Rechercher dans ce blog

Saturday, March 4, 2023

Old Pension Scheme: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, इन कर्मचारियों को दिया पुरानी पेंशन योजना चुनने का मौका - मनी कंट्रोल

नई बनाम पुरानी पेंशन योजना का मुद्दा पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में बना हुआ है। इस बीच केंद्र सरकार ने अपने कुछ कमर्चारियों को पुरानी पेंशन योजना (Old Pension Scheme) चुनने और उसमें शिफ्ट होने का एक आखिरी मौका देने का ऐलान किया है। मिनिस्ट्री ऑफ पर्सोनेल एंड पेशन ने शुक्रवार 3 मार्च को इसे लेकर एक आदेश जारी किया। आदेश के अनुसार नेशनल पेंशन स्कीम (NPS) का नोटिफिकेशन जारी किए जाने की तारीख 22 दिसंबर 2003 से पहले विज्ञापित या अधिसूचित पदों के तहत केंद्र सरकार की सेवाओं में शामिल होने वाले कर्मचारी, केंद्रीय सिविल सेवा (पेंशन) नियम, 1972 (अब 2021) के तहत पुरानी पेंशन योजना में शामिल होने के पात्र हैं।

आदेश में कहा गया है कि इनमें से जो भी सरकारी कर्मचारी पुरानी पेंशन स्कीम को अपनाना चाहते हैं, वे 31 अगस्त 2023 तक इस विकल्प का इस्तेमाल कर सकते हैं।

आदेश में कहा गया है, "वे सरकारी कर्मचारी जो इस विकल्प का इस्तेमाल करने के लिए स्वतंत्र है, अगर वे निर्धारित तारीख तक इसका इस्तेमाल नहीं करते हैं तो उन्हें नेशनल पेंशन स्कीम में कवर किए जाएंगे।" विकल्प का इस्तेमाल सिर्फ एक बार किया जा सकता है और फिर यह फैसला अंतिम होगा।


चौदह लाख से अधिक केंद्रीय और राज्य सरकार के कर्मचारियों की संस्था 'नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम (NMOPS)' ने सरकार के फैसले का स्वागत किया है।

यह भी पढ़ें- अदाणी एंटरप्राइजेज सहित इन 5 शेयरों ने इस हफ्ते किया मालामाल, सिर्फ 5 दिन में दिया 43% तक का रिटर्न

NMOPS की दिल्ली यूनिट के अध्यक्ष मंजीत सिंह पटेल ने कहा, ‘केंद्र सरकार के कई कर्मचारियों के लिए यह एक अच्छी खबर है। हम केंद्र सरकार से एक बार फिर मौजूदा नई पेंशन योजना में बदलाव करने का अनुरोध करते हैं ताकि केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ मिल सके।’

बता दें कि केंद्र ने 12 दिसंबर 2003 को नेशनल पेंशन स्कीम (NPS) को लागू किया था। इसे नई पेंशन स्कीम भी कहा जाता है। 1 जनवरी 2004 को या उसके बाद नियुक्त किए गए केंद्र सरकार के सभी कर्मचारी (सशस्त्र बलों को छोड़कर) अब NPS के तहत अनिवार्य रूप से कवर किए जाते हैं।

इस बीच कई राज्यों में पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली की मांग चुनावी मु्द्दा बन चुका है। कांग्रेस पार्टी ने हाल के कई चुनावों में OPS की बहाली का चुनावी वादा किया था और कांग्रेस पार्टी के शासन वाले कई राज्यों ने ओपीएस को बहाल करने का फैसला भी किया है।

Adblock test (Why?)


Old Pension Scheme: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, इन कर्मचारियों को दिया पुरानी पेंशन योजना चुनने का मौका - मनी कंट्रोल
Read More

क्या रविवार को होगी बारिश? IMD ने दिल्ली-NCR समेत प्रमुख शहरों के मौसम पर दिया अपडेट - Aaj Tak

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी कि शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

बता दें कि दिल्ली में शनिवार को मौसम में ह्यूमिडिटी 66 प्रतिशत से 49 प्रतिशत के बीच रही. इसके अलावा आईएमडी ने रविवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है. साथ ही रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 31 और 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

कैसी रही दिल्ली की हवा?

