Rechercher dans ce blog

Friday, April 28, 2023

PM मोदी ने 91 FM स्टेशन शुरू किए: 18 राज्यों में 2 करोड़ लोगों तक पहुंच बढ़ी, कहा- मैं लिसनर और होस्ट दोनों हूं - Dainik Bhaskar

नई दिल्ली3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
PM मोदी के मन की बात के 100वें एपिसोड का प्रसारण 30 अप्रैल को होगा। इसका पहला एपिसोड 3 अक्टूबर, 2014 को आया था। - Dainik Bhaskar

PM मोदी के मन की बात के 100वें एपिसोड का प्रसारण 30 अप्रैल को होगा। इसका पहला एपिसोड 3 अक्टूबर, 2014 को आया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी शुक्रवार को देश में रेडियो कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए 100 वाट कैपेसिटी के 91 FM रेडियो स्टेशनों का उद्घाटन किया। 18 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 84 जिलों में इन FM रेडियो स्टेशनों का उद्घाटन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया गया।

उद्घाटन के दौरान PM मोदी ने कहा कि जब बात रेडियो और FM की होती है, तो इससे मेरा रिश्ता एक श्रोता का भी है, और एक होस्ट का भी है।

न्योमा में दुनिया का सबसे ऊंचा ट्रांसमीटर लगा
लेह में मौजूद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि लद्दाख के न्योमा गांव में दुनिया का सबसे ऊंचाई पर ट्रांसमीटर लगाने का रिकॉर्ड बना है। न्योमा 4100 की ऊंचाई पर है, यहां से कई किलोमीटर तक रेडियो का लाभ मिलने वाला है। न्योमा के अलावा लद्दाख के खल्त्से, दिस्कित में भी रेडियो स्टेशन शुरू हुए हैं।

पढ़िए PM ने और क्या-क्या कहा...

  • डिजिटल इंडिया ने रेडियो को नए लिसनर भी दिए हैं, और नई सोच भी दी है। देश में हुए टेक रिवोल्यूशन ने रेडियो और FM को नया अवतार दिया है। इंटरनेट के कारण रेडियो पिछड़ा नहीं बल्कि ऑनलाइन FM और पॉडकास्ट के जरिए इनोवेटिव तरीकों से सामने आया है।
  • ऑल इंडिया रेडियो की FM सर्विस का विस्तार ऑल इंडिया FM बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ऑल इंडिया रेडियो के 91 FM ट्रांसमिशन की ये शुरुआत देश के 85 जिलों के 2 करोड़ लोगों के लिए तोहफे की तरह है।
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में स्वराज द्वीप और कार निकोबार में 2 AIR FM ट्रांसमीटरों के उद्घाटन में मौजूद लोग।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में स्वराज द्वीप और कार निकोबार में 2 AIR FM ट्रांसमीटरों के उद्घाटन में मौजूद लोग।

  • अभी कुछ दिन बाद ही मैं रेडियो पर मन की बात का 100वां एपिसोड करने जा रहा हूं। मन की बात का ये अनुभव, देशवासियों से इस तरह का भावनात्मक जुड़ाव केवल रेडियो से ही संभव था। मैं इसके जरिए देशवासियों के सामर्थ्य और कलेक्टिव ड्यूटी से जुड़ा रहा।
  • FM ट्रांसमिशन से बन रही इस कनेक्टिविटी का एक और आयाम है। देश की सभी भाषाओं और विशेष तौर पर 27 बोलियों वाले इलाकों में इन FM ट्रांसमिशन्स से प्रसारण होगा। इसका मतलब ये कनेक्टिविटी सिर्फ संवाद के साधन को ही आपस में नहीं जोड़ती बल्कि लोगों को भी जोड़ती है।

रेडियो कनेक्टिविटी 35,000 वर्ग किमी बढ़ेगी
ये रेडियो स्टेशन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के उन इलाकों में शुरू किए गए हैं, जहां से इनके लिए मांग की गई थी। वहीं, बॉर्डर से सटे कुछ इलाकों में भी कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए ये ट्रांसमीटर्स लगाए गए हैं।

इन FM ट्रांसमीटर्स के जरिए दो करोड़ लोगों तक पहुंच होगी। इनके शुरू होने से देश में FM कनेक्टिविटी का दायरा 35,000 वर्ग किमी बढ़ गया है। 30 अप्रैल को पीएम मोदी के रेडियो प्रोग्राम मन की बात का 100वां एपिसोड है। इससे दो दिन पहले देश में रेडियो कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए यह बड़ा कदम उठाया गया है।

इन राज्यों में शुरू हुए रेडियो स्टेशन
जानकारी के मुताबिक 91 FM रेडियो स्टेशन बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, नगालैंड, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, केरल, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, लद्दाख के अलावा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में शुरू हो गए हैं। इन राज्यों में कुल 84 जिलों को कवर किया गया है।

अब जानिए ये बातें भी...

क्या होता है फ्रीक्वेंसी मॉड्यूलेशन यानी FM ट्रांसमीटर
एफएम ट्रांसमीटर एक पोर्टेबल ऑडियो डिवाइस से एक स्टैंडर्ड एफएम रेडियो पर एक सिगनल टेलीकास्ट करता है। एफएम ट्रांसमीटरों का इस्तेमाल आमतौर पर कार रेडियो पर पोर्टेबल ऑडियो डिवाइस चलाने के लिए किया जाता है जिसमें ऑक्स इनपुट जैक या ब्लूटूथ ऑडियो कनेक्टिविटी नहीं होती है। उनका उपयोग एक घर के आसपास एक कंप्यूटर या टेलीविजन जैसे स्टेबल ऑडियो सोर्स को टेलीकास्ट करने के लिए भी किया जाता है।

मन की बात से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें...

आमिर खान ने PM मोदी की जमकर तारीफ की

आमिर खान ने PM नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। आमिर ने PM मोदी के मन की बात कार्यक्रम की तारीफ करते हुए कहा कि PM मोदी इस कार्यक्रम के जरिए देश के लोगों के साथ कनेक्ट होते हैं और उनकी समस्याओं पर बात करते हैं, देश के लीडर होने के नाते उनका काम काबिल-ए -तारीफ है। पढ़ें पूरी खबर...

अमित शाह ने मन की बात का स्मारक सिक्का जारी किया

कार्यक्रम में सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी शामिल हुए।

कार्यक्रम में सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी शामिल हुए।

प्रसार भारती ने 100वें एपिसोड का जश्न मनाने के लिए कॉन्क्लेव का आयोजन किया। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्मारक सिक्का और डाक टिकट जारी किया। अमित शाह ने कहा कि बदलते समय में लोग आकाशवाणी को भूलते जा रहे थे। ऐसे में PM ने आकाशवाणी को जरिया बनाया और उसे युवा पीढ़ी तक पहुंचाया। पढ़ें पूरी खबर...

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


PM मोदी ने 91 FM स्टेशन शुरू किए: 18 राज्यों में 2 करोड़ लोगों तक पहुंच बढ़ी, कहा- मैं लिसनर और होस्ट दोनों हूं - Dainik Bhaskar
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...