से एक बार फिर से बिहार के सभी हिस्से में तापमान में तीन से पांच डिग्री की गिरावट होगी। हालांकि, इस दौरान घने कोहरे से निजात मिलेगी। मौसम विभाग ने ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया है। कहा है कि इसका असर लोगों के साथ ही पशु और फसलों पर भी होगा।

जनवरी में ठंड के दौरान दिन का तापमान नवंबर की तरह दर्ज किया गया, जबकि रात का तापमान स्थिर है। शनिवार को बिहार के सभी हिस्से में दिन का तापमान 21 से 28 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें...

MP: भोपाल, इंदौर, ग्वालियर में बढ़ी ठिठुरन

यह फोटो नर्मदापुरम का है। मकर संक्रांति पर कड़ाके की ठंड में लोगों ने नर्मदा में डुबकी लगाई। पर्व 14 जनवरी को मनाया गया। आज भी पर्व मनाया जा रहा है।

यह फोटो नर्मदापुरम का है। मकर संक्रांति पर कड़ाके की ठंड में लोगों ने नर्मदा में डुबकी लगाई। पर्व 14 जनवरी को मनाया गया। आज भी पर्व मनाया जा रहा है।

मध्यप्रदेश में बर्फीली हवाओं ने ठंड की एक और इनिंग शुरू कर दी है। राजधानी भोपाल, इंदौर और ग्वालियर समेत प्रदेश के दूसरे शहरों में पारे में गिरावट आने से ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक आज रात के तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। विभाग के अनुसार, राज्य में 20 जनवरी से बादल छाने लगेंगे। सबसे ज्यादा छतरपुर और जबलपुर में बादल छाएंगे। पढ़ें पूरी खबर...

पंजाब में सीजन की रिकॉर्ड तोड़ ठंड, 8 जिलों में 3 डिग्री से नीचे गिरा पारा

पंजाब में रविवार सुबह इस सीजन की सबसे ज्यादा ठंड रिकॉर्ड की गई है। जहां पंजाब के फरीदकोट में पारा -1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, 8 जिलों में तापमान 3 डिग्री या उससे कम रिकॉर्ड किया गया है। मोगा में 0.4, बठिंडा में 1 और अमृतसर में 1.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग पहले ही राज्य में रविवार के लिए रेड अलर्ट जारी कर चुका है। पढ़ें पूरी खबर...

UP में आज से फिर कड़ाके की ठंड​​​​​​​

यूपी के बरेली में रविवार सुबह फिर से धुंध छायी रही।

यूपी के बरेली में रविवार सुबह फिर से धुंध छायी रही।

उत्तर प्रदेश में आज से कड़ाके की ठंड का दौर फिर शुरू हो गया है। लखनऊ, आगरा समेत कई जिलों में आज का तापमान 6 डिग्री तक दर्ज किया गया। वहीं, बरेली में आज न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री पर आ पहुंचा। मौसम विभाग ने राज्य में मकर संक्रांति के बाद भीषण ठंड का अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना गै कि अगले चार दिनों तक राज्य कड़ाके की सर्दी की चपेट में रहेगा।

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


पहाड़ी इलाकों में दो दिन से लगातार बर्फबारी: माउंट आबू में पारा -4 डिग्री; हिमाचल में 276 सड़कें बंद - Dainik Bhaskar
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...