Rechercher dans ce blog

Friday, February 17, 2023

ईरान के विदेश मंत्री ने भारत दौरा रद्द किया, प्रोटेस्ट वीडियो को लेकर तेहरान ने जताई नाराजगी : रिपोर्ट - NDTV India

ईरान के विदेश मंत्री ने भारत दौरा रद्द किया, प्रोटेस्ट वीडियो को लेकर तेहरान ने जताई नाराजगी : रिपोर्ट

ईरान के विदेश मंत्री को अगले माह एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भारत आना था

नई दिल्‍ली :

ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर-अब्दुल्लाहियान (Hossein Amir-Abdollahian) ने सरकार विरोधी प्रदर्शनों में ईरानी महिलाओं को अपने बाल काटते हुए दिखाए जाने वाले वीडियो को लेकर कथित तौर पर भारत की अपनी यात्रा रद्द कर दी है. ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन द्वारा विदेश मंत्रालय के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम  'रायसीना डायलॉग' में शामिल होने के लिए  ईरान के विदेश मंत्री को अगले माह भारत आना था. इंडियन एक्‍सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान ने आयोजकों से कहा है कि उनके मंत्री कार्यक्रम में हिस्‍सा नहीं लेंगे.   

यह भी पढ़ें

रिपोर्ट के अनुसार,तेहरान, कार्यक्रम 'रायसीना डायलॉग' के प्रमोशनल वीडियो से नाराज था जिसमें ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी की एक फोटो  के साथ ईरानी महिलाओं के बाल काटने का एक शॉट भी शामिल था.  'रायसीना डायलॉग' के 2023 के संस्‍करण का ऐलान करते हुए इस वीडियो को करीब एक माह पहले डाला गया था. इंडियन एक्सप्रेस ने सूत्रों के हवाले से बताया कि ईरानी दूतावास इस मामले में ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन (ORF) और विदेश मंत्रालय के पास पहुंचा और प्रदर्शनकारियों के साथ उनके राष्ट्रपति की तस्वीर पर आपत्ति जताई.अखबार के अनुसार, उन्होंने कथित तौर पर आयोजकों से वीडियो के इस हिस्से को हटाने के लिए कहा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

गौरतलब है कि पिछले साल सितंबर में एक युवा महिला, महसा अमीनी की हिरासत में मौत के बाद ईरान में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे. महिला को ऐसी पोशाक पहने के लिए गिरफ्तार कियार गया था जिसे अधिकारियों ने "अनुचित पोशाक" बताया था. ईरान ने इन आरोपों का खंडन किया था कि हिरासत में पीटे जाने के कारण अमीनी की मौत हुई. उसने दावा किया था कि इस महिला की मौत बीमारी के कारण हुई. 

ये भी पढ़ें- 

Featured Video Of The Day

ऑस्ट्रेलिया ने 146 साल बाद लिया ऐसा फैसला, जानकर हर कोई रह गया हैरान

Adblock test (Why?)


ईरान के विदेश मंत्री ने भारत दौरा रद्द किया, प्रोटेस्ट वीडियो को लेकर तेहरान ने जताई नाराजगी : रिपोर्ट - NDTV India
Read More

Karnataka Budget में राम मंदिर निर्माण की घोषणा किसानों को तोहफा; कान में फूल लगाकर सदन पहुंचे सिद्धारमैया.. - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Jagran NewsPublish Date: Fri, 17 Feb 2023 12:14 PM (IST)Updated Date: Fri, 17 Feb 2023 12:14 PM (IST)

बेंगलुरु, ऑनलाइन डेस्क। कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने सदन में वित्त वर्ष 2023-24 का बजट पेश किया। उन्होंने इस साल बजट में कई अहम घोषणाएं की है। सदन में कुछ देर तक तक पक्ष और विपक्ष में जुबानी जंग चली और फिर सीएम ने बजट पेश करना शुरू किया। हालांकि, इस बीच सदन में एक अलग चीज देखने को मिली, दरअसल, विपक्ष के नेता सिद्धारमैया इस दौरान कान में फूल लगाकर बैठे रहे, जिसका सदन में काफी विरोध किया गया।