गौरतलब है कि शनिवार को शाम 6 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 131 यानी खराब श्रेणी में दर्ज किया गया. इसके अलावा अताते चलें कि AQI शून्य से 50 के बीच 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है.

इन राज्यों में बारिश की संभावना

इसके अलावा होली से पहले अगले कुछ दिनों में राजस्थान, पश्चिमी और मध्य भारत के बड़े हिस्से में गरज के साथ बौछारें पड़ने और ओलावृष्टि होने की संभावना है. उल्लेखनीय है कि देशभर में 7 और 8 मार्च को रंगों का त्योहार होली मनाया जाएगा. मौसम विभाग ने दो क्षेत्र में लगातार दो अतिरिक्त उष्णकटिबंधीय मौसम प्रणालियों के कारण शनिवार से बुधवार तक गरज और ओलावृष्टि की भविष्यवाणी की है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में शनिवार और रविवार को छिटपुट बारिश या बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है. इस अनुमान के मुताबिक सूचित किया है कि राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गुजरात में 4 मार्च से 8 मार्च तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

Adblock test (Why?)


क्या रविवार को होगी बारिश? IMD ने दिल्ली-NCR समेत प्रमुख शहरों के मौसम पर दिया अपडेट - Aaj Tak
Read More

बिल गेट्स ने PM मोदी से मुलाकात की: कहा- हेल्थ और डेवलपमेंट सेक्टर में भारत की ग्रोथ को लेकर पहले से ज्यादा... - Dainik Bhaskar

  • Hindi News
  • National
  • Narendra Modi Bill Gates Meeting Update | India Development, And Climate Change

नई दिल्ली8 घंटे पहले

अमेरिकी बिजनेसमैन बिल गेट्स ने शुक्रवार को भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

अमेरिकी बिजनेसमैन बिल गेट्स ने शुक्रवार को भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने हेल्थ, क्लाइमेट चेंज, G20 प्रेसिडेंसी समेत कई मुद्दों पर बातचीत की। इस मुलाकात के बारे में बिल गेट्स ने अपने ऑफिशियल ब्लॉग ‘गेट्सनोट्स’ में लिखते हुए भारत की तारीफ की।

उन्होंने लिखा कि मैं इस हफ्ते भारत में हूं। ऐसे समय में जब दुनिया कई चुनौतियों से घिरी है, भारत जैसी डायनामिक और क्रिएटिव जगह पर होना प्रेरणादायक है। भारत दुनिया को दिखा रहा है कि जब इनोवेशन में इन्वेस्ट किया जाता है तो क्या-क्या संभव हो सकता है। मैं हेल्थ, डेवलपमेंट और क्लाइमेट चेंज के सेक्टर में भारत की ग्रोथ को लेकर पहले से ज्यादा पॉजिटिव हूं। मैं उम्मीद करता हूं कि भारत इस ग्रोथ को जारी रखेगा और अपने इनोवेशन दुनिया के साथ शेयर करता रहेगा।

इस मुलाकात के बारे में बिल गेट्स ने अपने ऑफिशियल ब्लॉग ‘गेट्सनोट्स’ में लिखते हुए भारत की तारीफ की।

इस मुलाकात के बारे में बिल गेट्स ने अपने ऑफिशियल ब्लॉग ‘गेट्सनोट्स’ में लिखते हुए भारत की तारीफ की।

गेट्स ने भारतीय कोरोना वैक्सीन और हेल्थकेयर सिस्टम को सराहा
बिल गेट्स ने कहा कि प्रभावी, सुरक्षित और सस्ती कोरोना वैक्सीन बनाने की भारत की अद्भुत क्षमता सराहनीय है। इन वैक्सीन ने लाखों लोगों की जिंदगी बचाई और दुनियाभर में दूसरी बीमारियां फैलने से रोका। यह खुशी की बात है कि कुछ वैक्सीन बनाने में गेट्स फाउंडेशन भी भारत का सहयोग कर पाया।

