Rechercher dans ce blog

Monday, August 21, 2023

चंद्रयान-3 की लैंडिंग 23 नहीं तो 27 अगस्त को: नवजातों की हत्या में नर्स को उम्रकैद; एशिया कप के लिए टीम इंड... - Dainik Bhaskar

  • Hindi News
  • National
  • Dainik Bhaskar News Headlines; Sunny Deol Bungalow Notice | Gujarat Rape Victim Abortion

2 घंटे पहलेलेखक: शुभेंदु प्रताप भूमंडल, न्यूज ब्रीफ एडिटर

  • कॉपी लिंक

नमस्कार,

कल की बड़ी खबर चंद्रयान-3 मिशन की रही। इसरो का कहना है कि अगर कंडीशन ठीक नहीं रही तो स्पेसक्राफ्ट 23 की जगह 27 अगस्त को चांद पर लैंड कराया जा सकता है। एक खबर ब्रिटेन की उस नर्स से जुड़ी रही, जिसने 7 नवजात बच्चों की निर्मम तरीके से हत्या की थी।

लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर...

  1. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मध्य प्रदेश के सागर जाएंगे। यहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी 20 दिन पहले यहां रैली कर चुके हैं।
  2. PM मोदी ब्रिक्स समिट में शामिल होने के लिए साउथ अफ्रीका पहुंचेंगे। ये समिट आज से 24 अगस्त तक जोहान्सबर्ग में चलेगी। इसमें ब्रिक्स देशों के बीच कॉमन करेंसी के इस्तेमाल पर चर्चा होगी।

अब कल की बड़ी खबरें...

1. 23 अगस्त को दिक्कत आई तो 27 को चंद्रयान-3 की लैंडिंग होगी; चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर ने कहा- वेलकम

चंद्रयान-3 के लैंडर पर लगे कैमरे ने चंद्रमा के फार साइड की तस्वीरें खींची हैं। इन्हें इसरो ने शेयर किया है।

चंद्रयान-3 के लैंडर पर लगे कैमरे ने चंद्रमा के फार साइड की तस्वीरें खींची हैं। इन्हें इसरो ने शेयर किया है।

इसरो ने चंद्रयान-2 मिशन के ऑर्बिटर और चंद्रयान-3 के लैंडर के बीच संपर्क स्थापित किया। इसके बाद ऑर्बिटर ने लैंडर से कहा- 'स्वागत है दोस्त!' चंद्रयान-3 की 23 अगस्त की शाम 6:04 बजे पर लैंडिंग होनी है। लेकिन इसरो ने कहा कि हालात सही नहीं रहे तो इसकी लैंडिंग 27 अगस्त को होगी।

ये खबर अहम क्यों है: ये मिशन कामयाब रहा तो भारत चांद के साउथ पोल पर उतरने वाला पहला देश होगा। इससे पहले साउथ पोल पर लैंडिंग की कोशिश में रूस फेल रहा है। अगर सॉफ्ट लैंडिंग में सफलता मिली तो अमेरिका, रूस और चीन के बाद भारत ऐसा करने वाला चौथा देश बन जाएगा।
पूरी खबर यहां पढ़ें...

2. एशिया कप के लिए टीम इंडिया तय, रोहित बोले- किसी भी पोजिशन पर बैटिंग करनी पड़ सकती है
BCCI ने एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया है। रोहित शर्मा कप्तान और हार्दिक पंड्या उपकप्तान होंगे। विकेटकीपर केएल राहुल, बैटर श्रेयस अय्यर, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी हुई है। रोहित ने कहा- टीम के मिडिल ऑर्डर बैटर्स को फ्लेक्सिबिलिटी दिखानी होगी। उन्हें किसी भी पोजिशन पर बैटिंग करने के लिए भेजा जा सकता है।

ये खबर अहम क्यों है: एशिया कप 30 अगस्त से शुरू हो रहा है। इसमें भारत का पहला मैच 2 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंका में होगा। फाइनल 17 सितंबर को खेला जाएगा। एशिया कप के बाद अक्टूबर में वर्ल्ड कप खेला जाएगा। इसलिए एशिया कप की टीम का चयन वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा। पूरी खबर यहां पढ़ें...

