Rechercher dans ce blog

Monday, April 3, 2023

ममता बनर्जी ने हनुमान जयंती पर जताई हिंसा की आशंका, हिंदुओं से किया निवेदन- मुस्लिमों की रक्षा करें - News18 हिंदी

बंगाल के रिशरा में फिर भड़की हिंसा, रेलवे स्टेशन के बाहर पथराव, ट्रेनों का संचालन बंद - Aaj Tak

पश्चिम बंगाल के हुगली शहर में एक बार फिर हिंसा का मामला सामने आया है. जहां रिशरा में कुछ लोगों द्वारा पत्थरबाजी की गई है. जिसके बाद रेलवे स्टेशन को बंद कर दिया गया है और इस रूट पर ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया है. इसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मौके पर भारी पुलिस फोर्स मौके पर तैनात कर दिया गया है. 

दरअसल, सोमवार देर रात रिशरा में कुछ लोगों द्वारा पथराव किया गया है. बताया जा रहा है कि रिशरा रेलवे स्टेशन के गेट नंबर 4 के सामने पत्थरबाजी हुई, जिसके चलते रेलवे विभाग ने हावड़ा बर्धमान मेन लाइन पर ट्रेनों का संचालन रोक दिया है. इसके चलते हावड़ा स्टेशन पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. वहीं सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल पहुंचा और स्थिति को काबू में किया है. फिलहाल विवाद और हिंसा के उद्देश्य का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

रेलवे सूत्रों ने बताया कि ट्रेन की आवाजाही सामान्य करने के लिए सभी प्रयास किए गए हैं, लेकिन अभी कोई ट्रेन नहीं चल रही है. ये कदम यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है. पुलिस हिंसा करने वाले लोगों की तलाश में जुटी है. 

न्यूज एजेंसी के मुताबिक सीपीआरओ पूर्वी रेलवे कौशिक मिरोन ने जानकारी देते हुए बताया कि रिशरा रेलवे स्टेशन पर पथराव की घटना हुई है. आम लोगों की सुरक्षा के लिए हावड़ा-बर्धमान मेन लाइन पर सभी लोकल और मेल एक्सप्रेस ट्रेन सेवाओं को निलंबित कर दिया गया है. 

पश्चिम बंगाल में कहां से शुरू हुई हिंसा? 

पश्चिम बंगाल में रामनवमी पर शाम के समय जुलूस निकाला जा रहा था. तभी हावड़ा और फिर इस्लामपुर में आगजनी हो गई. हावड़ा के शिबपुर में दो समुदायों में झड़प के बाद हिंसा हुई. पत्थरबाजी भी हुई. इसके बाद वहां कई वाहनों और दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया. बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और आंसू गैस का इस्तेमाल किया.

रिशरा में रविवार को भी हुई थी हिंसा

बंगाल में रामनवमी पर सुलगी आग अभी थमी भी नहीं थी कि रविवार (2 अप्रैल) को हुगली में निकाली जा रही शोभायात्रा पर पत्थरबाजी और आगजनी हो गई. घटना उस वक्त की है जब हिंदू संगठन हुगली के रिशरा में शोभायात्रा निकाल रहे थे. इसमें बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष भी शामिल हुए थे. उनके जाने के बाद अचानक दो गुट आमने-सामने आ गए. देखते ही देखते पत्थरबाजी शुरू हो गई और आगजनी भी हुई. 

हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने मोर्चा संभाला. हिंसक झड़प के चलते रिशरा के कुछ हिस्सों में धारा 144 लागू कर दी गई है और 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई. बंगाल में पुलिस ने 57 से ज्यादा आऱोपी अरेस्ट किए हैं. इसमें 12 आरोपी हुगली की हिंसा के मामले में गिरफ्तार किए गए हैं.

बंगाल से शुरू हुई हिंसा बिहार पहुंची 

बंगाल से शुरू हुई हिंसा की लपटों में बिहार भी झुलसा. बिहार के अलग-अलग शहरों में रामनवमी पर आगजनी और हिंसा हुई. इसमें नालंदा जिले के बिहारशरीफ में रामनवमी के दिन दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प में पत्थरबाजी और कई राउंड फायरिंग हुई. इसमें पांच लोगों को गोली लगी, उधर, सासाराम में दो पक्ष आमने-सामने आ गए. विवाद में पत्थरबाजी, वाहनों में तोड़फोड़ और कई झोपड़ीनुमा दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया. सोमवार को सासाराम में धमाके की आवाज सुनी गई. इससे पहले शनिवार रात को नालंदा के बिहारशरीफ में हुई हिंसा में एक शख्स की मौत हो गई. वहीं, रोहतास के सासाराम में भी शनिवार को बम ब्लास्ट में छह लोग घायल हो गए थे. इन दोनों जगहों पर कई राउंड फायरिंग भी हुई.

Adblock test (Why?)