उन्होंने लिखा, ‘भारत ने न सिर्फ जीवनरक्षक वैक्सीन बनाई, बल्कि उन्हें डिलीवर करने में भी बेहतरीन काम किया। भारत के पब्लिक हेल्थ सिस्टम ने Co-WIN नाम के ओपन सोर्स प्लेटफॉर्म के जरिए कोरोना वैक्सीन की 220 करोड़ डोज डिलीवर कीं। इस प्लेटफॉर्म के जरिए करोड़ों लोगों ने वैक्सीन लगवाने का अपॉइंटमेंट लिया और वैक्सीन लगने के बाद उन्हें डिजिटल सर्टिफिकेट भी मिला। पीएम मोदी का मानना है कि CO-WIN दुनिया के लिए एक उदाहरण है और मैं उनकी बात से सहमत हूं।’

बिल गेट्स लिखा कि भारत ने न सिर्फ जीवनरक्षक वैक्सीन बनाई, बल्कि उन्हें डिलीवर करने में भी बेहतरीन काम किया।

बिल गेट्स लिखा कि भारत ने न सिर्फ जीवनरक्षक वैक्सीन बनाई, बल्कि उन्हें डिलीवर करने में भी बेहतरीन काम किया।

डिजिटल पेमेंट्स से 30 करोड़ लोगों को मिले इमरजेंसी पेमेंट
गेट्स ने लिखा कि महामारी के दौरान भारत ने डिजिटल पेमेंट्स को अपनाया। 30 करोड़ लोगों को इमरजेंसी डिजिटल पेमेंट मिले। इनमें 20 करोड़ महिलाएं शामिल हैं। यह सिर्फ इसलिए मुमकिन हो पाया क्योंकि भारत ने आर्थिक समावेश को अपनी प्रायोरिटी बनाया और डिजिटल ID सिस्टम (आधार) और डिजिटल बैंकिंग के इनोवेटिव प्लेटफॉर्म्स में निवेश किया। इससे साबित होता है कि फाइनेंशियल इन्क्लूजन बेहतरीन इन्वेस्टमेंट है।

गेट्स ने लिखा कि महामारी के दौरान भारत ने डिजिटल पेमेंट्स को अपनाया। 30 करोड़ लोगों को इमरजेंसी डिजिटल पेमेंट मिले।

गेट्स ने लिखा कि महामारी के दौरान भारत ने डिजिटल पेमेंट्स को अपनाया। 30 करोड़ लोगों को इमरजेंसी डिजिटल पेमेंट मिले।

डिजिटल टेक्नोलॉजी की मदद से सरकारें बेहतर काम करती हैं
बिल गेट्स ने लिखा कि गति शक्ति प्रोग्राम इस बात का सटीक उदाहरण है कि डिजिटल टेक्नोलॉजी की मदद से सरकारें बेहतर तरीके से काम कर सकती हैं। यह प्रोग्राम रेल और रोड समेत 16 मंत्रालयों को डिजिटली जोड़ता है ताकि ये मंत्रालय इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के अपने प्लान को एक-साथ लेकर चल सकें और भारतीय साइंटिस्ट्स और इंजीनियर्स का काम तेजी से आगे बढ़ सके।

भारत के इनोवेशन दुनिया की मदद कर रहे हैं
गेट्स ने लिखा कि भारत की G20 प्रेसिडेंसी यह हाईलाइट करने का बेहतरीन मौका है कि कैसे देश में किए गए इनोवेशन दुनिया की मदद कर सकते हैं। भारत के सभी प्रयासों में उनकी मदद करना, खासतौर पर भारत की डिजिटल ID और पेमेंट सिस्टम को दूसरे देशों तक ले जाना गेट्स फाउंडेशन की प्राथमिकताओं में शामिल है।

ये खबरें भी पढ़ें...

