Rechercher dans ce blog

Tuesday, March 21, 2023

Parliament Budget Session Live: धनखड़ ने बुलाई फ्लोर लीडर्स की बैठक, दोनों सदनों की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित - Aaj Tak

संसद के चालू बजट सत्र के दूसरे चरण का आज सातवां दिन है. पिछले छह दिन की कार्यवाही राहुल गांधी के लंदन वाले बयान पर हंगामे की भेंट चढ़ चुकी है. लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने गतिरोध दूर करने के लिए अलग-अलग दलों के नेताओं के साथ बैठक की थी. क्या स्पीकर बिरला की बैठक के बाद संसद में जारी गतिरोध दूर हो पाएगा?

2:22 PM (5 मिनट पहले)

लोकसभा से हंगामे के बीच जम्मू कश्मीर की अनुदान मांगें, विधेयक भी पारित

Posted by :- Bikesh Tiwari

लोकसभा में हंगामे के बीच आसन की ओर से दो विधेयक और जम्मू कश्मीर को लेकर अनुदान मांगें पारित कर दी गईं. बिना चर्चा के जम्मू कश्मीर की अनुदान मांगों से संबंधित विधेयक पारित कर दिया गया. इस दौरान लोकसभा में विपक्ष की ओर से लगातार अडानी मोदी हाय-हाय, देश को लूटना बंद करो जैसे नारे वेल में आकर लगाए जाते रहे. विपक्ष की नारेबाजी के बीच आसन की ओर से बिना चर्चा आसन की ओर से वोटिंग कराकर कुछ मिनट में कई विधेयक पारित किए गए.

2:16 PM (11 मिनट पहले)

हंगामे के बीच जम्मू कश्मीर की अनुदान मांगे लोकसभा से पारित

Posted by :- Bikesh Tiwari

लोकसभा में हंगामे और अडानी मुद्दे पर जेपीसी की मांग को लेकर विपक्ष की नारेबाजी के बीच जम्मू कश्मीर की अनुदान मांगें पारित कर दी गईं. आसन की ओर से वित्त वर्ष 2022-23 के लिए अनुदान मांगों और वित्त वर्ष 2022-23 के लिए अनुदानों की अनुपूरक राशियों के प्रस्ताव पर वोटिंग कराकर इन्हें पारित करा दिया गया.

2:13 PM (13 मिनट पहले)

लोकसभा में जम्मू कश्मीर के बजट पर चर्चा, विपक्ष की नारेबाजी

Posted by :- Bikesh Tiwari

लोकसभा में हंगामे के बीच कार्यवाही जारी है. सदन में जम्मू कश्मीर के बजट पर चर्चा हो रही है. वहीं, विपक्षल के सांसद वेल में आकर नारेबाजी कर रहे हैं. विपक्ष की ओर से अडानी मुद्दे पर जेपीसी गठित करने की मांग को लेकर नारेबाजी की जा रही है.

2:12 PM (15 मिनट पहले)

राज्यसभा की कार्यवाही 23 मार्च की सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित

Posted by :- Bikesh Tiwari

राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही स्थगित हो गई है. हंगामे के कारण सभापति जगदीप धनखड़ ने राज्यसभा की कार्यवाही 23 मार्च की सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी. सदन की कार्यवाही स्थगित होने से पहले राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने साफ कहा कि राहुल गांधी जो इस सदन के सदस्य नहीं हैं,  उनके माफी मांगने का सवाल ही नहीं.

2:09 PM (17 मिनट पहले)

राज्यसभा में उद्यमशीलता मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा शुरू

Posted by :- Bikesh Tiwari

राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने सदन की कार्यवाही शुरू कराते हुए उद्यमशीलता मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा शुरू कराने के लिए कहा. सभापति के इतना कहते ही सदन में हंगामा हो गया.

2:06 PM (21 मिनट पहले)

लोकसभा में कार्यवाही जारी

Posted by :- Bikesh Tiwari

लोकसभा में कार्यवाही जारी है. आसन की ओर से कार्यवाही शुरू करते हुए सदस्यों से अपने नाम के आगे अंकित पत्र प्रस्तुत करने के लिए कहा. लोकसभा के सदस्य अपने नाम के आगे अंकित प्रपत्र सदन पटल पर रख रहे हैं. 

2:01 PM (25 मिनट पहले)

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू

Posted by :- Bikesh Tiwari

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू हो गई है. लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही आसन की ओर से ये जानकारी दी गई कि स्थगन प्रस्ताव के किसी भी नोटिस को स्पीकर ने अनुमति नहीं दी है.

2:00 PM (27 मिनट पहले)

लोकसभा स्पीकर, राज्यसभा के सभापति ने की फ्लोर लीडर्स के साथ बैठक

Posted by :- Bikesh Tiwari

लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने संसद में जारी गतिरोध दूर करने के लिए सभी दलों के फ्लोर लीडर्स के साथ बैठक कर चर्चा की है. दोनों सदनों की कार्यवाही अब शुरू होने वाली है. देखना होगा कि स्पीकर और सभापति की ये पहल कितना रंग लाती है.

11:23 AM (3 घंटे पहले)

राज्यसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

Posted by :- Bikesh Tiwari

राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित हो गई है. हंगामे और नारेबाजी के बीच सभापति जगदीप धनखड़ ने सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी.

