Rechercher dans ce blog

Sunday, December 12, 2021

सिर्फ नाम के पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष रह गए सिद्धू? रैली में छलका दर्द, बोले- नियुक्तियां तक नहीं कर पा रहा - Hindustan

कांग्रेस आलाकमान ने नवजोत सिंह सिद्धू की अधिकतर मांगों को स्वीकार कर के पंजाब इकाई में छिड़े घमासान को शांत कर दिया लेकिन ऐसा लगता है कि इसके साथ ही सिद्धू की ताकत भी कम कर दी गई है। दरअसल, खुद सिद्धू के बयानों से ही यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि कांग्रेस हाई कमान ने उनके पर कतर दिए हैं। शनिवार को बाबा बकाला में एक रैली को संबोधित करते हुए सिद्धू ने यहां तक कह दिया कि वह एक 'शक्तिहीन' अध्यक्ष हैं। सिद्धू ने पंजाब सरकार पर एक बार फिर से निशाना साधते हुए यह कहा था, 'मैं सिर्फ अध्यक्ष हूं। मैं महासचिवों तक की नियुक्ति नहीं कर पा रहा हूं।'

सिद्धू का यह बयान कांग्रेस हाई कमान की तरफ से 22 जिला संयोजकों की उस सूची को खारिज करने के बाद आई है, जिसे पंजाब अध्यक्ष ने ही तैयार किया था। इस सूची में सिद्धू ने उन नेताओं के नाम हटा दिए थे, जिन्हें पूर्व पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने नियुक्त किया था।

अलग-अलग विधानसभा चुनाव समितियों में सिद्धू की अनदेखी के बाद अब पार्टी आलाकमान ने 22 जिला संयोजकों की सूची जारी की है। इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, जिला संयोजकों को सिद्धू से सलाह लिए बिमा ही नियुक्ति किया गया था।

पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी ने बीते मंगलवार को ही जिला संयोजकों की सूची जारी करते हुए, उन्हें तत्काल प्रभाव से काम में जुटने को कहा था। इन संयोजकों को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और विधायकों के साथ भी तालमेल मिलाते हुए काम करने को कहा गया है।

बता दें कि सिद्धू ने जिस तरीके से सुनील जाखड़ की ओर से नियुक्त किए गए जिलाध्यक्षों को हटाया था, उससे जाखड़ नाखुश थे और उन्होंने यह मुद्दा राहुल गांधी के सामने भी उठाया था। खबरों की माने तो जाखड़ ने राहुल गांधी को सूचित किया था कि सिद्धू के मनमाने फैसले से पार्टी नेताओं के बीच नाराजगी है। 

इस बीच पंजाब कांग्रेस की कलह फिलहाल और बढ़ती हुई दिख रही है। विधानसभा चुनावों से पहले सुल्तानपुर लोढ़ी और कादियां सीट पर उम्मीदवार को लेकर पहले ही अलग-अलग धड़े बंट गए हैं। नवजोत सिंह सिद्धू ने शनिवार को सुल्तानपुर लोढ़ी सीट पर विधायक नवतेज सिंह चीमा की उम्मीदवारी का समर्थन किया, जबकि इस सीट से कैबिनेट मंत्री और पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर के करीबी माने जाने वाले राणा गुरजीत सिंह चुनाव लड़ना चाहते हैं।

नवजोत सिंह सिद्धू ने कादियां सीट पर भी विधायक फतह जंग बाजवा की उम्मीदवारी का समर्थन किया जबकि यहां से पूर्व पंजाब कांग्रेस प्रमुख प्रताप सिंह बाजवा चुनाव लड़ना चाहते हैं।

Adblock test (Why?)


सिर्फ नाम के पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष रह गए सिद्धू? रैली में छलका दर्द, बोले- नियुक्तियां तक नहीं कर पा रहा - Hindustan
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...