बिल गेट्स ने भारत को भविष्य की उम्मीद बताया, बोले- बड़ी चुनौतियों से निपटने में सक्षम है यह देश

माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स ने अपनी इस भारत यात्रा से पहले एक ब्लॉग लिखा था। इस ब्लॉग में भी उन्होंने भारत की जमकर तारीफ की थी। गेट्स ने अपने ब्लॉग में लिखा कि एक देश के तौर पर भारत भविष्य की उम्मीद देता है। भारत ने साबित कर दिया है कि वह बड़ी चुनौतियों से एक बार में निपट सकता है। पूरी खबर यहां पढ़ें...

रतन टाटा और सचिन तेंदुलकर से मिले बिल गेट्स:चाइल्ड हेल्थकेयर, डायग्नॉस्टिक और न्यूट्रिशियन को लेकर बात की

माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स भारत के दौरे पर हैं। बुधवार को उन्होंने टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा और वर्तमान चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन से मुलाकात की। इससे पहले मंगलवार को गेट्स पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, RBI गवर्नर शक्ति कांत दास और महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा से भी मिले थे। पूरी खबर यहां पढ़ें...

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


बिल गेट्स ने PM मोदी से मुलाकात की: कहा- हेल्थ और डेवलपमेंट सेक्टर में भारत की ग्रोथ को लेकर पहले से ज्यादा... - Dainik Bhaskar
Read More

देश में फ्लू के केस बढ़े, कोविड जैसे लक्षणों के कारण खौफ में लोग, केंद्र ने जारी की एडवाइजरी: 10 बातें.. - NDTV India

देश में फ्लू के केस बढ़े, कोविड जैसे लक्षणों के कारण खौफ में लोग, केंद्र ने जारी की एडवाइजरी: 10 बातें..

प्रतीकात्‍मक फोटो

नई दिल्‍ली : भारत के कई हिस्सों में पिछले दो महीनों में लंबी बीमारी और लंबे समय तक खांसी के साथ Influenza के मामलों की संख्‍या में वृद्धि देखने में आई है. दो साल तक कोविड महामारी का सामना करने के बाद इन मामलों की संख्‍या में हुए इजाफे ने लोगों के बीच खौफ पैदा कर दिया है.

मामले से जुड़ी अहम जानकारियां :

  1. पूरे देश में बुखार और फ्लू के बड़ी संख्या में मामले सामने आए हैं. इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने कहा है कि यह Influenza A subtype H3N2 virus के कारण होता है.

  2. बता दें, H3N2 वायरस,  अन्य Subtype की तुलना में अस्पताल में भर्ती होने के अधिक मामलों का कारण बनता है. विशेषज्ञों के अनुसार, पिछले दो-तीन माह से पूरे भारत में इसके मामले सामने आए हैं. 

  3. आमतौर पर इसके लक्षणों में बुखार के साथ लगातार खांसी शामिल है. हाल के मामलों में, बहुत सारे पेशेंट्स ने लंबे समय तक ऐसे लक्षणों की शिकायत की है. 

  4. सिद्ध अस्पताल के डॉ अनुराग मेहरोत्रा ​​कहते हैं, "इनफेक्‍शन ठीक होने में समय ले रहा है. लक्षण (Symptoms) तीव्र हैं और  रोगी के ठीक होने के बाद भी लंबे समय तक यह लक्षण बने रहते हैं."

  5. विशेषज्ञों का कहना है कि H3N2 वायरस, अन्य इन्फ्लूएंजा Subtype की तुलना में अस्पताल में अधिक लोगों के भर्ती होने का कारण बनता है.