बंगाल के रिशरा में फिर भड़की हिंसा, रेलवे स्टेशन के बाहर पथराव, ट्रेनों का संचालन बंद - Aaj Tak
Read More

कर्नाटक: सरकारी अस्पताल में घुसा कुत्ता, नवजात को नोंचता हुआ ले आया बाहर, फिर... - Aaj Tak

कर्नाटक के शिवमोगा से स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का मामला सामने आया है. दरअसल, यहां मैकगैन जिला अस्पताल के मैटरनिटी वॉर्ड में एक कुत्ता अचानक घुस गया. फिर वहां से नवजात को नोंचता हुआ अपने साथ बाहर ले गया. हैरानी की बात ये रही कि जब ये सब हुआ तो मैटरनिटी वॉर्ड में किसी ने भी कुत्ते पर ध्यान नहीं दिया.

घटना 31 मार्च की है. जानकारी के मुताबिक, जैसे ही कुत्ता अस्पताल से बाहर निकला तो गेट के बाहर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड्स ने कुत्ते को देखा. उसके मुंह में नवजात था. सिक्योरिटी गार्ड्स बिना मौका गंवाए कुत्ते के पीछे गए.

नवजात की हो गई मौत
उन्होंने कुत्ते के मुंह से नवजात को छुड़वाया. फिर उसे डॉक्टर्स के पास लेकर पहुंचे. लेकिन तब तक काफी देर हो गई थी. नवजात की मौत हो चुकी थी. स्वास्थ्य विभाग की इस लापरवाही को लेकर अब सवाल उठ रहे हैं कि आखिर कुत्ता अंदर आ कैसे गया.

मां की बगल से बच्चे को उठा ले गया कुत्ता
इससे पहले राजस्थान से भी मिलती जुलती खबर सामने आई थी. यहां सिरोही केअस्पताल में अपनी मां के बगल में सो रहे एक महीने के बच्चे को आवारा कुत्ता उठा ले गया. बच्चे को उठाकर ले जाने के बाद कुत्ते ने उस पर हमला किया. हमले से बच्चे की मौत हो गई. बाद में अस्पताल के बाहर बच्चे का शव मिला.

कैसे उठा ले गए?
जानकारी के मुताबिक बच्चे के पिता का नाम महेंद्र है. महेंद्र ने बताया कि वो सिलोकोसिस नाम की बीमारी से ग्रस्त है. इसी बीमारी के चलते 27 फरवरी को वो इलाज करवाने के लिए अस्पताल में भर्ती हुआ था. महेंद्र को अस्पताल के टीबी वार्ड में रखा गया था. रात में महेंद्र की पत्नी अपने एक महीने के बच्चे के साथ रुकी थी.

अस्पताल में लगे CCTV कैमरों की फुटेज से पता चला कि 1 मार्च की रात को 12 बजे उसकी पत्नी सो गई थी, उस वक्त उसका बच्चा भी बगल में ही सोया हुआ था. रात के 1-2 बजे के आसपास वार्ड के अंदर दो कुत्ते घुस आए. जिनमें से एक कुत्ता महेंद्र की पत्नी के बगल में सोए बच्चे को उठाकर ले गया.

(शिवमोगा से अनाघा केशव की रिपोर्ट)

Adblock test (Why?)


कर्नाटक: सरकारी अस्पताल में घुसा कुत्ता, नवजात को नोंचता हुआ ले आया बाहर, फिर... - Aaj Tak
Read More

Sunday, April 2, 2023

Rahul Gandhi Disqualified: मानहानी मामले में सजा पर रोक लगाने की अपील करेंगे राहुल गांधी, प्रियंका-गहलोत - ABP न्यूज़

Surat News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की लोकसभा सदस्यता जाने का बाद पूरे देश में एक अलग बहस छिड़ी हुई है. ऐसे में राहुल गांधी कल (3 अप्रैल) सूरत के दौरे पर रहेंगे. बता दें वहां उनके साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) भी मौजूद रहेंगे.

वहीं उनके इस दौरे को लेकर राजनीति भी तेज हो गई है. गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर ने ट्वीट कर राहुल गांधी के स्वागत के लिए राज्य के कार्यकर्ताओं से वहां उपस्थित रहने की अपील की.

सजा पर रोक लगाने की करेंगे अपील

बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी सदस्यता जाने के बाद देश अलग-अलग जगहों पर कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया. मोदी सरनेम टिप्पणी पर आपराधिक मानहानि मामले में सूरत की एक कोर्ट ने उन्हें दोषी ठहराया था. वहीं बता दें कि राहुल गांधी अब इस फैसले के खिलाफ राहुल गांधी और उनकी कानूनी टीम 3 अप्रैल को सूरत कोर्ट में अपील करेगी. मानहानी मामले में सूरत कोर्ट ने राहुल गांधी को दो साल की सजा का एलान किया था, जिसमें कोर्ट ने उन्हें 1 महीने की जमानत दी है. इस एक महीने की अवधि में उन्हें सजा पर रोक लगाने की अपील करनी है. इस मामले में राहुल गांधी गुजरात हाईकोर्ट नहीं जाएंगे, बल्कि सूरत सेशन कोर्ट में अपील करेंगे.