कान में गेंदे का फूल लगाकर विधानसभा पहुंचे सिद्धारमैया

आज सदन में बजट पेश किया जा रहा था, इस दौरान विपक्ष के नेता सिद्धारमैया अपने कान में गेंदे का फूल लगाकर कर्नाटक विधानसभा में आए। दरअसल, इसके जरिए विपक्ष कहना चाह रहा है कि बजट का मतलब राज्य के लोगों को धोखा देना है। हालांकि, सत्ता पक्ष की ओर से इस हरकत का विरोध किया गया। वहीं, विपक्ष का कहना है कि जब आपने पिछले बजट के वादों को पूरा नहीं किया है, तो हम कैसे उम्मीद कर सकते हैं कि आप इन वादों को पूरा करेंगे। साथ ही विपक्ष का कहना है कि भाजपा ने 2018 चुनाव के दौरान पेश किए गए घोषणा पत्र के वादों को भी पूरा नहीं किया है।

बनेगा विशाल राम मंदिर

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने इस साल प्रस्तावित विधानसभा चुनाव से पहले बजट पेश करते हुए एक बड़ी घोषणा की है। दरअसल, सीएम ने सदन में कहा है कि रामनगर में राम मंदिर का निर्माण किया जाएगा।कर्नाटक में राम मंदिर के वादे को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि वह कर्नाटक में राम मंदिर का निर्माण कराएंगे।

हालांकि, इस घोषणा को हर किसी ने आगामी चुनाव से जोड़कर देखा है, सभी का मानना है कि इससे आगामी चुनाव पर काफी असर पड़ेगा। वहीं, जानकारी के मुताबिक, राम मंदिर की अगुवाई उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ करने वाले हैं।

किसानों की लोन की राशि हुई 5 लाख रुपये

इस साल का बजट पेश करते हुए सीएम बोम्मई ने कहा, "किसानों को शून्य ब्याज दर पर ऋण दिया जाएगा। अबतक किसानों को 3 लाख रुपये का लोन दिया जाता था, लेकिन अब लोन की राशि बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी गई है। इसके साथ ही, फसलों के संरक्षण और भंडारण के लिए 175 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि अगले वित्तीय वर्ष में 30 लाख से अधिक किसानों को 25,000 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया जाएगा।

महिलाओं के लिए शुरू हुई श्रम शक्ति योजना

मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बजट में महिलाओं के लिए श्रम शक्ति स्कीम की शुरुआत करने की घोषणा की है। इस स्कीम के तहत, भूमिहीन खेतिहर महिला मजदूरों को प्रत्येक माह 500 रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी। वहीं, बजट में छात्रों के लिए भी घोषणाएं की गई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि छात्राओं को मुफ्त बस पास जारी किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: भिवानी कंकाल कांड: मृतक जुनैद के खिलाफ दर्ज थे गौ तस्करी से जुड़े पांच मामले, ओवैसी ने गहलोत सरकार को घेरा

सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र राजनीतिक संकट मामले को बड़ी बेंच को भेजने से किया इनकार, 21 फरवरी को अगली सुनवाई

Edited By: Shalini Kumari

जागरण फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

Adblock test (Why?)


Karnataka Budget में राम मंदिर निर्माण की घोषणा किसानों को तोहफा; कान में फूल लगाकर सदन पहुंचे सिद्धारमैया.. - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Read More

Thursday, February 16, 2023

मुंबई नहीं ये है सबसे ट्रैफिक वाला शहर10km तय करने में लगते हैं आधे घंटे दुनियाभर में मिला दूसरा स्थान.. - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Sonali SinghPublish Date: Thu, 16 Feb 2023 07:12 PM (IST)Updated Date: Thu, 16 Feb 2023 07:28 PM (IST)

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। अगर आपको लगता है कि मुंबई भारत के सबसे ज्यादा ट्रैफिक वाले शहरों में से एक है, तो आप बिल्कुल गलत हैं। डच स्थान प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ टॉम-टॉम द्वारा प्रकाशित ट्रैफिक इंडेक्स के अनुसार, सिटी सेंटर (BBMP Area) श्रेणी में 2022 के दौरान बेंगलुरु (Bengaluru) को दुनिया के दूसरे सबसे ट्रैफिक वाले शहर का दर्जा दिया गया है।

यहां 10 किमी की दूरी को तय करने में आधे घंटे का समय लग जाता है। वहीं, हेवी ट्रैफिक वाले शहरों में पहला स्थान लंदन को दिया गया है।