11:18 AM (3 घंटे पहले)

 राज्यसभा में हंगामा शुरू

Posted by :- Bikesh Tiwari

सभापति जगदीप धनखड़ की ओर से स्थगन प्रस्ताव की नोटिस खारिज किए जाने के बाद राज्यसभा में हंगामा हो गया. हंगामा और नारेबाजी के बीच सभापति धनखड़ ने सभी फ्लोर लीडर्स को 11 बजकर 30 मिनट पर अपने कक्ष में आने के लिए कहा और सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी.

11:16 AM (3 घंटे पहले)

राज्यसभा में स्थगन प्रस्ताव के 11 नोटिस

Posted by :- Bikesh Tiwari

राज्यसभा में सभापति जगदीप धनखड़ ने नियम 267 के तहत चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव के 11 नोटिस मिलने की जानकारी दी. इसमें संजय सिंह का नोटिस भी शामिल है. ये सभी नोटिस अडानी ग्रुप से जुड़े मुद्दे, हिंडनबर्ग रिपोर्ट और जेपीसी गठित करने में सरकार की विफलता को लेकर थीं. सभापति ने इनमें से किसी भी नोटिस को अनुमति देने से इनकार कर दिया.

11:14 AM (3 घंटे पहले)

राज्यसभा में पेश हुईं कई रिपोर्ट्स

Posted by :- Bikesh Tiwari

राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही सभापति ने सदस्यों से अपने नाम के आगे दर्ज रिपोर्ट्स सदन पटल पर रखने के लिए कहा. इसके बाद डॉक्टर सुधांशु त्रिवेदी, जया बच्चन समेत अन्य सांसदों ने अपने नाम के आगे अंकित रिपोर्ट्स सदन पटल पर प्रस्तुत किया.

11:12 AM (3 घंटे पहले)

राज्यसभा में मनोनित सदस्य रामसकल को दी गई जन्मदिन की बधाई

Posted by :- Bikesh Tiwari

राज्यसभा की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई, सभापति जगदीप धनखड़ ने सदन के सदस्य रामसकल को जन्मदिन की बधाई दी. रामसकल राज्यसभा के मनोनित सदस्य हैं.

11:11 AM (3 घंटे पहले)

स्पीकर ने याद दिलाई एक दिन पहले की बैठक

Posted by :- Bikesh Tiwari

स्पीकर ओम बिरला ने हंगामा कर रहे सांसदों को एक दिन पहले हुई बैठक याद दिलाई. उन्होंने कहा कि हमने कल भी सभी दलों के नेताओं के साथ बैठक की थी. हमने कहा था कि सदन चलने दें, हम सबको नियमों के मुताबिक अपनी बात रखने का मौका देंगे. स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि हम सबको बोलने का मौका देंगे. इसके बाद भी हंगामा जारी रहा जिसके बाद स्पीकर ने सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी.

11:08 AM (3 घंटे पहले)

लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

Posted by :- Bikesh Tiwari

लोकसभा में कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष के सदस्य वेल में आ गए और नारेबाजी करने लगे. स्पीकर ओम बिरला ने हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी.

11:02 AM (3 घंटे पहले)

लोकसभा में कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा

Posted by :- Bikesh Tiwari

लोकसभा में कार्यवाही शुरू होते ही नारेबाजी भी शुरू हो गई है. विपक्ष के सदस्य जेपीसी की मांग को लेकर वेल में आकर नारेबाजी कर रहे हैं.

11:01 AM (3 घंटे पहले)

संसद में आज की कार्यवाही का क्या है एजेंडा

Posted by :- Bikesh Tiwari

लोकसभा में आज जम्मू कश्मीर के बजट पर सामान्य चर्चा होगी. लोकसभा में आज रेल, ग्रामीण विकास और पंचायतीराज मंत्रालय के अनुदानों की मांगों पर चर्चा होनी है. राज्यसभा में आज कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय पर चर्चा आगे बढ़ाई जानी है.

10:55 AM (3 घंटे पहले)

ओम बिरला ने अमित शाह और अन्य नेताओं के साथ की थी बैठक

Posted by :- Bikesh Tiwari

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने गृह मंत्री अमित शाह और अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ बैठक की थी. अमित शाह के साथ स्पीकर बिरला की बैठक आधे घंटे से अधिक चली थी. स्पीकर ओम बिरला ने सभी नेताओ के साथ बैठक में संसद में जारी गतिरोध दूर करने को लेकर चर्चा की थी. आज देखना होगा कि स्पीकर ओम बिरला की ये पहल क्या रंग दिखाती है. 

10:53 AM (3 घंटे पहले)

बजट सत्र के दूसरे चरण का आज सातवां दिन

Posted by :- Bikesh Tiwari

संसद के चालू बजट सत्र के दूसरे चरण का आज सातवां दिन है. बजट सत्र के दूसरे चरण की शुरुआत 13 मार्च, दिन सोमवार को हुई थी. पहले हफ्ते में पांचो दिन, संसद की कार्यवाही राहुल गांधी के लंदन वाले बयान पर हंगामे की भेंट चढ़ गई. एक दिन पहले भी हंगामे के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी थी. संसद के चालू बजट सत्र के दूसरे चरण में अब तक सभी छह दिन की कार्यवाही हंगामे की भेंट चढ़ चुकी है. 

Adblock test (Why?)


