Rechercher dans ce blog

Monday, February 27, 2023

Meghalaya-Nagaland Voting LIVE: मेघालय में 64% और नगालैंड में 75 फीसदी मतदान, जानिए अब तक कहां क्या हुआ? - अमर उजाला

04:06 PM, 27-Feb-2023

तीन राज्यों में उपचुनाव भी चल रहा है। चुनाव आयोग के अनुसार, तमिलनाडु के इरोड सीट पर दोपहर तीन बजे तक 59.22 प्रतिशत लोगों ने वोट डाला है। पश्चिम बंगाल की सागरडिघी सीट पर 63.43 प्रतिशत और झारखंड के रामगढ़ सीट पर 62.28 फीसदी लोगों ने मतदान किया है।

04:03 PM, 27-Feb-2023

चुनाव आयोग के अनुसार, दोपहर तीन बजे तक मेघालय में करीब 64 फीसदी (63.91%) और नगालैंड में 75.9% लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। 

03:25 PM, 27-Feb-2023

नगालैंड में दोपहर एक बजे तक 58.7 प्रतिशत मतदान
मेघालय में दोपहर  एक बजे तक 44.7 प्रतिशत मतदान
विज्ञापन

03:24 PM, 27-Feb-2023

नगालैंड के भंडारी पोलिंग स्टेशन पर फायरिंग हुई, जिसमें NPP वर्कर घायल हो गया है।

03:24 PM, 27-Feb-2023

नगालैंड के मोकोकचुंग जिले के उमाबस्ती इलाके में अलोगताकि पोलिंग बूथ पर वोटिंग के दौरान पथराव हुआ। हिंसा के चलते वोटिंग रोक दी गई।

 

12:06 PM, 27-Feb-2023

चुनाव आयोग के अनुसार, सुबह 11 बजे तक मेघालय में 26.70% और नगालैंड में 38.68 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। 
विज्ञापन

11:35 AM, 27-Feb-2023

नगालैंड सीएम नेफियू रियो ने मतदान किया

एनडीपीपी से प्रत्याशी और नगालैंड के सीएम नेफियू रियो ने कोहिमा में अपना वोट डाला। 

11:05 AM, 27-Feb-2023

मेघालय सीएम ने डाला वोट

मेघालय: मुख्यमंत्री कोनराड संगमा मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए तुरा में मतदान करने पहुंचे। यहां उन्होंने आम लोगों की तरह लाइन में खड़े होकर वोट डाला। तस्वीरें बूथ संख्या 29 की हैं।
Image

10:32 AM, 27-Feb-2023

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मेघालय और नगालैंड के मतदाताओं से बदलाव को एक मौका देने का सोमवार को आग्रह किया। दोनों पूर्वोत्तर राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। खरगे ने ट्वीट किया, ‘‘ मेघालय और नगालैंड के लोगों को एक प्रगतिशील और कल्याणकारी सरकार की चाह है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ बेहतर भविष्य के लिए इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में पहली बार हिस्सा लेने वाले मतदाताओं का स्वागत करें। मेघालय और नगालैंड के हमारे भाइयों और बहनों से आग्रह है कि बदलाव को एक मौका दें। ’’

10:10 AM, 27-Feb-2023

मेघालय-नगालैंड में 9 बजे तक कितना मतदान?

सुबह 9 बजे तक मेघालय विधानसभा चुनाव में 12.06% और नागालैंड में 15.76% मतदान दर्ज़ किया गया।

09:45 AM, 27-Feb-2023

पहले पांच और पहली बार मतदान करने वाले सम्मानित

मेघालय में पांच पहले वोट डालने वालों को सम्मानित किया गया। मतदान केंद्रों पर ही उनको सम्मानित किया गया। एमीदाओ शैली ने अपना फोटो ट्विट करते हुए लिखा, मैं पहला वोटर बना। चुनाव आयोग की तरफ से दी गई सम्मान प्रतीक के साथ उन्होंने फोटो ट्विट किया।चुनाव आयोग ने मतदान को प्रोत्साहित करने के लिए यह सम्मान दिया है। इसके साथ ही पहली बार वोट डालने वाले युवाओं को भी सम्मानित किया गया।

09:12 AM, 27-Feb-2023

इरोड उपचुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार ने डाला वोट

तमिलनाडु: कांग्रेस उम्मीदवार ईवीकेएस एलंगोवन ने इरोड (पूर्व) उपचुनाव के लिए मतदान किया। तस्वीरें महाजन स्कूल के बूथ संख्या 180 की हैं। उन्होंने कहा, "मुझे विश्वास है कि हम भारी बहुमत से ये चुनाव जीतेंगे।"

09:11 AM, 27-Feb-2023

झारखंड में रामगढ़ सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी

झारखंड के रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा में मतदान जारी हैं। उपचुनाव में 14 निर्दलीय सहित 18 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, लेकिन मुकाबला मुख्य रूप से सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले गठबंधन के सहयोगी दल कांग्रेस और ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी के बीच माना जा रहा है। चुनाव के लिए आजसू ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधन किया है। कांग्रेस विधायक ममता देवी को एक आपराधिक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद अयोग्य घोषित किए जाने के कारण इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है।

08:52 AM, 27-Feb-2023

तमिलनाडु: इरोड सीट पर उपचुनाव, वोटिंग जारी

तमिलनाडु: इरोड (पूर्व) उपचुनाव के लिए मतदान चल रहे हैं। तस्वीरें नियंत्रण कक्ष की हैं।

08:41 AM, 27-Feb-2023

मेघालय: सबसे पहले वोट करने पहुंचे पांच मतदाताओं को मिले स्मृति चिह्न

मेघालय में वोटिंग को बढ़ावा देने के लिए चुनाव आयोग ने सबसे पहले मतदान केंद्र पहुंचने वाले पांच मतदाताओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया है। तुरा गारो हिल्स से इस मौके पर तस्वीरें और वीडियो भी सामने आईं।

Adblock test (Why?)


Meghalaya-Nagaland Voting LIVE: मेघालय में 64% और नगालैंड में 75 फीसदी मतदान, जानिए अब तक कहां क्या हुआ? - अमर उजाला
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...