रिपोर्ट में हुआ खुलासा

स्थान प्रौद्योगिकी कंपनी टॉम टॉम के अनुसार, भारत का सिलिकॉन शहर कहा जाने वाला बेंगलुरु दुनिया के सबसे अधिक ट्रैफिक वाले शहरों में शामिल है और यह दुनियाभर में शहरी भीड़ के आधार पर दूसरे नंबर पर आता है। यह रैंक दुनिया भर के शहरों को उनके औसत यात्रा समय के आधार पर दिया जाता है।

2022 में बेंगलुरु शहर में 10 किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए लगभग 29 मिनट और 10 सेकंड का समय लगा, जबकि लंदन ने इतनी ही दूरी तय करने में 36 मिनट 20 सेकंड का समय दर्ज किया है।

लगातार बढ़ रही है भीड़

आंकड़ों के अनुसार, बेंगलुरु में लगातार भीड़ बढ़ रही है। 2019 में शहर को दुनिया में सबसे अधिक ट्रैफिक वाले शहर का दर्जा दिया गया था। 2021 में बेंगलुरु में यात्रा का समय 40 सेकंड बढ़ गया। 2022 में बेंगलुरु से यात्रा करने का सबसे खराब दिन 15 अक्टूबर था, जब 10 किलोमीटर ड्राइव करने में 33 मिनट और 50 सेकंड का समय लगा था ।

शहर ने 2022 में कुल 1,009 किलोग्राम कार्बन डाइऑक्साइड का भी उत्सर्जन किया, जिसमें से 275 किलोग्राम सिर्फ 10 किमी की ट्रैफिक की वजह से हुआ। इस तरह इस शहर में लगातार प्रदूषण का स्तर भी बढ़ रहा है। ट्रैफिक को देखते हुए शहर की सिग्नलिंग और आउटगोइंग ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार किया जा रहा है।

भारत के ये शहर हैं लिस्ट में शामिल

टॉम टॉम के सबसे ट्रैफिक वाले शहरों की लिस्ट में भारत के सबसे अधिक ट्रैफिक वाले शहरों में बेंगलुरु सबसे ऊपर है। इसके बाद पुणे (6वें स्थान पर), नई दिल्ली (34) और मुंबई (47) का स्थान है।

ये भी पढ़ें-

Bank Account हो गया है बंद और नहीं निकाल पा रहे पैसा, जान लीजिए ये तरीका; आसानी से मिल जाएगी पूरी रकम

ITR Form: 1 अप्रैल से आ रहे हैं नए इनकम टैक्स रिटर्न फॉर्म, करदाता ऐसे उठा सकते हैं फायदा

 

Edited By: Sonali Singh

जागरण फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

Adblock test (Why?)


मुंबई नहीं ये है सबसे ट्रैफिक वाला शहर10km तय करने में लगते हैं आधे घंटे दुनियाभर में मिला दूसरा स्थान.. - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Read More

Youtube की लीडरशिप में बड़ा बदलाव, भारतीय मूल के Neal Mohan बने नए CEO - Aaj Tak

वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब के लीडरशिप में बड़ा बदलाव हुआ है.  यूट्यूब की सीईओ Susan Wojcicki ने अपने पद से इस्तीफा दिया है. भारतीय मूल के नील मोहन Susan Wojcicki का स्थान लेंगे. नील मोहन अभी यूट्यूब के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर हैं.  Susan Wojcicki ने एक पत्र लिखकर अपने इस्तीफे का ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि वे अपने जीवन का एक नया अध्याय शुरू करने जा रही है. वे अपनी फैमिली, हेल्थ और पर्सनल प्रोजेक्ट को लेकर नया काम शुरू करेंगी. 

पिछले नौ साल से अल्फाबेट के वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब में लीड रोल पर काम कर रही थी. बता दें कि सुसान वोजिकी यूट्यूब की पैरेंट कंपनी गूगल के साथ शुरुआती दिनों से जुड़ी हुई हैं. ये तब की बात है जब गूगल के दो संस्थापक कैलिफोर्निया के एक गैरेज में सर्च इंजन बनाने के लिए काम कर रहे थे. बाद में वो गूगल की 16वीं स्टाफ बनी थीं और वे कंपनी में 25 सालों से जुड़ी हुई हैं.  

 

नील मोहन को बधाई देते हुए सुसान वोजिकी ने कहा कि हम शॉर्ट्स, स्ट्रीमिंग और सब्सक्रिप्शन में जो कर रहे हैं वो शानदार है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के वादों के साथ, YouTube के सबसे रोमांचक अवसर आगे हैं, और नील हमारा नेतृत्व करने के लिए सही व्यक्ति हैं. 