Parliament Budget Session Live: धनखड़ ने बुलाई फ्लोर लीडर्स की बैठक, दोनों सदनों की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित - Aaj Tak
Read More

Monday, March 20, 2023

'प्लीज दिल्ली का बजट मत रोकिए', CM केजरीवाल ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी - Aaj Tak

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि केंद्र ने आज विधानसभा में पेश होने वाले दिल्ली सरकार के बजट पर रोक लगा दी है. वहीं, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा है कि प्लीज बजट मत रोकिए. आप हम दिल्ली वालों से क्यों नाराज हैं? देश के 75 साल के इतिहास में पहली बार किसी राज्य का बजट रोका गया हैं. अरविंद केजरीवाल ने चिट्ठी में लिखा कि दिल्ली वाले आपसे हाथ जोड़कर प्रार्थना कर रहे हैं कि हमारा बजट पास कर दीजिए. 

 वहीं, गृह मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि गृह मंत्रालय ने AAP सरकार से स्पष्टीकरण मांगा है और पूछा है कि बजट प्रस्ताव में विज्ञापन के लिए ज्यादा राशि क्यों आवंटित की गई है. वहीं,  AAP सरकार ने कहा है कि गृह मंत्रालय झूठ बोल रहा है. सूत्रों के मुताबिक गृह मंत्रालय का कहना है कि बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर और अन्य विकास कार्यों के लिए अपेक्षाकृत कम राशि का प्रावधान किया गया है. साथ ही दिल्ली सरकार से स्पष्टीकरण मांगा है कि इंफ्रास्ट्रक्चर से ज्यादा विज्ञापनों पर खर्च क्यों किया जाता है. जब तक दिल्ली सरकार इस पर स्पष्टीकरण नहीं देती, तब तक गृह मंत्रालय की तरफ से अनुमोदन को पेंडिंग में रखा गया है.

क्या बोले दिल्ली के वित्त मंत्री कैलाश गहलोत?

उधर, दिल्ली के वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि भारत के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली सरकार को बजट पेश करने से रोक दिया है. गहलोत ने आरोप लगाया कि यह सब जानबूझकर किया जा रहा है. गहलोत ने कहा कि केंद्र सरकार ने 17 मार्च को मुख्य सचिव को पत्र लिखकर बजट पर चिंता जताते हुए मंजूरी देने से इनकार कर दिया था. 

दिल्ली सरकार ने कहा- झूठ बोल रहा गृह मंत्रालय

दिल्ली सरकार की तरफ से बड़ा दावा किया गया है. AAP सरकार ने कहा कि गृह मंत्रालय झूठ बोल रहा है. कुल 78800 करोड़ का बजट है. इसमें 22000 करोड़ इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च होंगे. विज्ञापन पर सिर्फ 550 करोड़ खर्च होंगे. पिछले साल भी विज्ञापन का बजट इतना ही था. विज्ञापन के बजट में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है.

गृह मंत्रालय ने जताई थी आपत्ति

एलजी वीके सक्सेना ने 9 मार्च को कुछ टिप्पणियों के साथ 2023-2024 के वार्षिक वित्तीय विवरण को मंजूरी दी और फाइल मुख्यमंत्री को भेज दी थी. उसके बाद दिल्ली सरकार ने गृह मंत्रालय को एक पत्र भेजा और नियम के तहत राष्ट्रपति की स्वीकृति मांगी. इस पर गृह मंत्रालय ने 17 मार्च को दिल्ली सरकार को अपनी टिप्पणियों से अवगत कराया. 

ये भी देखें

Adblock test (Why?)


'प्लीज दिल्ली का बजट मत रोकिए', CM केजरीवाल ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी - Aaj Tak
Read More

गोल गप्पे, लस्सी और आम पन्ना… जापानी प्रधानमंत्री ने चखा चटपटे इंडियन फूड आइटम का स्वाद, खाने के बाद ऐसा था रिएक्शन - Jansatta

[unable to retrieve full-text content]

  1. गोल गप्पे, लस्सी और आम पन्ना… जापानी प्रधानमंत्री ने चखा चटपटे इंडियन फूड आइटम का स्वाद, खाने के बाद ऐसा था रिएक्शन  Jansatta
  2. जापान के PM के साथ मोदी ने लस्सी बनाई: किशिदा के साथ दिल्ली में गोलगप्पे भी खाए; मोदी को G7 समिट का न्योता ...  Dainik Bhaskar
  3. गोलगप्पे खाए, लस्सी बनाई और भारतीय व्यंजनों का लिया स्वाद, दिल्ली में मोदी और जापान के PM में दिखी बॉन्डिंग  Aaj Tak
  4. Video: दिल्ली के बुद्ध जयंती पार्क में जापान के पीएम के साथ पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी,  ABP न्यूज़
  5. Google समाचार पर पूरी खबर देखें

गोल गप्पे, लस्सी और आम पन्ना… जापानी प्रधानमंत्री ने चखा चटपटे इंडियन फूड आइटम का स्वाद, खाने के बाद ऐसा था रिएक्शन - Jansatta
Read More

दिल्ली-NCR में जोरदार बारिश, जानें अगले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल - Aaj Tak

दिल्ली-NCR में सोमवार शाम जोरदार बारिश हुई. दिल्ली के कुछ इलाकों में तो तेज बारिश के चलते लोगों को जाम का भी सामना करना पड़ा. राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में बारिश से मौसम में भी हल्की ठंड महसूस की जा रही है. मौसम विभाग ने पहले ही दिल्ली-एनसीआर में बारिश का अनुमान जताया था. IMD ने कहा था कि दिल्ली-NCR में अगले 2-3 दिन मौसम सुहाना बना रहेगा. राष्ट्रीय राजधानी में शाम तक बारिश के साथ ओले पड़ने का भी अंदेशा जताया गया था. 