3. 7 नवजातों को मारने वाली ब्रिटेन की नर्स को उम्रकैद, 6 बच्चों की हत्या की कोशिश भी थी

उम्रकैद पाने वाली लूसी की यह तस्वीर 2018 में पहली बार गिरफ्तारी के वक्त की है।

उम्रकैद पाने वाली लूसी की यह तस्वीर 2018 में पहली बार गिरफ्तारी के वक्त की है।

ब्रिटेन के मैनचेस्टर क्राउन कोर्ट ने 7 नवजात बच्चों की हत्या करने वाली नर्स को उम्रकैद की सजा सुनाई है। उसे सजा के दौरान पैरोल भी नहीं मिलेगी। लूसी नाम की नर्स ने ये हत्याएं जून 2015 से जून 2016 के बीच की थी। इसके अलावा 6 बच्चों को जान से मारने की कोशिश का आरोप भी साबित हुआ। नर्स के खिलाफ भारतीय मूल के डॉक्टर रवि जयराम ने भी गवाही दी थी।

ये खबर अहम क्यों है: नर्स ने नवजातों को मारने के लिए तरीके अपनाए थे। पहला- बिना दवाई का इंजेक्शन देकर। इससे नसों में वैक्यूम बन जाता है और फिर मौत हो जाती है। दूसरा- जबरदस्ती ज्यादा दूध पिलाना और वो भी दूसरों का। तीसरा- इंसुलिन देकर जहर पैदा करना। अदालत ने फैसले में ‘होल लाइफ ऑर्डर’ शब्द का इस्तेमाल किया है। यानी उसे बाकी उम्र सलाखों के पीछे गुजारनी होगी। लूसी ​​​ऐसी सजा पाने वाली ब्रिटेन की तीसरी ऐसी महिला है।
पूरी खबर यहां पढ़ें...

4. इंडिगो फ्लाइट में पैसेंजर की तबीयत बिगड़ी, नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, अस्पताल में मौत
मुंबई से रांची जा रहे इंडिगो प्लेन की नागपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। एक पैसेंजर की तबीयत खराब हो गई और वो खून की उल्टियां करने लगा। पैसेंजर को नागपुर के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके।

ये खबर अहम क्यों है: 5 दिन के भीतर इंडिगो फ्लाइट से जुड़ी मेडिकल इमरजेंसी की ये तीसरी घटना है। इससे पहले रविवार को लखनऊ से शारजाह जा रही इंडिगो फ्लाइट की जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। दरअसल, विमान में 23 साल के युवक को हार्ट अटैक आया था। वहीं 17 अगस्त को नागपुर एयरपोर्ट पर कार्डियक अरेस्ट से 40 साल के इंडिगो के एक पायलट की मौत हो गई। वे नागपुर-पुणे फ्लाइट में जा ही रहे थे, तभी एयरपोर्ट के बोर्डिंग गेट पर गश खाकर गिर पड़े।
पूरी खबर यहां पढ़ें...

5. गहलोत बोले- सीपी जोशी ने पक्ष-विपक्ष किसी को नहीं बख्शा; नेता प्रतिपक्ष को कहा- आप सुन नहीं रहे हैं

राजस्थान के CM अशोक गहलोत ने विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी की जमकर तारीफ की। उन्होंने उदयपुर में एक सम्मेलन में कहा कि डॉ. जोशी ने किसी को नहीं बख्शा, चाहे पक्ष हो या विपक्ष। गहलोत पूर्व सरकार को लेकर जिक्र किया तो नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ कहीं और देख रहे थे। तभी उन्होंने टोका और कहा- आप सुन नहीं रहे हैं...कहां देख रहे हो?
पूरी खबर यहां पढ़ें...