  6. क्लीनिकल ट्रायल विशेषज्ञ डॉ. अनीता रमेश कहती हैं कि इन्फ्लूएंजा का नया स्ट्रेन जानलेवा नहीं है. उन्‍होंने NDTV से कहा, "यह जानलेवा नहीं है. लेकिन मेरे कुछ मरीज़ों को सांस की समस्या के कारण अस्‍पताल में भर्ती होने की नौबत आई. इसके कुछ लक्षण कोविड जैसे ही हैं, लेकिन मेरे सभी मरीज़ों का टेस्ट निगेटिव आया है."

  7. ICMR ने लोगों को वायरस के संपर्क में आने से खुद को बचाने के लिए ' क्या करें और क्या न करें' के उपाय सुझाए है. 

  8. उधर, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने देशभर में खांसी, जुकाम और जी मचलाने के बढ़ते मामलों के बीच एंटीबायोटिक दवाओं के अंधाधुंध उपयोग के खिलाफ सलाह दी है.

  9. एसोसिएशन ने डॉक्टरों से केवल लक्षणात्‍मक उपचार (Symptomatic treatment) Prescribe करने को कहा है न कि एंटीबायोटिक्स.

  10. IMA ने एक बयान में कहा, "हमने पहले ही कोविड के दौरान Azithromycin और Ivermectin का व्यापक उपयोग देखा है. एंटीबायोटिक दवाओं को निर्धारित करने से पहले यह पता लगाना आवश्यक है कि इनफेक्‍शन जीवाणुगत (bacterial)है अथवा नहीं."

Featured Video Of The Day

दिल्ली के LG ने सरकारी टीचर्स को ट्रेनिंग के लिए फिनलैंड भेजने के प्रस्ताव को दी मंजूरी

Adblock test (Why?)


देश में फ्लू के केस बढ़े, कोविड जैसे लक्षणों के कारण खौफ में लोग, केंद्र ने जारी की एडवाइजरी: 10 बातें.. - NDTV India
Read More

Friday, March 3, 2023

Pawan Khera Bail: 'रद्द कर दें पवन खेड़ा की जमानत, पीएम मोदी के पिता का गलत नाम बताना साजिश', - ABP न्यूज़

Pawan Khera Bail: असम पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की अंतरिम जमानत रद्द करने की मांग की है. 23 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किए गए खेड़ा को असम ले जाने से पहले ही अंतरिम जमानत दे दी थी. असम पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल जवाब में कहा है कि खेड़ा से हिरासत में पूछताछ ज़रूरी है. इसी से पता चलेगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता का नाम जानबूझकर कर गलत बोलने की निम्नस्तरीय हरकत के पीछे किन लोगों का दिमाग था.

असम पुलिस ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट में खेड़ा की तरफ से माफी मांगना सिर्फ छलावा है. उन्हें वास्तव में कोई पछतावा नहीं है. खेड़ा ने माफी मांग कर सुप्रीम कोर्ट से राहत पाई, लेकिन उनकी पार्टी कांग्रेस अपने ट्वीट और सोशल मीडिया पोस्ट में पीएम के पिता का नाम जानबूझकर 'दामोदरदास' की जगह 'गौतमदास' लिखती रही. इससे साफ है कि खेड़ा की ज़ुबान गलती से नहीं फिसली थी, बल्कि उनकी पार्टी के लोग इस साज़िश में भागीदार हैं.

हलफनामे में क्या कहा गया?
हलफनामे में इस बात की भी आशंका जताई गई है कि पीएम पर इस तरह के व्यक्तिगत हमले के पीछे देश में असंतोष फैला कर शांति भंग करना और भारत को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बदनाम करना भी मकसद हो सकता है. सुप्रीम कोर्ट में आज समय की कमी के चलते पवन खेड़ा की याचिका पर सुनवाई टल गई. 17 मार्च को यह मामला सुना जाएगा. तब तक उन्हें मिली अंतरिम राहत जारी रहेगी.