मौसम विभाग के मुताबिक, एक और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस यानी पश्चिमी विक्षोभ मैदानी इलाकों का रुख कर रहा है. इसके चलते बुधवार के बाद दिल्ली में एक बार फिर बारिश के नए स्पेल की शुरुआत हो सकती है. मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत उत्तर भारत के कुछ राज्यों में अगले दो दिन भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना जताई है. एक तरफ जहां फरवरी के आखिरी सप्ताह से ही तापमान में बढ़ोतरी के साथ गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया था वहीं, अब आधा मार्च बीतने के साथ मौसम के करवट लेने से उत्तर भारत में गुलाबी ठंड की वापसी हुई है.

ओलावृष्टि की भी संभावना

IMD द्वारा 21 मार्च तक तेज हवा चलने की आशंका भी जाहिर की गई है. वहीं, कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी देखी जा सकती है. वहीं, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु समेत कई राज्यों में गरज एवं आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट है.

तापमान में होगी गिरावट

मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान अधिकतम तापमान में सामान्य से 10 डिग्री नीचे जा सकता है. वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते मैदानी इलाकों के साथ-साथ पहाड़ी इलाकों में भी बारिश अपना असर दिखाने वाली है. दिल्ली के कुछ हिस्सों में रविवार को ओलावृष्टि हुई. इसके चलते अधिकतम तापमान में औसत से 3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई और यह 28 डिग्री सेल्सियस रहा. इस दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मौसम विभाग ने लोगों को दिए ये निर्देश

मौसम विभाग ने बारिश और ओलावृष्टि से बागवानी और खड़ी फसलों को नुकसान होने की संभावना व्यक्त की है. इसके अलावा तेज हवाओं से कमजोर और 'कच्चे' घरों की दीवारों और झोपड़ियों को नुकसान पहुंचा सकता है. ऐसे में लोगों को घर के अंदर रहने और पेड़ों के नीचे आश्रय नहीं लेने की सलाह दी गई.

Adblock test (Why?)


दिल्ली-NCR में जोरदार बारिश, जानें अगले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल - Aaj Tak
Read More

जयपुर में डॉक्टर्स को पुलिस ने पीटा, कपड़े फाड़े: राइट टू हेल्थ बिल के खिलाफ विधानसभा घेरने जा रहे थे, रास्ते... - Dainik Bhaskar

जयपुर2 घंटे पहले

राज्य सरकार के 'राइट टू हेल्थ' बिल का विरोध कर रहे डॉक्टर्स को जयपुर में पुलिस ने जमकर पीटा। विधानसभा का घेराव करने निकले डॉक्टर्स को पुलिस ने पहले तो रोकने की कोशिश की। डॉक्टर्स बेकाबू हुए तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। कई प्रदर्शनकारियों के कपड़े तक फाड़ दिए। इसमें कई डॉक्टर्स लहूलुहान हो गए हैं। आरोप है कि पुलिस ने महिला डॉक्टर्स के साथ भी बदसलूकी की है।

2400 से ज्यादा प्राइवेट हॉस्पिटल वाले आंदोलन में शामिल
सोमवार को प्रदेशभर के 2400 से ज्यादा प्राइवेट हॉस्पिटल संचालक सड़कों पर उतरे। सबसे पहले डॉक्टर्स और हॉस्पिटल संचालक जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल परिसर में बने जयपुर मेडिकल एसोसिएशन के सभागार में जुटे। यहां उन्होंने बिल के विरोध में अपना-अपना तर्क रखा। डॉक्टर्स दोपहर करीब 12 बजे एसएमएस हॉस्पिटल से निकले। जेएलएन मार्ग होते हुए त्रिमूर्ति सर्किल गए। यहां से नारायण सिंह सर्किल होते हुए सेंट्रल पार्क के सामने से स्टैच्यू सर्किल पहुंचे।

पुलिस के साथ झड़प में डॉक्टर के कपड़े तक फाड़ दिए गए।

पुलिस के साथ झड़प में डॉक्टर के कपड़े तक फाड़ दिए गए।

स्टैच्यू सर्किल पर पुलिस से झड़प
पुलिस ने सभी को करीब 1 बजे स्टैच्यू सर्किल के पास रोक लिया। डॉक्टर और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की होने लगी। सभी डॉक्टर्स स्टैच्यू सर्किल पर ही धरने पर बैठ गए। इस दौरान प्रदर्शनकारी उग्र हो गए और पुलिस से झड़प हो गई। आरोप है कि पुलिस ने पुरुष डॉक्टर्स के साथ ही महिला डॉक्टर्स के साथ मारपीट की और उनके कपड़े फाड़ दिए।

इधर, कुछ दिन पहले इस बिल का समर्थन करने वाली जॉइंट एक्शन कमेटी भी अब वापस बिल के विरोध में उतर गई है। इस कमेटी का गठन डॉक्टरों की यूनियन ने ही किया था।

स्टैच्यू सर्किल पर लाठीचार्ज के दौरान कुछ डॉक्टर घायल हो गए।

स्टैच्यू सर्किल पर लाठीचार्ज के दौरान कुछ डॉक्टर घायल हो गए।

प्राइवेट हॉस्पिटल और नर्सिग सोसायटी के सेक्रेटरी डॉक्टर विजय कपूर। जिन्होंने पुलिस पर लाठियां मारने का आरोप लगाया।

