Rechercher dans ce blog

Saturday, July 15, 2023

मणिपुर में महिला की हत्या, चेहरे पर गोलियां मारीं: भीड़ ने ट्रकों में आग लगाई; 10 दिन पहले स्कूल के बाहर महि... - Dainik Bhaskar

  • Hindi News
  • National
  • Manipur Violence; Kuki Vs Meitei Conflict Current Situation Update | Imphal News

इंफालएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
यह तस्वीर 15 जुलाई की है। अवांग सेकमाई इलाके में तीन ट्रकों को आग लगा दी गई। - Dainik Bhaskar

यह तस्वीर 15 जुलाई की है। अवांग सेकमाई इलाके में तीन ट्रकों को आग लगा दी गई।

मणिपुर में 3 मई से कुकी और मैतेई समुदाय के बीच हिंसक झड़प हो रही है। शनिवार को इंफाल पूर्वी जिले में एक महिला की घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई।

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, कुछ हथियारबंद लोग सावोमबुंग इलाके में आए और उन्होंने 50 साल की एक महिला का चेहरा गोलियों से भून दिया।

घटना के बाद पुलिस हाई अलर्ट पर है और इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। मणिपुर पुलिस के मुताबिक, महिला मरिंग नगा समुदाय से थी।

10 दिन पहले 6 जुलाई को मणिपुर के इंफाल वेस्ट जिले में ऐसी घटना सामने आई थी। जब स्कूल के बाहर एक महिला को गोली मार दी गई थी।

शनिवार को मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में तीन खाली ट्रकों में आग लगा दी गई। यह घटना सेकमाई थाना क्षेत्र के अवांग सेकमाई इलाके में हुई।

यह मणिपुर हिंसा की 11 जून की तस्वीर है। इसमें कुकी समुदाय के घर जलते हुए दिख रहे हैं।

यह मणिपुर हिंसा की 11 जून की तस्वीर है। इसमें कुकी समुदाय के घर जलते हुए दिख रहे हैं।

हिंसा में 150 से अधिक लोगों की मौत, हजारों घायल
मणिपुर में पिछले 75 दिनों से कुकी और मैतेई समुदाय के एक-दूसरे के खिलाफ हथियार लेकर खड़े हैं। पीटीआई के मुताबिक, हिंसा में अब तक 150 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 1000 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। 65,000 से अधिक लोग अपना घर छोड़ चुके हैं।

आगजनी की 5 हजार से ज्यादा घटनाएं हुई हैं। 6 हजार मामले दर्ज हुए हैं और 144 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। राज्य में 36 हजार सुरक्षाकर्मी और 40 IPS तैनात किए गए हैं।

15 जुलाई को राहुल ने PM की चुप्पी पर उठाए सवाल

राहुल गांधी ने 29-30 जून को मणिपुर का दौरा किया था। वहां रिलीफ कैंप में लोगों से मुलाकात की थी।

राहुल गांधी ने 29-30 जून को मणिपुर का दौरा किया था। वहां रिलीफ कैंप में लोगों से मुलाकात की थी।

राहुल गांधी ने शनिवार को ट्वीट करते हुए पीएम की चुप्पी पर निशाना साधा। राहुल ने लिखा, मणिपुर जल रहा। यूरोपियन संसद ने भी भारत के आंतरिक मामले पर चर्चा की। पीएम ने इस पर एक शब्द भी नहीं कहा। राफेल ने पीएम को बैस्टिल डे परेड का टिकट दिला दिया।

राहुल के ट्वीट पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पलटवार किया। स्मृति ने राहुल को राजवंश का हारा हुआ व्यक्ति बताया। ईरानी लिखती हैं, एक व्यक्ति जो भारत के आंतरिक मामलों में अंतरराष्ट्रीय हस्तक्षेप चाहता है।

जब हमारे प्रधानमंत्री को राष्ट्रीय सम्मान मिलता है तो राजवंश का वह हारा हुआ व्यक्ति भारत का मजाक उड़ाता है। लोगों ने उसे खारिज कर दिया है। स्मृति के बयान पर कांग्रेस जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने कहा, स्मृति जी पीएम से कहिए इस पर बात करें। प्रधानमंत्री दुनिया भर में घूम रहे हैं लेकिन मणिपुर मुद्दे पर एक मिनट भी बात नहीं कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...