6. SC ने 28 हफ्ते की प्रेग्नेंट को अबॉर्शन की इजाजत दी, गुजरात हाईकोर्ट ने अर्जी खारिज की थी
सुप्रीम कोर्ट ने 28 हफ्ते की प्रेग्नेंट रेप विक्टिम को अबॉर्शन की इजाजत दी है। गुजरात की रहने वाली महिला ने पहले हाईकोर्ट में अर्जी लगाई थी। लेकिन बिना कारण बताए उसकी याचिका 17 अगस्त को खारिज कर दी गई। इसके बाद वह 19 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट पहुंची। उसी दिन गुजरात हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए पीड़ित से पूछा कि क्या वह बच्चे को जन्म देकर उसे स्टेट को सौंपना चाहती है।

ये खबर अहम क्यों है: हाईकोर्ट के रवैए को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि गुजरात हाईकोर्ट में ये क्या हो रहा है। टॉप कोर्ट ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पीड़ित को अबार्शन की अनुमति दी। मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी एक्ट के तहत 24 हफ्ते से ज्यादा की प्रेग्नेंसी अबॉर्ट कराने के लिए कोर्ट से इजाजत लेनी पड़ती है। पूरी खबर यहां पढ़ें...

7. सनी देओल का बंगला नीलामी आदेश 24 घंटे में वापस; बैंक ने कहा- एक्टर ने हमसे संपर्क किया

ये तस्वीर सनी देओल की हाल ही रिलीज हुई फिल्म गदर-2 की है।

ये तस्वीर सनी देओल की हाल ही रिलीज हुई फिल्म गदर-2 की है।

बॉलीवुड एक्टर और BJP सांसद सनी देओल के जुहू स्थित बंगले की नीलामी का नोटिस बैंक ऑफ बड़ौदा ने 24 घंटे में वापस ले लिया। बैंक ने खंडन जारी करते हुए कहा कि नोटिस तकनीकी कारणों से वापस लिया जा रहा है। यह भी बताया गया कि नोटिस मिलने के बाद खुद सनी देओल ने लोन चुकाने के लिए बैंक से संपर्क किया था। इस फैसले पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पूछा- नीलामी रोकने के तकनीकी कारण कहां से आ गए?

ये खबर अहम क्यों है: 2019 के चुनावी हलफनामे के मुताबिक, सनी के पास 87 करोड़ रुपए की संपत्ति है और 53 करोड़ रुपए की देनदारी है। उनकी फिल्म गदर-2 ने 9 दिन में 336 करोड़ रुपए कमाए हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि 70 से 80 करोड़ में बनी ये फिल्म अब 400 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली है।
पूरी खबर यहां पढ़ें...

8. CBI जांच पूरी होने के बाद 6,841 केस कोर्ट में पेंडिंग; 2,039 मामलों की सुनवाई 10 साल से जारी
सेंट्रल विजिलेंस कमीशन (CVC) ने 2022 की एनुअल रिपोर्ट जारी की है। इसके मुताबिक, CBI की जांच पूरी होने के बाद भी 6841 मामले कोर्ट में पेंडिंग हैं। इन पर अभी तक कोई फैसला नहीं आ सका है। इनमें 313 मामले ऐसे हैं, जिन्हें कोर्ट में पहुंचे 20 साल से ज्यादा समय हो गया है। इसके अलावा 2,039 केस ऐसे हैं, जिन पर 10 साल से ज्यादा समय से सुनवाई चल रही है।

ये खबर अहम क्यों है: CVC ने 11 अगस्त को एनुअल रिपोर्ट जारी की है, जिसमें सभी विभागों के खिलाफ मिली शिकायतों और उनके निपटारे की जानकारी दी गई है। रिपोर्ट में लिखा है कि आयोग के पास भ्रष्टाचार की 1.15 लाख शिकायतें पहुंची थीं। केंद्रीय गृह मंत्रालय के कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार की सबसे ज्यादा 46 हजार शिकायतें मिली थीं।
पूरी खबर यहां पढ़ें...

