Rechercher dans ce blog

Sunday, August 8, 2021

आगरा में जेपी नड्डा और सीएम योगी: भाजपा की संगठनात्मक बैठक में किया चुनावी मंथन - अमर उजाला - Amar Ujala

न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 08 Aug 2021 11:43 AM IST

सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि 2017 में 50 लाख लोगों से हेल्थ पॉलिसी को लेकर मशवरे मांगे गए थे। 50000 लोगों ने अपनी राय रखी है और उसके आधार पर ही देश की हेल्थ पॉलिसी तैयार हुई।

बैठक में सीएम योगी, जेपी नड्डा व अन्य पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आगरा दौरे पर हैं। नड्डा ने फतेहाबाद रोड स्थित होटल ताज विलास भाजपा ब्रज क्षेत्र की बैठक ली। इसमें 19 जिलों के पदाधिकारी शामिल हुए। जेपी नड्डा ने सबसे पहले पदाधिकारियों से संवाद किया। इसके बाद ब्रज क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के कामों की समीक्षा की। इसके बाद चिकित्सक सम्मेलन में भाग लिया।
विज्ञापन

जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी लखनऊ से सुबह करीब 11 बजे आगरा के खेरिया हवाई अड्डे पर पहुंचे। यहां से गाड़ी से होटल ताज विलास रवाना हुए। रास्ते में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने नड्डा और योगी का खेरिया मोड़ चौराहे पर स्वागत किया। इस दौरान ढोल नगाड़े बजाए गए। साथ ही उनके काफिले पर फूलों की वर्षा की गई। 

होटल ताज विलास में हो रही ब्रज क्षेत्र की बैठक का शुभारंभ जेपी नड्डा और सीएम योगी ने भारत माता की तस्वीर के समक्ष दीप जलाकर किया। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीश माहेश्वरी, सांसद व किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर व ब्रज क्षेत्र से 38 से अधिक पदाधिकारी व आगरा, मथुरा समेत कई जिलों के भाजपा अध्यक्ष बैठक में शामिल हुए। 

आगे पढ़ें

विज्ञापन

Adblock test (Why?)


आगरा में जेपी नड्डा और सीएम योगी: भाजपा की संगठनात्मक बैठक में किया चुनावी मंथन - अमर उजाला - Amar Ujala
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...