वीडियो कुकी नेशनल ऑर्गेनाइजेशन के प्रवक्ता सेलेन हाओकिप के घर की है। 3 जुलाई को उनके घर में आग लगा दी थी।

वीडियो कुकी नेशनल ऑर्गेनाइजेशन के प्रवक्ता सेलेन हाओकिप के घर की है। 3 जुलाई को उनके घर में आग लगा दी थी।

4 पॉइंट्स में जानिए क्या है मणिपुर हिंसा की वजह...

मणिपुर की आबादी करीब 38 लाख है। यहां तीन प्रमुख समुदाय हैं- मैतेई, नगा और कुकी। मैतई ज्यादातर हिंदू हैं। नगा-कुकी ईसाई धर्म को मानते हैं। ST वर्ग में आते हैं। इनकी आबादी करीब 50% है। राज्य के करीब 10% इलाके में फैली इंफाल घाटी मैतेई समुदाय बहुल ही है। नगा-कुकी की आबादी करीब 34 प्रतिशत है। ये लोग राज्य के करीब 90% इलाके में रहते हैं।

कैसे शुरू हुआ विवाद: मैतेई समुदाय की मांग है कि उन्हें भी जनजाति का दर्जा दिया जाए। समुदाय ने इसके लिए मणिपुर हाई कोर्ट में याचिका लगाई। समुदाय की दलील थी कि 1949 में मणिपुर का भारत में विलय हुआ था। उससे पहले उन्हें जनजाति का ही दर्जा मिला हुआ था। इसके बाद हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से सिफारिश की कि मैतेई को अनुसूचित जनजाति (ST) में शामिल किया जाए।

मैतेई का तर्क क्या है: मैतेई जनजाति वाले मानते हैं कि सालों पहले उनके राजाओं ने म्यांमार से कुकी काे युद्ध लड़ने के लिए बुलाया था। उसके बाद ये स्थायी निवासी हो गए। इन लोगों ने रोजगार के लिए जंगल काटे और अफीम की खेती करने लगे। इससे मणिपुर ड्रग तस्करी का ट्राएंगल बन गया है। यह सब खुलेआम हो रहा है। इन्होंने नागा लोगों से लड़ने के लिए आर्म्स ग्रुप बनाया।

नगा-कुकी विरोध में क्यों हैं: बाकी दोनों जनजाति मैतेई समुदाय को आरक्षण देने के विरोध में हैं। इनका कहना है कि राज्य की 60 में से 40 विधानसभा सीट पहले से मैतेई बहुल इम्फाल घाटी में हैं। ऐसे में ST वर्ग में मैतेई को आरक्षण मिलने से उनके अधिकारों का बंटवारा होगा।

सियासी समीकरण क्या हैं: मणिपुर के 60 विधायकों में से 40 विधायक मैतेई और 20 विधायक नगा-कुकी जनजाति से हैं। अब तक 12 CM में से दो ही जनजाति से रहे हैं।

मणिपुर हिंसा से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें...

सरकार ने हिंसा रोकने का भरोसा दिया था, सुप्रीम कोर्ट बोला- हम कानून-व्यवस्था नहीं चला सकते

मणिपुर हिंसा पर सुनवाई के दौरान सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह राज्य की कानून-व्यवस्था अपने हाथ में नहीं ले सकता है। अदालत ने यह टिप्पणी मणिपुर ट्राइबल फोरम दिल्ली के एडवोकेट कोलिन गोंजाल्वेज की दलील पर की। गोंजाल्वेज ने कहा कि सरकार ने पिछली सुनवाई में हिंसा रोकने का भरोसा दिया था। हालांकि सरकार की तरफ से जारी की गई रिपोर्ट में कहा गया है कि मणिपुर हिंसा में 142 लोगों की जान गई है। 5,995 केस दर्ज किए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


मणिपुर में महिला की हत्या, चेहरे पर गोलियां मारीं: भीड़ ने ट्रकों में आग लगाई; 10 दिन पहले स्कूल के बाहर महि... - Dainik Bhaskar
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...