सुसान ने कहा कि नील मोहन एक शानदार लीडर हैं और वे इस बात को किसी से भी ज्यादा अच्छे तरीके से समझते हैं कि इस प्लेटफॉर्म को अभी और भविष्य में क्या चाहिए. सुसान ने कहा कि वे ट्रांजिशन पीरियड के दौरान कंपनी में बनी रहेंगी और नील मोहन को मदद करती रहेंगी. सुसान अभी गूगल और अल्फाबेट में बतौर सलाहकार काम करेंगी. उन्होंने कहा कि उन्हें आज भी यूट्यूब को लेकर उतना ही भरोसा है जितना कि उन्हें 9 साल पहले था. यूट्यूब के सर्वोत्तम दिन अभी आने वाले हैं.  

Adblock test (Why?)


Youtube की लीडरशिप में बड़ा बदलाव, भारतीय मूल के Neal Mohan बने नए CEO - Aaj Tak
Read More

Wednesday, February 15, 2023

Tripura Assembly Election: क्या Left-Congress का साथ करेगा काम? | Badi Khabar - NDTV India

[unable to retrieve full-text content]

  1. Tripura Assembly Election: क्या Left-Congress का साथ करेगा काम? | Badi Khabar  NDTV India
  2. 60 सीटें, 259 उम्मीदवार और 28 लाख वोटर, त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव आज  Aaj Tak
  3. Tripura Elections 2023 : त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में तीन तरफ से घिरी भाजपा, जानिए क्या हैं समीकरण  Jansatta
  4. Tripura Assembly Election 2023: त्रिपुरा असेंबली के लिए आज डाले जाएंगे वोट, क्या राज्य में फिर चलने वाला है...  Zee News Hindi
  5. Google समाचार पर पूरी खबर देखें

Tripura Assembly Election: क्या Left-Congress का साथ करेगा काम? | Badi Khabar - NDTV India
Read More

टीपू सुल्तान के समर्थकों को जिंदा नहीं रहना चाहिए: कर्नाटक के बीजेपी चीफ के बयान पर विवाद - NDTV India

[unable to retrieve full-text content]

  1. टीपू सुल्तान के समर्थकों को जिंदा नहीं रहना चाहिए: कर्नाटक के बीजेपी चीफ के बयान पर विवाद  NDTV India
  2. Tipu Sultan Row: 'टीपू सुल्तान के अनुयायियों को जिंदा नहीं रहना चाहिए', कर्नाटक बीजेपी प्रमुख  ABP न्यूज़
  3. टीपू सुल्तान के समर्थकों जंगलों में खदेड़ देना चाहिए... कर्नाटक के BJP चीफ के बयान पर विवाद  Aaj Tak
  4. कर्नाटकः भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान, बोले- टीपू समर्थक नहीं, राम भजन गाने वाले यहां रहेंगे  अमर उजाला
  5. Google समाचार पर पूरी खबर देखें

टीपू सुल्तान के समर्थकों को जिंदा नहीं रहना चाहिए: कर्नाटक के बीजेपी चीफ के बयान पर विवाद - NDTV India
Read More

Tuesday, February 14, 2023

एयर इंडिया-बोइंग के 'ऐतिहासिक' करार के बाद पीएम मोदी और जो बाइडेन ने फोन पर की बात.. - NDTV India

[unable to retrieve full-text content]

  1. एयर इंडिया-बोइंग के 'ऐतिहासिक' करार के बाद पीएम मोदी और जो बाइडेन ने फोन पर की बात..  NDTV India
  2. Breaking News: पीएम मोदी ने जो बाइडन से फोन पर की बात  प्रभात खबर - Prabhat Khabar
  3. मोदी ने बाइडन से की फोन पर बात, एयर इंडिया और बोइंग समझौते को मिला नया मुकाम...  India TV Hindi
  4. India-US Deal: पीएम मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से फोन पर की बात, एयर इंडिया-बोइंग  ABP न्यूज़
  5. Google समाचार पर पूरी खबर देखें

एयर इंडिया-बोइंग के 'ऐतिहासिक' करार के बाद पीएम मोदी और जो बाइडेन ने फोन पर की बात.. - NDTV India
Read More

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...