प्राइवेट हॉस्पिटल और नर्सिग सोसायटी के सेक्रेटरी डॉक्टर विजय कपूर। जिन्होंने पुलिस पर लाठियां मारने का आरोप लगाया।

सेक्रेटरी का आरोप- पुलिस वालों ने खींचकर नीचे गिरा दिया
प्राइवेट हॉस्पिटल और नर्सिग सोसायटी के सेक्रेटरी डॉक्टर विजय कपूर ने बताया- हम सभी आगे थे। पुलिस वालों ने अचानक खींचकर नीचे गिरा दिया। दो तीन लाठियां मारने के बाद भगदड़ मच गई। हम नीचे गिर गए। उसके बाद का कुछ पता नहीं चला। सरकार ने हमारी बात नहीं मानी तो जो करना पड़ेगा करेंगे।

एक दूसरे डॉक्टर ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान सेक्रेटरी सबसे आगे चल रहे थे। अचानक कुछ पुलिस वालों ने सेक्रेटरी पर डंडे बरसाने शुरू कर दिए। किसी ने ध्यान नहीं दिया कि ये नीचे गिरे हुए हैं। हमारी ही भीड़ आगे बढ़ रही थी। पुलिस ने हमारी कोई मदद नहीं की।

महिला डॉक्टर को भी लाठीचार्ज के दौरान चोट लगी।

महिला डॉक्टर को भी लाठीचार्ज के दौरान चोट लगी।

सोमवार दोपहर जयपुर के स्टैच्यू सर्किल पर प्रदर्शनकारी डॉक्टर्स को रोका गया।

सोमवार दोपहर जयपुर के स्टैच्यू सर्किल पर प्रदर्शनकारी डॉक्टर्स को रोका गया।

सरकार पर शर्ते और सुझाव न मानने का आरोप
15 मार्च को विधानसभा में प्रवर समिति के साथ हुई बैठक के बाद जॉइंट एक्शन कमेटी ने बिल को पास किए जाने का समर्थन किया था। समिति के चेयरमैन डॉक्टर सुनील चुघ का कहना था कि सरकार ने कमेटी के सभी आपत्तियों और सुझावों को मानते हुए बिल में इसे शामिल कर लिया है। इसका विरोध करने का अब कोई औचित्य नहीं है। एक गुट इस बिल का लगातार विरोध कर रहा था। आंदोलन वापस बड़ा हो गया तो कमेटी के दूसरे सदस्य भी बिल के विरोध में आ गए। उनका आरोप है कि सरकार ने उनकी शर्तों और सुझावों को बिल में शामिल नहीं किया। वे इसे अब पास करने जा रही है।

आगे खबर पढ़ने से पहले पोल में हिस्सा लीजिए...

उधर, विधानसभा में डॉक्टरों का प्रतिनिधिमंडल सोमवार शाम करीब 4 बजे स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा से मिला। इसमें डॉ. विजय कपूर, डॉ. राकेश कालरा, डॉ. विजय पाल यादव, डॉ. कमल सैनी, डॉ. सुनील गर्सा शामिल थे। डॉक्टर्स बिल वापस लेने की बात कहकर लौट आए। अब सभी ने आंदोलन जारी रखने का फैसला किया है। स्टैच्यू सर्किल पर डॉक्टर्स अनिश्चितकालीन धरना दे रहे हैं।

जानिए क्या है बिल में

राइट टू हेल्थ में यह सब कवर होगा

  • राइट टू हेल्थ में बायो-टेरोरिज्म (जैव आतंकवाद), बायो टेक्नोलॉजी, नेचुरल बायोलॉजिकल खराबी पैदा करने वाले या बायोलॉजिकल वेपन, बैक्टीरिया, वायरस, जहरीले तत्व, बायो प्रोडक्ट्स से होने वाले नुकसान भी कवर होंगे।
  • केमिकल अटैक, नेचुरल हॉरर (प्राकृतिक विभीषिका), परमाणु हमला या दुर्घटना, प्रभावित आबादी की बड़ी तादाद में मौत, जनहानि, प्रभावित आबादी पर लम्बे समय के लिए प्रभाव या गंभीर रूप से अक्षम होने, वायरल या जहरीले तत्वों, गैसों का फैलना और उससे होने वाले जोखिम शामिल किए गए हैं।
  • एपिडेमिक यानी महामारी के दौरान राइट टू हेल्थ प्रदेश के लोगों के स्वास्थ्य को इलाज का सुरक्षा कवच देगा।
  • मेडिकल एंड हेल्थ के किसी भी मेथड (पद्धति) में रिप्रोडक्टिव हेल्थ, इमरजेंसी मेडिकल ट्रीटमेंट, डायग्नोसिस, नर्सिंग, रिहेबिलिटेशन, हेल्थ रिकवरी, रिसर्च, जांच, उपचार, प्रोसीजर्स और अन्य सर्विसेज इसमें शामिल हैं।
  • सभी तरह के गवर्नमेंट और प्राइवेट इंस्टीट्यूट, फैसिलिटी, बिल्डिंग, जगह या उसका पार्ट इसमें शामिल हैं।
  • इनडोर, आउटडोर यूनिट्स, सरकारी या प्राइवेट स्वामित्व से चलाए जा रहे संस्थान, फंडेड और कंट्रोल्ड इंस्टीट्यूट्स इसमें शामिल होंगे।
  • हेल्थ सर्विस प्रोवाइडर में हेल्थ साइंस डॉक्टर्स, नर्स, पैरा मेडिकल स्टाफ, सोशल वर्कर्स, स्पेशियलाइज्ड हेल्थ प्रोवाइडर, नर्सिंग, रिहैब, हेल्थ रिकवरी, ट्रीटमेंट और दूसरी स्वास्थ्य सेवाएं शामिल हैं।
  • लॉ, पॉलिसी, प्रोग्राम, प्रोजेक्ट, टेक्नोलॉजी, नुकसान पहुंचाने वाली एक्टिविटीज की पहचान करने, प्रीडिक्शन करने, एनालिसिस और इवेल्यूएशन (मूल्यांकन) करना, संभावित प्रभावों को कम करने के लिए प्रोसीजर, मेथड्स और साधनों का कॉर्डिनेशन इसमें शामिल रहेगा।
  • इलाज के खर्चे, जोखिम, फायदों, विकल्पों को भी इसमें शामिल किया गया है।