'बचने की कोशिश कर रहे'
सुप्रीम कोर्ट को असम में दर्ज 1 एफआईआर और उत्तर प्रदेश में दर्ज 2 एफआईआर को एक जगह ट्रांसफर करने पर विचार करना है. मामले में यूपी पुलिस ने भी जवाब दाखिल किया है. यूपी पुलिस ने खेड़ा की याचिका रद्द करने की मांग की है. उसके हलफनामे में कहा गया है कि सीधे सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर पवन खेड़ा आपराधिक न्याय प्रणाली में तय व्यवस्था से बचने की कोशिश कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Pawan Khera Row: पवन खेड़ा ने बिना शर्त मांगी माफी! असम CM हिमंता बिस्वा सरमा का दावा

Adblock test (Why?)


Pawan Khera Bail: 'रद्द कर दें पवन खेड़ा की जमानत, पीएम मोदी के पिता का गलत नाम बताना साजिश', - ABP न्यूज़
Read More

Wednesday, March 1, 2023

ब्रिटिश विदेश मंत्री ने उठाया बीबीसी दफ्तरों पर आईटी सर्वे का मुद्दा जयशंकर ने दिया दो टूक जवाब.. - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

AgencyPublish Date: Wed, 01 Mar 2023 03:40 PM (IST)Updated Date: Wed, 01 Mar 2023 03:40 PM (IST)

नई दिल्ली, एजेंसी। ब्रिटेन के विदेश मंत्री जेम्स क्लेवरली ने बुधवार को अपने भारतीय समकक्ष एस जयशंकर के सामने ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कंपनी (बीबीसी) के दफ्तरों पर हुए आयकर विभाग (आईटी) के सर्वे का मुद्दा उठाया। इस दौरान जयशंकर ने ब्रिटिश विदेश मंत्री को सधा हुआ जवाब दिया है।

कानून और नियमों का पालन करें सभी संस्था

जयशंकर ने क्लेवरली से साफ तौर पर कहा कि भारत में काम करने वाले सभी संस्थाओं को कानूनों और नियमों का पूरी तरह से पालन करना चाहिए। क्लेवरली ने एजेंसी को बताया कि उन्होंने जयशंकर के सामने आईटी सर्वे का मुद्दा उठाया था।

भारत दौरे पर हैं क्लेवरली

बता दें कि जेम्स क्लेवरली जी-20 सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत आए हुए हैं। क्लेवरली और जयशंकर के बीच बुधवार सुबह द्विपक्षीय बैठक हुई। जयशंकर ने कहा कि हमारी पिछली चर्चा के बाद से हमारे संबंधों में हुई प्रगति की समीक्षा की। भारतीय विदेश मंत्री ने बताया कि विशेष रूप से यंग प्रोफेशनल स्कीम की शुरुआत की सराहना भी की।

तीन दिनों तक हुआ था आईटी सर्वे

गौरतलब है कि बीते महीने बीबीसी के मुंबई और दिल्ली स्थित दफ्तरों पर आईटी टीम ने तलाशी ली थी। तीन दिनों तक चले सर्वे में पता चला कि भारत में अपने संचालन के अनुरूप बीबीसी ने अपनी आय व लाभ का खुलासा नहीं किया। जांच में पता चला कि बीबीसी ने टैक्स का ठीक तरीके से भुगतान नहीं हुआ था। इस दौरान आईटी टीम ने कर्मचारियों के बयान लिए और सबूत इकट्ठा किए।

विवादित डॉक्युमेंट्री को लेकर चर्चा में रहा बीबीसी

हाल ही में बीबीसी अपनी विवादित डॉक्युमेंट्री को लेकर चर्चा में रहा था। ये डॉक्युमेंट्री 2002 गुजरात दंगों पर आधारित थी। केंद्र सरकार ने इस डॉक्युमेंट्री की स्क्रीनिंग पर प्रतिबंध लगा दिया है। कई विपक्षी दलों ने सरकार के इस फैसले की आलोचना भी की है।

Edited By: Manish Negi

Adblock test (Why?)


ब्रिटिश विदेश मंत्री ने उठाया बीबीसी दफ्तरों पर आईटी सर्वे का मुद्दा जयशंकर ने दिया दो टूक जवाब.. - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Read More

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...