वहीं 3 अप्रैल को राहुल गांधी के साथ AICC के सीनियर लीडर सूरत आ सकते हैं. सूरत से कांग्रेस यह संदेश देने की कोशिश करेगी कि वह एकजुट है. वहीं, 3 से 4 राज्यों के मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री भी सूरत आ सकते हैं. वहीं कार्यकर्ता सूरत एयरपोर्ट और सेशन कोर्ट के पास राहुल गांधी का जोरदार स्वागत करेंगे. कल (3 अप्रैल) राहुल गांधी दोपहर 2:10 मिनट पर सूरत एयरपोर्ट पर लैंडिंग करेंगे और दोपहर 3 बजे वो सूरत कोर्ट पहुंचेंगे.

ये भी पढ़ें: Gujarat: रामनवमी पर वडोदरा में भड़की हिंसा, जुलूस पर पथराव, कई गाड़ियां फूंकी, पूरे इलाके में फोर्स तैनात, अबतक 25 गिरफ्तार 

Adblock test (Why?)


Rahul Gandhi Disqualified: मानहानी मामले में सजा पर रोक लगाने की अपील करेंगे राहुल गांधी, प्रियंका-गहलोत - ABP न्यूज़
Read More

Saturday, April 1, 2023

Bengal BJP Leader Murder: पश्चिम बंगाल में बीजेपी नेता राजू झा की गोली मारकर हत्या, दो अन्य साथी भी हुए घायल - NBT नवभारत टाइम्स (Navbharat Times)

April Weather Forecast: उत्तर-पश्चिम भारत में नहीं चलेगी हीटवेव! इन राज्यों में बढ़ेगा पारा, जानें अप्रैल में बारिश पर क्या है अपडेट - Aaj Tak

Weather Forecast: पूरे देश के लिए मार्च का महीना मौसम के लिहाज से राहत भरा रहा. इस महीने में बेमौसम बरसात से तापमान में गिरावट दर्ज हुई. हालांकि किसानों को इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ रही है. मार्च की शुरुआत भी बारिश से हुई थी और अंत भी तेज हवाओं और ओलों के साथ हुई. इससे तापमान में कमी दर्ज हो रही है. आज से अप्रैल महीने की शुरुआत हो गई है. मौसम विभाग ने इस महीने के लिए भी राहत की खबर दी है. आइये जानते हैं अप्रैल में कैसा रहेगा देशभर का मौसम.

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली समेत उत्तर-पश्चिम भारत के लगभाग सभी राज्यों में अप्रैल महीने में हीटवेव की संभावना कम है. लेकिन मई और जून के महीने में तापमान सामान्य से अधिक रहेगा और हीटवेव वाले दिनों की संख्या साल के औसत दिनों से ज्यादा हो सकती है. यानी की अप्रैल महीना राहत भरा रह सकता है लेकिन मई और जून में गर्मी सामान्य से ज्यादा सताने वाली है. मौसम विभाग के मुताबिक, पूरे देश में अप्रैल के पहले हाफ यानी 15 अप्रैल तक हीटवेव देखने को नहीं मिलेगा. 15 अप्रैल के बाद अलग-अलग इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी. खास तौर पर बिहार, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और गुजरात के तटीय इलाकों में 15 अप्रैल के बाद हीटवेव देखा जा सकता है.

अप्रैल में इन राज्यों में हीटवेव की संभावना

बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, उत्तरी छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र का पश्चिमी भाग, गुजरात और पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ इलाके, पंजाब और हरियाणा में अप्रैल के महीने में सामान्य से ज्यादा हीटवेव की संभावना है.

बारिश पर क्या है अपडेट

अप्रैल 2023 के दौरान पूरे देश में औसत वर्षा सामान्य रहने की संभावना है (88-112% एलपीए). वहीं उत्तर पश्चिम, मध्य और प्रायद्वीपीय भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश होने की उम्मीद है. जबकि पूर्व और उत्तर पूर्व भारत में और भारत के पश्चिमी तट के कुछ क्षेत्रों में सामान्य से कम वर्षा होने की उम्मीद है.

दिल्ली का मौसम

दिल्ली के मौसम की बात करें तो दिल्ली और आसपास के इलाकों में 2 दिन बाद यानी 3-4 अप्रैल को एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस यानी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है. जिसकी वजह से हल्की बारिश और थंडर स्टॉर्म देखने को मिलेगी लेकिन ये डेवलपमेंट मार्च में हुई बारिश की तुलना में कम होगा. तापमान की बात करें तो इन दिनों न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा.

Adblock test (Why?)


April Weather Forecast: उत्तर-पश्चिम भारत में नहीं चलेगी हीटवेव! इन राज्यों में बढ़ेगा पारा, जानें अप्रैल में बारिश पर क्या है अपडेट - Aaj Tak
Read More

Delhi Rains: दिल्ली के कई इलाकों में तेज बारिश, मौसम विभाग ने अगले 2 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट - NBT नवभारत टाइम्स (Navbharat Times)

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...