राइट टू हेल्थ में लोगों को यह मिलेगा

  • राइट टू हेल्थ में राजस्थान के हर व्यक्ति को बीमारी का डायग्नोसिस, जांच, इलाज, भावी रिजल्ट और संभावित जटिलताओं और एक्सपेक्टेड खर्चों के बारे में अच्छी तरह जानकारी मिल सकेगी।
  • एक्ट के तहत बनाए गए रूल्स के जरिए आउट डोर पेशेंट्स (OPD), इनडोर भर्ती पेशेंट्स, डॉक्टर को दिखाना और परामर्श, दवाइयां, डायग्नोसिस, इमरजेंसी ट्रांसपोर्टेशन यानी एम्बुलेंस सुविधा, प्रोसीजर और सर्विसेज, इमरजेंसी ट्रीटमेंट मिलेगा।
  • मरीज को बीमारी की नेचर, कारण, वास्तविक जांच, केयर, इलाज और रिजल्ट, सम्भावित जटिलताओं और एक्सपेक्टेड खर्चों के बारे में पूरी जानकारी मिल सकेगी।
  • मरीजों को सभी पब्लिक हेल्थ इंस्टीट्यूट्स की ओर से उनके मेडिकल केयर लेवल के अनुसार फ्री ट्रीटमेंट दिया जाएगा।
  • फीस या चार्ज के एडवांस पेमेंट के बिना इमरजेंसी कंडीशन के दौरान बिना देरी किए प्राइवेट सर्विस प्रोवाइडर जरूरी इमरजेंसी ट्रीटमेंट फैसिलिटी और इंटेंसिव केयर, इमरजेंसी डिलीवरी और ट्रीटमेंट देंगे।
  • कोई मेडिको-लीगल मामला है, तो हेल्थ केयर प्रोवाइ़डर केवल पुलिस की एनओसी या पुलिस रिपोर्ट मिलने के आधार पर इलाज में देरी नहीं करेगा।
  • मरीज को डॉक्यूमेंट, जांच रिपोर्ट, इलाज के डिटेल और पार्टिकुलर वाइज बिलों तक पहुंच होगी।
  • सर्जरी, कीमोथैरेपी की पहले से ही सूचना देकर मरीज या उसके परिजनों से सहमति लेनी होगी।
  • इलाज के दौरान सीक्रेसी, मानव गरिमा और गोपनीयता का ख्याल रखा जाएगा।
  • किसी मेल वर्कर की ओर से महिला पेशेंट के फिजिकल टेस्ट के दौरान महिला की उपस्थिति जरूरी होगी।
  • उपलब्ध ऑप्शनल ट्रीटमेंट मेथड का सलेक्शन मरीज कर सकेगा।
  • हर तरह की सर्विस और फैसिलिटी की रेट और टैक्स के बारे में सूचना पाने का हक मिलेगा।
  • ट्रीटमेंट के दौरान दवा लेने और जांच के सोर्सेस का सलेक्शन किया जा सकेगा।
  • हेल्थ की कंडीशन के बारे में मरीज को एजुकेट किया जाएगा।
  • सभी गवर्नमेंट और प्राइवेट मेडिकल इंस्टीट्यूट से रेफरल ट्रांसपोर्टेशन की सुविधा मिलेगी।
  • डॉक्टर की सलाह के खिलाफ जाकर हॉस्पिटल या ट्रीटमेंट सेंटर छोड़ने वाले मरीज के मामले में इलाज का ब्योरा प्राप्त किया जा सकेगा।
  • रोड एक्सीडेंट्स में फ्री ट्रांसपोर्टेशन, फ्री ट्रीटमेंट औरर फ्री इंश्योरेंस कवर इस्तेमाल होगा।
  • सेकेंड ओपिनियन लेने के लिए पहले से ट्रीटमेंट करने वाले हेल्थ प्रोवाइडर से ट्रीटमेंट डिटेल और इन्फॉर्मेशन लेने का अधिकार मिलेगा।
  • राजस्थान सरकार बाउंड होगी कि राइट टू हेल्थ के लिए बजट में उचित प्रोविजन करे।
  • सरकार ट्रीटमेंट क्वालिटी और सेफ्टी मेजरमेंट्स और नॉर्म्स शामिल करेगी।
  • गारंटीड सर्विसेज से कोई भी डायरेक्ट या इनडायरेक्ट तौर पर इनकार नहीं किया जा सकेगा।
  • पोषण (न्यूट्रिशियन) के लिए पर्याप्त और सुरक्षित खाना देने, सेफ पीने के पानी की व्यवस्था, हाईजीन के लिए सरकारी डिपार्टमेंट्स के बीच कॉर्डिनेशन किया जाएगा।