9. प्रज्ञानानंद चेस वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचे, विश्वनाथन आनंद के बाद फाइनल खेलने वाले दूसरे भारतीय

FIDE चेस वर्ल्ड कप अजरबैजान के बाकू में खेला जा रहा है।

FIDE चेस वर्ल्ड कप अजरबैजान के बाकू में खेला जा रहा है।

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंद ने वर्ल्ड कप चेस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी फैबियानो कारूआना को हरा दिया। इसमें 18 साल के प्रज्ञानानंद ने टाई-ब्रेक में कारूआना को 3.5-2.5 से हराया। फाइनल में उनका सामना दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन से होगा।

ये खबर अहम क्यों है: प्रज्ञानानंद चेस लीजेंड विश्वनाथन आनंद के बाद टूर्नामेंट का फाइनल खेलने वाले दूसरे भारतीय हैं। प्रज्ञानानंद और कार्लसन के बीच अब तक 19 मुकाबले हुए है। इसमें से कार्लसन ने 7 और प्रज्ञानानंद ने 5 मुकाबले जीते हैं। 6 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं।
पूरी खबर यहां पढ़ें...

आज का कार्टून By मंसूर नकवी...

कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

  1. हनीट्रैप में लोगों को फंसाने के लिए सना को भेजता था पति: बीजेपी नेत्री की मां बोलीं- बेटी को सेक्सटॉर्शन के लिए मजबूर किया जाता था (पढ़ें पूरी खबर)
  2. दोस्त की नाबालिग बेटी से रेप का आरोपी अफसर सस्पेंड: पुलिस ने हिरासत में लिया; केजरीवाल ने मुख्य सचिव से रिपोर्ट मांगी (पढ़ें पूरी खबर)
  3. अफसरों की पेशी पर गाइडलाइन दे सकता है सुप्रीम कोर्ट: केंद्र का सुझाव- असाधारण मामलों में ही अफसरों को कोर्ट बुलाएं; फैसला सुरक्षित (पढ़ें पूरी खबर)
  4. कुकी संगठन की PM से गुहार: हमारे स्कॉलर्स पर से केस हटाएं; महिला जज कमेटी ने SC को 3 रिपोर्ट सौंपी (पढ़ें पूरी खबर)
  5. उत्तराखंड के टिहरी में लैंडस्लाइड, 3 की मौत: देहरादून में टपकेश्वर महादेव मंदिर का एक हिस्सा ढहा (पढ़ें पूरी खबर)
  6. UK-अमृतसर फ्लाइट में बम थ्रेट: अमृतसर एयरपोर्ट पर विमान के टॉयलेट में मिली पर्ची; 3 घंटे की देरी से 240 पैंसेजर के साथ फ्लाइट रवाना (पढ़ें पूरी खबर)

अब खबर हटके...

आईफोन रखना पड़ा भारी, पत्नी को देने होंगे 22,500 रुपए
राजस्थान की जयपुर कोर्ट में एक पति ने आर्थिक स्थिति कमजोर होने का हवाला दिया और पत्नी को भरण पोषण की रकम देने से इनकार कर दिया। लेकिन जज ने जब पति के पास आईफोन देखा तो उसे जमकर फटकार लगाई। जज ने कहा की स्टेटस मेंटेन करने के लिए अगर आईफोन रख सकते हो तो फिर भरण पोषण की रकम भी देनी होगी। कोर्ट के आदेश के मुताबिक, अब उसे हर महीने पत्नी को 22 हजार 500 रुपए देने होंगे।

भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें...

Adblock test (Why?)


चंद्रयान-3 की लैंडिंग 23 नहीं तो 27 अगस्त को: नवजातों की हत्या में नर्स को उम्रकैद; एशिया कप के लिए टीम इंड... - Dainik Bhaskar
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...