शिकायत निवारण सिस्टम डेवलप होगा

  • एक्ट शुरू होने की तारीख से 6 महीने के अंदर सरकार कम्प्लेंट रिड्रेसल सिस्टम क्रिएट करेगी।
  • वेब पोर्टल, सहायता केंद्र शिकायतों को 24 घंटे के अंदर संबंधित अधिकारी या ऑब्जर्वर को भेजेगा।
  • संबंधित अधिकारी अगले 24 घंटे के अंदर शिकायत करने वाले को जवाब देगा।
  • अगर 24 घंटे में शिकायत का सॉल्यूशन अधिकारी नहीं करता है तो वह शिकायत डिस्ट्रिक्ट हेल्थ अथॉरिटी को तुरंत फॉरवर्ड की जाएगी।
  • डिस्ट्रिक्ट हेल्थ अथॉरिटी शिकायत मिलने के 30 दिन में उचित कार्रवाई करेगी और उसकी रिपोर्ट वेब पोर्टल पर अपलोड करेगी। शिकायतकर्ता को भी सूचना दी जाएगी। शिकायतकर्ता को बुलाकर सॉल्यूशन की कोशिश भी की जाएगी।
  • डिस्ट्रिक्ट हेल्थ अथॉरिटी की ओर से 30 दिन में सॉल्यूशन नहीं होने पर शिकायत को स्टेट हेल्थ अथॉरिटी को फॉरवर्ड किया जाएगा।

स्टेट हेल्थ अथॉरिटी बनेगी

राजस्थान में स्टेट हेल्थ अथॉरिटी बनेगी। जिसमें जॉइंट सेक्रेटरी या उससे ऊपर रैंक का आईएएस अधिकारी अध्यक्ष होगा। हेल्थ डायरेक्टर मेंबर सेक्रेटरी होंगे। जबकि मेडिकल एजुकेशन कमिश्नर, राजस्थान स्टेट हेल्थ इंश्योरेंस एजेंसी के जॉइंट सीईओ, आयुर्वेद डायरेक्टर, होम्योपैथी डायरेक्टर, यूनानी डायरेक्टर पदेन सदस्य होंगे। सरकार की ओर से नॉमिनेटेड दो लोग जिन्हें पब्लिक हेल्थ और हॉस्पिटल मैनेजमेंट की नॉलेज हो, वह मेंबर होंगे। पदेन सदस्य के अलावा सभी मेंबर्स की नियुक्ति 3 साल के लिए होगी। 6 महीने में कम से कम एक बार हेल्थ अथॉरिटी की बैठक होगी। साल में 2 बार बैठक करनी होगी।

हर जिले में डिस्ट्रिक्ट हेल्थ अथॉरिटी बनेगी

राजस्थान के सभी जिलों में डिस्ट्रिक्ट हेल्थ अथॉरिटी भी बनाई जाएगी। स्टेट हेल्थ अथॉरिटी बनने की तारीख से 1 महीने के अंदर डिस्ट्रिक्ट हेल्थ अथॉरिटी की ऑटोनॉमस बॉडी बनाई जाएगी। इसमें जिला कलेक्टर पदेन अध्यक्ष होगा। जिला परिषद सीईओ पदेन सह अध्यक्ष होगा। डिप्टी सीएमएचओ पदेन सदस्य, जिला आयुर्वेद अधिकारी और पीएचईडी के एसई पदेन सदस्य होंगे। राज्य सरकार करी ओर से नॉमिनेटेड दो मेंबर सदस्य होंगे। जिला परिषद का प्रमुख इसका सदस्य होगा। साथ ही पंचायत समितियों के 3 प्रधान सदस्य होंगे। पदेन मेंबर्स के अलावा सभी सदस्यों की नियुक्ति 3 महीने के लिए होगी।

ये भी पढ़ें

राइट टू हेल्थ बिल अटका, सलेक्ट कमेटी को भेजा:जल्दबाजी में लाए गए बिल को दिन भर बहस के बाद वापस लिया गया

गहलोत सरकार ने विधानसभा में ‘RIGHT TO HEALTH’ बिल फिलहाल अटक गया है। विधानसभा में बहस के बाद इसे सिलेक्ट कमेटी को भेज दिया गया है। बिल के प्रावधानों को लेकर सत्ताधार पार्टी और विपक्ष के कई विधायकों ने आपत्ति जताई थी। अब बजट सत्र में इसे पेश किया जा सकता है। जब यह बिल पास हो जाएगा तो राजस्थान अपने प्रदेश के 8 करोड़ से ज्यादा लोगों को स्वास्थ्य का अधिकार देने वाला देश का पहला राज्य बन जाएगा। (पूरी खबर पढ़ें)

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


जयपुर में डॉक्टर्स को पुलिस ने पीटा, कपड़े फाड़े: राइट टू हेल्थ बिल के खिलाफ विधानसभा घेरने जा रहे थे, रास्ते... - Dainik Bhaskar
Read More

Saturday, March 18, 2023

India Today Conclave: PM मोदी ने बताया 9 साल में कैसे बदलीं हेडलाइन, मीडिया को दिया TRP बढ़ाने का 'फॉर्मूला' - Aaj Tak

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार शाम को इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर चर्चा की और अपने कार्यकाल के दौरान देश में हुए बदलाव का जिक्र किया. इस दौरान उन्होंने अपने भाषण के दौरान बदली खबरों में बदले भारत की झलक भी दिखाई. साथ ही मीडिया को टीआरपी बढ़ाने का फॉर्मूला भी सुझाया. 

मंच से बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 2014 से पहले हेडलाइंस होती थीं कि इस सेक्टर में इतने लाख करोड़ रुपये का घोटाला. भ्रष्टाचार के खिलाफ जनता सड़कों पर उतरी. आज क्या हेडलाइन होती है? भ्रष्टाचार के मामलों में एक्शन के कारण भयभीत भ्रष्टाचारी लामबंद हुए, सड़कों पर उतरे. मीडिया ने पहले घोटालों की खबरें दिखा-दिखाकर खूब टीआरपी बटौरी हैं. आज मीडिया के पास अवसर है कि भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई दिखाकर टीआरपी बढ़ाएं. 

यह भी पढ़ें: इस साल के 75 दिनों में क्या-क्या विकास हुआ, पीएम मोदी ने एक सुर में गिनाए काम

पीएम ने कहा कि पहले शहरों में बम ब्लास्ट की हेडलाइन होती थीं, नक्सली वारदात की हेडलाइन होती थीं. आज शांति और समृद्धि की खबरें ज्यादा आती हैं. पहले पर्यावरण के नाम पर बड़े-बड़े इंफ्रास्ट्रक्टर रोके जाने की खबरें आती थीं. आज पर्यावरण से जुड़ी पॉजिटिव न्यूज के साथ ही नए हाईवे-एक्सप्रेसवे बनने की खबरें आती हैं. पहले ट्रेनों की दुखद दुर्घटनाओं की खबरें आम बात थीं. आज आधुनिक ट्रेनों की शुरुआत हेडलाइन बनती हैं. पहले एयर इंडिया के घोटालों की- बेहाली की चर्चा होती थी, आज दुनिया की सबसे बड़ी एयरक्राफ्ट डील की खबरें दुनिया में हेडलाइन बनती हैं. 

पीएम ने कहा कि प्रोमिस और पर्फोर्मेंस का यही बदलाव इंडिया मूमेंट लेकर आया है. जब देश आत्मविश्वास से भरा हो, संकल्प से भरा हो, विदेश भी, दुनिया के विद्वान भी, भारत को लेकर आशावान हों, इन सबके बीच निराशा की बातें, हताशा की बातें, भारत को नीचा दिखाने की बातें, भारत का मनोबल तोड़ने की बातें भी होती रहती हैं. जैसा कि हम जानते हैं कि कहीं भी शुभ होता तो एक काला टीका लगाने की परंपरा होती है. तो आज इतना शुभ हो रहा है कि कुछ लोगों ने काला टीका लगाने का जिम्मा लिया है. ये इसलिए कि नजर न लग जाए. 

यह भी पढ़ें: 'सबके प्रयास से ही सशक्त होगा इंडिया मोमेंट', पीएम मोदी का IT कॉन्क्लेव के मंच से संदेश

आज पूरी दुनिया भारत को लेकर एक विश्वास से भरी है: पीएम मोदी

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में पीएम मोदी ने कहा कि आज इतने सारे ग्लोबल चैलेंज हैं. 100 साल में आई सबसे बड़ी महामारी सबसे बड़ा संकट है. दो महीने देश महीनों से युद्ध में हैं. पूरी दुनिया की सप्लाई चेन अस्त व्यस्त है. उस स्थिति में द इंडिया मूमेंट की बात होना सामान्य नहीं है. ये एक नया इतिहास बन रहा है. जिसके हम सभी साक्षी हैं. आज पूरी दुनिया भारत को लेकर एक विश्वास से भरी है. आज भारत दुनिया में सबसे तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है. आज भारत दुनिया में नंबर वन स्मार्टफोन डेना कंज्यूमर है. आज भारत ग्लोबल फिनटेक अडोप्शन रेट में नंबर वन है. आज भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल मेन्यूफेक्चर्र है. आज भारत में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इको-सिस्टम है. ऐसी कितनी ही बातों पर चर्चा होती नहीं है. लेकिन चलो पुरानी बातें कभी किसी को जरूरत पड़ेगी तो खोदकर निकालेगा.

'भारत से चोरी प्राचीन मूर्तियां वापस आ रही हैं'

उन्होंने कहा कि आज कल हर देश में स्पर्धा चल चुकी है कि भारत से चोरी की गई जो प्राचीन मुर्तियां वो खुद ही हमको देते हैं कि ले जाइए. क्योंकि उनको भरोसा हुआ है कि अब इनका सम्मान यहीं संभव है. यही तो मूमेंट है. ये ऐसे ही नहीं हो रहा है. आज के इंडिया मूमेंट की सबसे विशिष्ट बात ये है कि आज इसमें प्रोमिस के साथ साथ पर्फोर्मेंस जुड़ गई है.

Adblock test (Why?)


India Today Conclave: PM मोदी ने बताया 9 साल में कैसे बदलीं हेडलाइन, मीडिया को दिया TRP बढ़ाने का 'फॉर्मूला' - Aaj Tak
Read More

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...